*823 पशुओं को सड़कों से गौशाला व गौठान में किया गया विस्थापित*
*नेशनल हाईवे पर पाये जाने वाले घुमन्तू पशुओं में रेडियम बैंड एवं टैगिंग के लिए पूरे जिले में चल रहा अभियान*
रायगढ़, 11 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर पशुओं से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिले में खुले में विचरण करने वाले पशुओं के गले में रेडियम बैंड एवं टैगिंग का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय, राज्य राजमार्ग एवं प्रमुख मार्ग पर पाये जाने वाले घुमन्तु पशुओं के विस्थापन हेतु पशुधन विकास विभाग रायगढ़ द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय, राज्य राजमार्ग एवं प्रमुख मार्गो पर पाये जाने वाले घुमन्तु पशुओं को रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग के साथ ही पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में आज अब तक कुल 4139 पशुओं में रेडियम बैंड लगाया गया है, 4019 पशुओं में टैगिंग की गई है तथा 823 पशुओं को सड़कों से गौशाला व गौठान में विस्थापित किया गया है। पशुपालन विभाग के साथ नगर निगम के अमले द्वारा भी नियमित रूप से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय, राज्य राजमार्ग एवं प्रमुख मार्गो पर पाये जाने वाले घुमन्तु पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने एवं टैगिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग द्वारा पशुपालकों के व्यवहार परिवर्तन हेतु ग्रामों, वार्डों में शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पशुपालकों को पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें पशुओं को खुले में न छोडऩे तथा घर में ही बांधकर रखने हेतु आग्रह किया जा रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के साथ ही पशुओं को भी सुरक्षित रखा जा सके।
TV Anchor Murder:ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद भी हिंसा का दौर थमने का…
रायपुर, 01 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर…
रायपुर, 01 सितम्बर 2024 ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री…
Kolkatta News कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को…
Raigarh News रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ इस वर्ष 39 वां चक्रधर समारोह पूरी गरिमा और…
Cg News रायपुर: नए महीने सितंबर की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का…