• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

E-Passport:देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे बनवाएं और क्या होंगे इसके फायदे

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 18, 2025
in देश
E-Passport:देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे बनवाएं और क्या होंगे इसके फायदे
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

नोएडा हिंसा के पीछे साजिश? गिरफ्तार किए गए 66 में से 45 लोग मजदूर नहीं; जानें जांच में क्या-क्या खुलासे हुए

यूपी: 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से अलर्ट हुई सपा और बीजेपी, मीटिंग में फाइनल वोटर लिस्ट की कॉपीज बांटी गईं

भारतीय पासपोर्ट को सुरक्षा मापदंडों पर और बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आपने 28 मई, 2025 या उसके बाद अपना नया पासपोर्ट बनवाया है या पासपोर्ट रिन्यू कराया है तो आपका नया पासपोर्ट एक e-Passport होगा। हालांकि, ये नया पासपोर्ट देखने में बिल्कुल पुराने पासपोर्ट जैसा है लेकिन इस पासपोर्ट के कवर पर आशोक स्तंभ के नीचे एक चिप लगी है, जिसमें पासपोर्ट धारक से जुड़ी तमाम जानकारी फीड होगी। ई-पासपोर्ट से न सिर्फ फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज का गलत इस्तेमाल कर नकली पासपोर्ट बनाने पर रोक लगेगी, बल्कि हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

Passport
Passport

सुविधाजनक और सुरक्षित होगा नया ई-पासपोर्ट

भारतीय विदेश मंत्रालय में कांसुलर पासपोर्ट और वीजा प्रभाग के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि e-Passport सुविधाजनक, सुरक्षित, एयरपोर्ट पर समय की बचत करने वाले और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के निर्धारित नियमों के अनुकूल हैं। ई-पासपोर्ट धारकों को अब हवाई अड्डे के इमीग्रेशन काउंटर पर वैरिफिकेशन के लिए बहुत समय गंवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब नए ई-पासपोर्ट के साथ आपको पासपोर्ट की ई-चिप को एंट्री गेट की टच स्क्रीन पर लगाना होगा, जिससे दरवाजे खुल जाएंगे। इसके साथ ही, अब इमीग्रेशन काउंटर पर बैठे अधिकारी को हर चीज का मिलान करने की जरूरत नहीं होगी। ये ट्रस्टेड ट्रेवलर प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है, भारतीय हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा का ये ग्लोबल रूप है।

पुराना पासपोर्ट जिस तरह से बनवाया जाता था ठीक उसी तरह ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया भी है। इसके लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है और रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने के बाद फीस की पेमेटं करनी है और अपॉइंटमेंट को बुक करना है।

पेमेंट करने के बाद आपको रिसीट डाउनलोड करना है। इसमें Application Reference Number और अपॉइंटमेंट की डिटेल लिखी होगी। अपॉइंटेमंट वाले दिन आपको सभी जरूरी दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाना है। वहां बायोमेट्रिक प्रोसेस के बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

80 लाख लोगों को जारी किए जा चुके हैं ई-पासपोर्ट

अब तक पूरे देश में 80 लाख लोगों को ई-पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं। 60 हजार ई-पासपोर्ट विदेशों में भारतीय दूतावासों द्वारा जारी किए गए हैं। देश में पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के लिए विदेश मंत्रालय देश के हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट सुविधा केंद्र खोल रहा है, अब तक 511 लोकसभा क्षेत्र में ये पासपोर्ट केंद्र खुले जा चुके हैं और 32 बची लोकसभा में भी जल्द पासपोर्ट सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पासपोर्ट पाने की प्रक्रिया को नागरिकों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और सुलभ बनाने के लिए सभी प्रयास मंत्रालय द्वारा किए जा रहे है।

हर साल जारी किए जा रहे हैं 1.5 करोड़ पासपोर्ट

विदेश मंत्रालय के मुताबिक देश में पासपोर्ट के लिए आवेदन में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जहां आज से 10 साल पहले तक हर साल 50 लाख पासपोर्ट जारी किए जाते थे, लेकिन अब साल में डेढ़ करोड़ पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं। पासपोर्ट संबंधी जानकारी नागरिकों को देश की 17 भाषाओं में उपलब्ध है।

Related Posts

नोएडा में ‘मिसइन्फॉर्मेशन’ से भड़की हिंसा, उच्चस्तरीय कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
देश

नोएडा हिंसा के पीछे साजिश? गिरफ्तार किए गए 66 में से 45 लोग मजदूर नहीं; जानें जांच में क्या-क्या खुलासे हुए

April 15, 2026
यूपी: 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से अलर्ट हुई सपा और बीजेपी, मीटिंग में फाइनल वोटर लिस्ट की कॉपीज बांटी गईं
देश

यूपी: 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कम होने से अलर्ट हुई सपा और बीजेपी, मीटिंग में फाइनल वोटर लिस्ट की कॉपीज बांटी गईं

April 15, 2026
अमेरिका और ईरान फिर से बातचीत करने के लिए हुए सहमत, पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर पहुंचे तेहरान
देश

अमेरिका और ईरान फिर से बातचीत करने के लिए हुए सहमत, पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर पहुंचे तेहरान

April 15, 2026
मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में आए सम्राट चौधरी, पहले दिन ही अधिकारियों को दिए कड़े दिशानिर्देश
देश

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में आए सम्राट चौधरी, पहले दिन ही अधिकारियों को दिए कड़े दिशानिर्देश

April 15, 2026
देश में बेरोजगारी बढ़ी या घटी? आ गया लेटेस्ट आंकड़ा, चेक करें डिटेल्स
देश

देश में बेरोजगारी बढ़ी या घटी? आ गया लेटेस्ट आंकड़ा, चेक करें डिटेल्स

April 15, 2026
Vinfast ने लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7, भारतीयों को ध्यान में रखकर पेश किए जाएंगे कई नए मॉडल
देश

Vinfast ने लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7, भारतीयों को ध्यान में रखकर पेश किए जाएंगे कई नए मॉडल

April 15, 2026
Next Post
Bitcoin news: Bitcoin में भारी गिरावट, 90 हजार डॉलर से नीचे आया, 2025 सारी चमक गायब

Bitcoin news: Bitcoin में भारी गिरावट, 90 हजार डॉलर से नीचे आया, 2025 सारी चमक गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

E-Passport:देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे बनवाएं और क्या होंगे इसके फायदे

E-Passport:देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे बनवाएं और क्या होंगे इसके फायदे

November 18, 2025
स्मृति मंधाना ने हासिल किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना ने हासिल किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

October 30, 2025
Income Tax New Rules 2026: क्या 1 अप्रैल से Income Tax के पास होगा आपके बैंक अकाउंट-ईमेल का एक्सेस? सरकार ने बता दिया सच

Income Tax New Rules 2026: क्या 1 अप्रैल से Income Tax के पास होगा आपके बैंक अकाउंट-ईमेल का एक्सेस? सरकार ने बता दिया सच

December 24, 2025
Aniruddhacharya Statement on Girls: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी मामले पर कोर्ट में चलेगा केस

Aniruddhacharya Statement on Girls: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी मामले पर कोर्ट में चलेगा केस

December 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री श्री साय
  • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी
  • नोएडा हिंसा के पीछे साजिश? गिरफ्तार किए गए 66 में से 45 लोग मजदूर नहीं; जानें जांच में क्या-क्या खुलासे हुए

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In