• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, March 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किए गए प्रधानमंत्री

हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 24, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संगीत से आप में वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है।

लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं

उन्होंने कहा कि लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी की तरफ से हमेशा एक बड़ी बहन जैसा अपार प्रेम मुझे मिला है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कई दशक बाद ये पहला राखी का त्योहार आएगा, जब दीदी नहीं होंगी।

READ ALSO

यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा

Stock Market: जानिए क्या हैं शेयर मार्केट का हाल।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार जब लता दीदी जैसी बड़ी बहन के नाम से हो, तो मेरे लिए उनके अपनत्व और प्यार का ही एक प्रतीक है। मैं इस पुरस्कार को सभी देशवासियों के लिए समर्पित करता हूं। जिस तरह लता दीदी जन-जन की थीं। उसी तरह से उनके नाम से मुझे दिया गया ये पुरस्कार जन-जन का है।

लता दीदी ने संगीत

उन्होंने कहा कि लता दीदी ने संगीत में वो स्थान हालिस किया कि लोग उन्हें मां सरस्वती का प्रतिरूप मानते थे। उनकी आवाज ने करीब 80 वर्षों तक संगीत जगत में अपनी छाप छोड़ी थी। लता दीदी ने आजादी से पहले से भारत को आवाज दी। इन 75 वर्षों की देश की यात्रा उनके सुरों से जुड़ी रही। इस पुरस्कार से लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर का नाम भी जुड़ा है। मंगेशकर परिवार का संगीत के लिए जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सभी देशवासी उनके ऋणी हैं।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने ये गीत अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए लिखा था। यह साहस, देशभक्ति, दीनानाथ जी ने अपने परिवार को विरासत में दी थी। लता दीदी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मधुर प्रस्तुति की तरह थीं। उन्होंने देश की 30 से ज्यादा भाषाओं में हजारों गीत गाए। हिन्दी हो, मराठी, संस्कृत हो या दूसरी भारतीय भाषाएं, लताजी का स्वर वैसा ही हर भाषा में घुला हुआ है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे रविवार को इस सम्मान को प्राप्त करने मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे लता दीदी के नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करके बहुत आभारी हैं। लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।

लता मंगेशकर की स्मृति में हर साल दिया जाएगा सम्मान

हर वर्ष दीना नाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड का आयोजन होगा और यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिसका राष्ट्र के निर्माण में अनुकरणीय योगदान होगा। इस पुरस्कार के बारे में एलान करते हुए मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस वर्ष से पुरस्कार की शुरुआत कर रहे हैं।

ये लोग भी होंगे सम्मानित

अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्राफ को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ स्पेशल ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।भारतीय संगीत के लिए राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार, संजय छाया को नाटक के लिए बेस्ट ड्रामा अवार्ड दिया जाएगा और मुंबई डब्बावाला को मास्टर दीनानाथ आनंदमयी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा
देश

यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा

March 3, 2026
Share Market : शेयर बाजार में लगातार गिरावट। 30 कंपनियों के शेयर गिरे।
देश

Stock Market: जानिए क्या हैं शेयर मार्केट का हाल।

March 2, 2026
झारखंड के चतरा जिले में हुआ बड़ा हादसा। सात लोगों की गई जान।
देश

झारखंड के चतरा जिले में हुआ बड़ा हादसा। सात लोगों की गई जान।

February 24, 2026
Holi: भारत के कुछ ऐसे स्थान जहां नहीं मानती होली। जानिए क्या हैं वजह।
देश

Holi: भारत के कुछ ऐसे स्थान जहां नहीं मानती होली। जानिए क्या हैं वजह।

February 24, 2026
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।
देश

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

February 23, 2026
चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।
देश

सोमवार, 23 फरवरी जानिए क्या रहेगा आज सोना और चांदी का भाव।

February 23, 2026
Next Post

नितिन गडकरी ने 5569 करोड़ की सात परियोजना का किया उद्घाटन

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Modi Cabinet Decisions: मनरेगा का बदला नाम, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ किया गया..

Modi Cabinet Decisions: मनरेगा का बदला नाम, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ किया गया..

December 13, 2025

एक और तड़का ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ में 28 में से 16 जिलों में लॉकडाउन…..जिलों में स्थिति भयावह

April 11, 2021

अब खेतों से फ्यूल निकालने की तैयारी:CM भूपेश बघेल बाेले- कोंडागांव और कवर्धा में लग रहे एथेनॉल प्लांट

April 23, 2022
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता

January 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
  • यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा
  • Rashifal: जानिए किस राशि वालों पर रहेगा आज के चंद्र ग्रहण का प्रभाव।
  • होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In