Raigarh News : *रायगढ़, 20 सितंबर* । नशे के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने 19 सितंबर 2026 को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पूंजीपथरा से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे छह आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Read More : Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 19 आईपीओ , नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, श्रीमती प्रभा लाकड़ा (50 वर्ष), पति हिजनुस लकड़ा, निवासी टटकेला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, वर्तमान पता पूंजीपथरा के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में महिला द्वारा शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखना बताया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की शिकायतों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड तथा तमनार चौक पूंजीपथरा के पास खुले में शराब का सेवन करते छह लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी देशी प्लेन शराब का सेवन करते पाए गए। उनके विरुद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलेक्जेंडर केरकेट्टा (39), अजीत उरांव (29), सुनील शाह (32), प्रमोद साहनी (35), संतोष गिरी (33) और रुपेश कुमार यादव (22) शामिल हैं।
Read More : Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से खूब गुदगुदाया
कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार पोया, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, विनीत तिर्की एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।














