• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

OTT Release this week: गांधारी से लेकर ‘धमाल 4’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखें 9 नई फिल्‍में और सीरीज

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 3, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

OTT Release this week नई फिल्‍में और नई वेब सीरीज की बाट जोह रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है! सितंबर 2026 का पहला हफ्ता और खासकर वीकेंड धमाकेदार होने वाला है। इस शुक्रवार, 04 सितंबर को सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ भौकाल मचाने आ रही है। साथ ही अरशद वारसी ‘जीवन भीमा योजना’ ला रहे हैं, वहीं OTT पर भी 9 नई फिल्‍मों और वेब सीरीज के दीदार होने वाले हैं। इनमें सबसे बड़ी रिलीज तापसी पन्‍नू की ‘गांधारी’ है, जिसमें वह एक नेत्रहीन मां का रोल कर रही हैं। अपनी खोई हुई बेटी की तलाश में यह मां बच्चों की तस्करी करने वालों से लोहा लेती है। यदि आपका वीकेंड में ठहाके लगाने का मन है, तो यह कमी अजय देवगन की ‘धमाल 4’ कर देगी, जिसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी आपको एक आइलैंड पर खजाने की खोज में लेकर जाएंगे। लेकिन यह लिस्‍ट यहीं खत्‍म नहीं हुई है।

 

READ ALSO

The Paradise OTT Release: OTT पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

 

साउथ सिनेमा की दुनिया से इस हफ्ते 4 नई रिलीज हैं। इनमें आर. माधवन की GDN, जहां मशहूर भारतीय आविष्कारक जीडी नायडू की बायोपिक है, वहीं ‘द कोर्ट’ एक नई तमिल वेब सीरीज है, जो एक हकलाने वाले वकील की रोमांचक कहानी लेकर आई है। इसके अलावा ‘कोरियन कनकराजू’ में हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगने वाला है, जबकि ‘उन्मदम’ एक क्राइम थ्र‍िलर। खास बात यह कि ये चारों ही आप हिंदी डब वर्जन में देख पाएंगे। आइए, फिर बिना देर किए नजर डालते हैं 31 अगस्‍त से 6 सितंबर के बीच नई OTT की लिस्‍ट पर-

 

 

 

गांधारी (3 सितंबर)

Netflix

तापसी पन्‍नू स्‍टारर Gandhari एक एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍म है। इसे देवाशीष मखीजा ने डायरेक्‍ट किया है। कहानी में बानी (तापसी पन्नू) है, जिसकी छोटी सी मासूम बेटी एक भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर खो जाती है। उसकी तलाश में आपाधापी शुरू होती है और बानी एक हिंसक हमले का श‍िकार बन जाती है। इसमें वह अपने आंखों की रोशनी खो देती है। बेटी को खोने का दुख, अनहोनी का डर और अब नेत्रहीन होना। ये सब बानी को एक मां के तौर पर ऐसी ताकत देते हैं, जो उसे अबला नहीं, घायल से घातक बना देते हैं। वह ‘जॉयपुरा’ नाम के एक रहस्यमयी काल्पनिक शहर में बच्चों की तस्करी करने गिरोह से लड़ती है। यह शहर बहुरूपियों और पुरानी, डरावनी कहानियों से भरा हुआ है। फिल्‍म की बाकी कास्‍ट में इश्वक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना भी हैं। ‘गांधारी’ गुरुवार, 03 सितंबर को Netflix पर रिलीज हो रही है।

 

धमाल 4 (4 सितंबर)

कहां देखें- Netfli

Dhamaal 4, डायरेक्‍टर इंद्र कुमार की मशहूर स्लैपस्टिक कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘धमाल’ की चौथी क‍िस्‍त है। इस बार की कहानी में वही पुराना गैंग- गुड्डू, लल्लन, आदि और मानव फिर से लौटते हैं। कहानी फिर से एक मरते हुए आदमी से शुरू होती है, जो शैतान सिंह के मशहूर छिपे हुए खजाने की जगह बताता है। अब ये टोली अलग-अलग इस खजाने की खोज में निकल पड़ती है। लेकिन उनके रास्‍ते में रुकावट बनकर खड़ा है ‘अधूरा’ नाम का एक अनाड़ी समुद्री डाकू (रवि किशन), जो खजाने के नक्शे को गलती से जला देता है। बहरहाल, अफरा-तफरी के माहौल में ये सभी एक रहस्यमयी द्वीप पर पहुचते हैं। लेकिन यहां कुछ भी प्‍लानिंग के हिसाब से नहीं होता। फिल्‍म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और रवि किशन के साथ संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी हैं। ‘धमाल 4’ शुक्रवार 04 सितंबर को Netflix पर रिलीज हो रही है।

 

GDN (4 सितंबर)

