• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान ने चकनाचूर किया इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का कीर्तिमान, ये टूर्नामेंट जीतकर कर डाला करिश्मा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 9, 2025
in खेल
पाकिस्तान ने चकनाचूर किया इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का कीर्तिमान, ये टूर्नामेंट जीतकर कर डाला करिश्मा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

पाकिस्तान ने कुवैत को 43 रनों से हराकर हांग कांग सुपर सिक्सेस का खिताब जीत लिया है। 6 ओवर्स वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को खिताब जिताने में अहम रोल प्ले किया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 135 रन बनाए। इसके बाद कुवैत की टीम सिर्फ 92 रनों पर सिमट गई।

अब्बास अफरीदी ने लगाया अर्धशतक

पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 6 ओवर्स में कुल 135 रन बना डाले। टीम के लिए कप्तान अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 11 गेंदों में ही 52 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अब्दुल समद ने 13 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान 5 छक्के जड़े और विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। ख्वाजा नफय ने 6 गेंदों में कुल 22 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। कुवैत की तरफ से मीत भावसार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा कुवैत की तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। उन्होंने दो ओवर्स में कुल 29 रन दिए।

READ ALSO

Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

पंजाब को हराकर राजस्थान ने मारी टॉप-3 में एंट्री, SRH को हुआ नुकसान

कुवैत के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

कुवैत के लिए अदनान इदरीस और मीत भावसार ने पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। इदरीस ने 8 गेंदों में 30 रन बनाए और पांच छक्के लगाए। वह पारी की शुरुआत से ही अटैक करने के मूड में नजर आए। भावसार ने 12 गेंदों में कुल 33 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। लेकिन इन दोनों प्लेयर्स के आउट होते ही कुवैत की पारी बिखरी हुई नजर आई और टीम सिर्फ 92 रनों पर ही सिमट गई। माज सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी और अब्दुल समद के खाते में एक-एक विकेट गया। फाइनल मुकाबले में 52 रन बनाने के बाद बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लेने वाले अब्बास अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

पाकिस्तान ने तोड़ा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने हांगकांग सुपर सिक्सेस 2025 का खिताब जीतते ही इतिहास रच दिया है। टीम सबसे ज्यादा 6 बार (1992, 1997, 2001, 2002, 2011, 2025) हांगकांग सुपर सिक्सेस का टूर्नामेंट जीतने वाली टीम बन गई है। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ा है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने हांगकांग सुपर सिक्सेस का खिताब पांच-पांच बार अपने नाम किया था।

Related Posts

Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

May 2, 2026
PBKS vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी, मुल्लांपुर में पंजाब का कैसा है रिकॉर्ड?
खेल

पंजाब को हराकर राजस्थान ने मारी टॉप-3 में एंट्री, SRH को हुआ नुकसान

April 29, 2026
PBKS vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी, मुल्लांपुर में पंजाब का कैसा है रिकॉर्ड?
खेल

PBKS vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी, मुल्लांपुर में पंजाब का कैसा है रिकॉर्ड?

April 28, 2026
India T20 Schedule :टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज, मई में 3 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानें पूरा शेड्यूल और तारीखें
खेल

India T20 Schedule :टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज, मई में 3 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानें पूरा शेड्यूल और तारीखें

April 28, 2026
दिल्ली में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को लगी गंभीर चोट, पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल
खेल

दिल्ली में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को लगी गंभीर चोट, पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

April 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा
खेल

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा

April 25, 2026
Next Post
कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

आगामी बजट सत्र में पेश किया जा सकता लागत-अनुरूप शुल्क। पढ़िए पूरी खबर।

आगामी बजट सत्र में पेश किया जा सकता लागत-अनुरूप शुल्क। पढ़िए पूरी खबर।

January 21, 2026
Morena Car Accident News: BJP नेता की कार ने 5 लोगों को बेरहमी से रौंदा, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, मचा बवाल

Morena Car Accident News: BJP नेता की कार ने 5 लोगों को बेरहमी से रौंदा, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, मचा बवाल

December 27, 2025

देश में घट रहा कोरोना केश,पिछले 24 घंटे में 1.07 लाख मिले नए मरीज

February 6, 2022
घर बैठे भी भर सकते हैं SIR, BLO ने फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किया या नहीं; ऐसे करें चेक

घर बैठे भी भर सकते हैं SIR, BLO ने फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किया या नहीं; ऐसे करें चेक

November 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं
  • Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
  • Bank Holiday: आज 2 मई को बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI की लिस्ट
  • Hydrabad road accident: भीषण सड़क हादसा; कार की लॉरी से जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In