• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Petrol Diesel Price: भारत में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 8, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Petrol Diesel Price भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में जल्द ही इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका कारण भी है. भारत में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार चली गई है. पेट्रोलियम प्लानिंग एंड ऐनालिसिस सेल के आंकड़ों के अनुसार 8 सितंबर को देश में इंडियन बास्केट क्रूड की कीमत 100.75 डॉलर देखने को मिल रही है. वैसे शुक्रवार को इसकी कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी. जानकारों की मानें तो मिडिल ईस्ट में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से इंडियन बास्केट में इजाफा देखने को मिला है. इससे पहले आखिरी बार मई के महीने में इंडियन बास्केट के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार देखने को मिले थे.

 

READ ALSO

Bank Strike 2026: बैंक ग्राहकों की बढ़ेगी टेंशन! 11 सितंबर बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

EPFO; EPFO का बड़ा कदम, अब घर बैठे UMANG ऐप से करें ये काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस

 

जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिन अगर इंडियन बास्केट के दाम 100 डॉलर और उससे ऊपर बनी रहती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 से 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल सकता है. वैसे सऊदी अरब के पेट्रोलियम फैसिलिटी पर हूथी हमले के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है और कारोबारी सत्र के दौरान 100 डॉलर के करीब दिखाई दिए. जिसके जल्द ही 100 डॉलर के पार जाने की संभावना दिखाई दे रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पीपीएसी की ओर से किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं….

 

 

 

मई के बाद 100 डॉलर के पार इंडियन बास्केट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने की वजह से इंडियन बास्केट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार चली गई है. पेट्रोलियम प्लानिंग एंड ऐनालिसिस सेल के आंकड़ों के अनुसार 8 सितंबर को 100.75 डॉलर प्रति बैरल पर देखने को मिली है, जो कि शुक्रवार को 101 के लेवल को पार कर गई थी. इसका मतलब है कि ये लगातार दूसरा कारोबारी दिन है, जबकि देश में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पर देखने को मिल रही है. वैसे देश में कच्चे तेल की कीमत मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पार दिखाई दी हैं. उससे पहले अप्रैल के महीने में इंडियन बास्केट के दाम 114.48 डॉलर प्रति बैरल पर दिखाई दिए थे. जबकि मई के महीने में औसत की कीमत 106.23 डॉलर प्रति बैरल पर देखने को मिली. जून, जुलाई और अगस्त के महीने में औसत दाम क्रमश: 83.22 डॉलर, 82.04 डॉलर और 90.19 डॉलर प्रति बैरल पर देखने को मिले हैं.

 

Read more Chhattisgarh news today: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, अंबिकापुर में अस्पताल की लापरवाई का बड़ा खुलासा

 

जुलाई के बाद से 23 फीसदी महंगा

खास बात तो ये है कि जुलाई महीने के बाद से इंडियन बास्केट में करीब 23 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. आंकड़ों को देखें तो जुलाई के महीने में औसत कच्चे तेल की कीमत 82.04 डॉलर प्रति बैरल पर थी. मौजूदा समय में यही दाम 100.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुकी है. इसका मतलब है कि इंडियन बास्केट में करीब 18 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हो चुका है. वैसे अप्रैल के 114.48 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले में इंडियन बास्केट क्रूड करीब 12 फीसदी सस्ता है, लेकिन देश में देश में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा करने के लिए इंडियन बास्केट का 100 डॉलर प्रति बैरल होना ही काफी है. जानकारों की मानें तो अगर पूरे सितंबर के महीने में इंडियन बास्केट की औसत कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा देखने को मिली तो अक्टूबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है.

 

 

कितना मंहगा हो सकता है पेट्रोल और डीजल?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना इजाफा देखने को मिल सकता है. कमोडिटी एक्सपर्ट ने अनुज गुप्ता बताया कि अगर पूरे सितंबर के महीने में इंडियन बास्केट की औसत कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार रहती है तो अक्टूबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 से 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वैसे उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतों में काफी अनिश्चितता है. मिडिल ईस्ट में टेंशन की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. वहीं दूसरी ओर भारत में कच्चे तेल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है. भारत के पास अब मौजूदा समय में पहले से ज्यादा सप्लायर हैं.

 

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम

वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो खाड़ी देशों का कच्चा तेल 99 डॉलर के पार चला गया. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड के दाम करीब 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. सऊदी अरब की जिजान रिफाइनरी पर हुए हालिया हमले से भी तेल की कीमतें बढ़ गईं.

 

यमनी सेनाएं अक्सर इस रिफाइनरी को निशाना बनाती रही हैं, जिसकी रोजाना 400,000 बैरल कच्चा तेल प्रोसेस करने की क्षमता है. तेल के लिए एक और तेजी वाली खबर यह है कि ईरान ने सोमवार को कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट में एक नया शिपिंग कॉरिडोर बनाएगा. इससे संकेत मिलता है कि इस जलमार्ग में टैंकरों का आवागमन पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा.

 

Petrol Diesel Priceरॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेजाई ने कहा कि हाल के दिनों में, वॉशिंगटन को ईरान की नई मिसाइलों से साफ चेतावनी मिली है. आर्थिक युद्ध का जवाब पर्शियन गल्फ में समुद्री निषेध क्षेत्र बनाकर और नाकेबंदी के दायरे तक कार्रवाई करके दिया जाएगा. अमेरिकी युद्धपोतों और ठिकानों के प्रति ऑपरेशनल रुख में बुनियादी बदलाव किया गया है.

 

 

Tags: Petrol Diesel Price

Related Posts

बिजनेस

Bank Strike 2026: बैंक ग्राहकों की बढ़ेगी टेंशन! 11 सितंबर बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

September 8, 2026
बिजनेस

EPFO; EPFO का बड़ा कदम, अब घर बैठे UMANG ऐप से करें ये काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस

September 8, 2026
बिजनेस

Hdfc bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने घटाई लोन की ब्याज दरें, जानिए आपकी emi पर कितना पड़ेगा असर

September 7, 2026
बिजनेस

GST Council: सोलर प्लांट लगाना और होगा आसान, GST काउंसिल कर सकती है 5% फ्लैट टैक्स का ऐलान

September 7, 2026
बिजनेस

DA Hike 2026: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 2.9% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 58.6% महंगाई भत्ता

September 7, 2026
बिजनेस

LPG Booking Rule: LPG बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव! अब 45 नहीं, 25 दिन में ही बुक होगा अगला सिलेंडर

September 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

*तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

August 14, 2026

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई, बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण लिए गए

February 1, 2022

विवादित पोस्ट पर BJP नेता गिरफ्तार, 2 अन्य पर FIR

June 12, 2022
Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

Raigarh News : तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट

July 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol Diesel Price: भारत में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
  • Chhattisgarh news today: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, अंबिकापुर में अस्पताल की लापरवाई का बड़ा खुलासा
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिल्डिंग-सेफ्टी की जानकारी देना अनिवार्य
  • IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In