कहां देखें- Netflix

आर माधवन स्‍टारर GDN भी 4 सितंबर से Netflix पर स्‍ट्रीम होने वाली है। मूल रूप से तमिल में बनी यह फिल्‍म आप हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं। यह मशहूर भारतीय आविष्कारक और उद्योगपति गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू की बायोपिक है, जिन्हें ‘भारत का एडिसन’ कहा जाता है। कहानी 1914 के दौर पर आधारित युवा नायडू से शुरू होती है, जो एक ब्रिटिश अधिकारी की मोटरसाइकिल देखकर उससे बहुत प्रभावित होते हैं। अपनी बचत खर्च करने के बाद उस मशीन को खरीदने के लिए वह सालों तक काम करते हैं। आखिरकार उसे खरीदने के बाद उसके मैकेनिज्म को समझने के लिए उसे खोलकर देखते हैं। जैसे-जैसे नायडू बड़े होते हैं, वह बस ट्रांसपोर्ट का एक सफल साम्राज्य खड़ा करते हैं और साथ ही आविष्कार के अपने जुनून को भी जारी रखते हैं। हालांकि, उनकी महत्वाकांक्षाओं की राह में रोड़े भी कम नहीं हैं। उनके विरोधी, राजनीतिक टकराव और निजी जिंदगी में भी मुश्किलें आती हैं, खासकर उनकी पहली पत्नी चेलम्मा और बाद में दूसरी पत्नी रंगनायकी के साथ। बाद में नायडू अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंध बनाते हैं, एक स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटर विकसित करते हैं और शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए एक पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलते हैं। फिल्‍म में आर. माधवन के साथ प्रियामणि, सत्यराज, दुशारा विजयन, जयराम, नंदू, करुणाकरण और थम्बी रमैया हैं। इसे कृष्णकुमार रामाकुमार ने डायरेक्‍ट किया है।

 

द कोर्ट (4 सितंबर)

कहां देखें- JioHotstar

The Court एक तमिल कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज है। यह शुक्रवार 04 सितंबर को JioHotstar पर हिंदी में भी रिलीज हो रही है। कहानी के केंद्र में याझिनी (आर. योगलक्ष्मी) है। एक होनहार युवा वकील, जिसे हकलाने की समस्या है। उसने अपनी जिंदगी अपने मशहूर पिता राज शेखर (वी. जयप्रकाश) की परछाईं में बिताई है। लेकिन जब एक मुश्किल केस के कारण उसे कोर्ट में सीधे अपने पिता के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है, तो याझिनी को सिर्फ न्याय के लिए ही नहीं लड़ना होता, बल्‍क‍ि मन के शक और समाज की रूढ़िवादी सोच से भी टकराना पड़ता है। सीरीज में महालक्ष्मी सुदर्शनन, संजना तिवारी, रोशन ए और अर्जुन श्याम गोपन भी हैं।

 

उन्मदम (4 सितंबर)

कहां देखें- SonyLI

Unmadham एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर फिल्‍म है। इसे किरण दास ने डायरेक्‍ट किया है। कहानी में शेली (कुंचाको बोबन) है, जो एक दूर-दराज के स्टेशन पर सिविल पुलिस ऑफिसर है। वह अपनी नौकरी से खुश नहीं है और स्क्रीनराइटर बनने का सपना देखता है। इस उम्मीद में कि कोई केस सुलझाने से उसका ट्रांसफर हो जाएगा, वह लापता लोगों के एक ऐसे पुराने केस की फाइल उठाता है, जिसे डिपार्टमेंट में किसी ने बरसों से हाथ नहीं लगाया। जैसे-जैसे शेली की जांच आगे बढ़ती है, ठोस सबूतों के साथ ही अजीब अलौकिक घटनाएं भी होती हैं। शेली खुद को हकीकत और कल्पना के बीच की धुंधली रेखा पर खड़ा पाता है। फिल्‍म में लिजोमोल जोस, विशाक नायर, कृष्णा प्रभा, कोट्टायम नजीर और सबुमोन अब्दुसमद भी हैं। ‘उन्‍मदम’ शुक्रवार 04 सितंबर को SonyLIV पर हिंदी में भी रिलीज होगी।

 

कोरियन कनकराजू (4 सितंबर)

कहां देखें- Netflix

राइटर-डायरेक्‍टर मेरलापाका गांधी की हॉरर-कॉमेडी फिल्‍म Korean Kanakaraju में वरुण तेज लीड रोल में हैं। उनके साथ सत्‍या और रितिका नायक भी। कहानी रायलसीमा के एक ब्रेफिक्र और गुस्‍सैल नौजवान कनकराजू की है। गलती से साउथ कोरिया का एक पार्सल उसके पास पहुंच जाता है। यह एक ड्रैगन जैसा दिखने वाला फूलदान हैं। उसके अंदर कुछ राख जैसा है। कनकराजू को कुछ समझ नहीं आता। एक दिन वह उस फूलदान में शराब डालकर पी जाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जो सबके होश उड़ाने वाला है। उसकी आंखें नीली हो जाती हैं और उसके अंदर अजीब की शक्‍त‍ियां आ जाती हैं। असल में उस फूलदान में एक कोरियन गैंगस्‍टर की अस्‍थ‍ियां थीं। इसके बाद गैंगस्‍टर की वह आत्‍मा कनकराजू को साउथ कोरिया जाने के लिए कहती है। लेकिन कहानी इतनी भी साधारण नहीं है, क्‍योंकि उस आत्‍मा ने बहुत कुछ नहीं बताया है। ‘कोरियन कनकराजू’ फिल्‍म 04 सितंबर को Netflix पर हिंदी डब वर्जन में भी रिलीज होगी।

