• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर…

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 11, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर…
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी

Chhattisgarh news: रायपुर में टिंबर और सरिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग; जलकर स्वाहा हुई ये बड़ी फैक्ट्री, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है तथा हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था।

मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान आज सुबह 10 बजे से संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। यादव ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों का शव, इंसास राइफल, स्टेनगन, 303 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामान और अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है।

नक्सलियों की तलाशी जारी

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि आज के अभियान का परिणाम सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है। उन्होंने बताया कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबल हीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के अतिरिक्त बल को आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है, जिससे अन्य फरार माओवादियों की घेराबंदी की जा सके।

उन्होंने बताया कि चूंकि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस साल 259 नक्सली मारे जा चुके हैं

इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 259 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 230 बस्तर संभाग में मारे गए हैं, जिसमें बीजापुर समेत सात ज़िले शामिल हैं, जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए हैं, जो रायपुर क्षेत्र में आता है। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो और नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो बड़े नेता राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कडारी सत्यनारायण रेड्डी (67), दोनों केंद्रीय समिति सदस्य, राज्य के नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए थे।

Related Posts

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी

March 14, 2026
Chhattisgarh news: रायपुर में टिंबर और सरिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग; जलकर स्वाहा हुई ये बड़ी फैक्ट्री, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: रायपुर में टिंबर और सरिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग; जलकर स्वाहा हुई ये बड़ी फैक्ट्री, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

March 14, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

March 13, 2026
सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

March 13, 2026
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

March 13, 2026
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत

March 13, 2026
Next Post
IPL 2025 Auction: भारत के बाहर होगी प्लेयर्स की नीलामी, इस दिन ऑक्शन की संभावना

IPL 2025 Auction: भारत के बाहर होगी प्लेयर्स की नीलामी, इस दिन ऑक्शन की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

धमतरी, दुर्ग सहित इन 4 जिलों में धारा 144 लागू

January 5, 2022
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, एक Click में ऐसे देखें सभी परिणाम

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, एक Click में ऐसे देखें सभी परिणाम

December 10, 2025
कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री श्री साय

कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री श्री साय

January 11, 2026

सिर्फ एक डोज से होगा कोरोना का काम तमाम

February 7, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी
  • Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: रायपुर में टिंबर और सरिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग; जलकर स्वाहा हुई ये बड़ी फैक्ट्री, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • Rashifal For Today: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिलेगी खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In