 

लवसिक (2 सितंबर)

कहां देखें- Netflix

Lovesick एक नई मेक्‍स‍िकन वेब सीरीज है। यह 1910 के दशक में मेक्सिको की राजनीतिक क्रांति के समय में आधारित है। सात एपिसोड वाली इस पीरियड ड्रामा सीरीज में वियोलेटा (रेनाटा वाका) है। वह एक ताकतवर परिवार की नौजवान लड़की है। उसे एमिलियानो (जुआन पाब्लो फुएंटेस) से प्यार हो जाता है। एमिलियानो, मेक्सिको के सबसे हिंसक वैचारिक संघर्ष में विरोधी पक्ष का लड़का है। दोनों के बीच एक ऐसा प्‍यार पनपता है, जिसके ख‍िलाफ सिर्फ विचारों का टकराव नहीं, पूरी राजनीतिक क्रांति है। प्यार और वफादारी के बीच का विनाशकारी टकराव आगे क्‍या गुल ख‍िलाता है, यह जानने के लिए आपको Netflix का रुख करना होगा, जहां ‘लवसिक’ बुधवार 02 सितंबर को रिलीज हो चुकी है।

 

 

द जेंटलमैन सीजन 2 (3 सितंबर)

कहां देखें- Netflix

The Gentlemen season 2 में एडी हॉर्नमैन (थियो जेम्स) को अपने अमीर खानदान की जायदाद और गांजे के अंडरग्राउंड कारोबार का वारिस बने एक साल हो चुका है। अब वह अपने काम को बढ़ा रहे हैं और इसे इटली के खतरनाक क्रिमिनल नेटवर्क तक ले जा रहे हैं। इस वजह से उन्हें और सूसी ग्लास (काया स्कोडेलेरियो) को नए और खतरनाक दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर पर भी बिगड़ते हालात को संभालना है। पुरानी कास्ट में से रे विंस्टन, डैनियल इंग्स, जोली रिचर्डसन, विनी जोन्स, जियानकार्लो एस्पोसिटो, जैस्मीन ब्लैकबोरो और पियर्स क्विगली की वापसी हो रही है। जबकि नई कास्ट में ह्यू बोनविले, बेंजामिन क्लेमेंटाइन, बेनेडेट्टा पोरोकारोली, मिशेल मोरोन, सर्जियो कास्टेलिटो और अमरा मल्लासी के साथ ही , बॉक्सर क्रिस यूबैंक जूनियर और टीवी होस्ट माया जामा की भी एंट्री हुई है।

 

मेडे (4 सितंबर)

कहां देखें- Apple TV

OTT Release this week एक एक्‍शन कॉमेडी फिल्‍म है, जिसमें रयान रेनॉल्ड्स ने US नेवी के बेहतरीन पायलट लेफ्टिनेंट ट्रॉय ‘असासिन’ केली का किरदार निभाया है। उन्‍हें सोवियत इलाके में कोल्ड वॉर के एक टॉप-सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है। ऑपरेशन बुरी तरह फेल हो जाता है और वह दुश्मन के इलाके में फंस जाते हैं। उन्हें निकोलाई उस्तीनोव (केनेथ ब्रानघ) ढूंढते हैं, जो एक सख्त और चिड़चिड़े एक्स-KGB एजेंट हैं। इसमें मारिया बाकालोवा एना उस्तीनोव के रोल में हैं। मार्सिन डोरोसिंस्की ने सोवियत विलेन अलेक्जेंडर वोल्कोव का किरदार निभाया है। जबकि डेविड मोर्स ने ट्रॉय के पिता हेरोल्ड की भूमिका निभाई है।

 

Related Posts

मनोरंजन

The Paradise OTT Release: OTT पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

October 18, 2026
मनोरंजन

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

October 15, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

October 13, 2026
मनोरंजन

Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

October 13, 2026
मनोरंजन

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

October 9, 2026
मनोरंजन

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 8, 2026
Next Post

Raigarh News : नेशनल हाईवे-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर एफआईआर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026

Bank strike: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए जारी हुई जरूरी एडवाइजरी

September 26, 2026
Apple भारत में नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में। एप्पल भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने की तैयारी में।

Apple भारत में नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में। एप्पल भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने की तैयारी में।

January 22, 2026
CG Train News: छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों को बड़ी राहत, 86 कैंसिल ट्रेनें फिर से शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

CG Train News: छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों को बड़ी राहत, 86 कैंसिल ट्रेनें फिर से शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

June 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत
  • Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल
  • Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !
  • The Paradise OTT Release: OTT पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In