Raigarh News: चरित्र पर शंका के चलते पति ने पत्नी के उपर कुल्हाड़ी और चाकू से किया हमला

Raigarh News छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी वजह से उसने हमला किया है और हमला कर भाग निकला है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

Raigarh News: चरित्र पर शंका के चलते पति ने पत्नी के उपर कुल्हाड़ी और चाकू से किया हमला

जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली हेमा सिंह राजपूत की शादी रायगढ़ जिले के मुनुंद छाल निवासी धीरेंद्र सिंह राजपूत के साथ 12 साल पहले हुई थी। इससे उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर बाद में धीरेंद्र अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था।

 

बताया गया है कि धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। धीरेंद्र अपनी पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका था। इस बीच 10 अक्टूबर की रात को घर पर ही थी। तभी धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से हेमा पर हमला कर दिया। घटना के वक्त घर दोनों बच्चे भी मौजूद थे।

 

Also Read ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है की एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

 

Raigarh News इधर आरोपी घर से भाग निकला था। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा था। जिसके बाद पुलिस को आस-पास के लोगों को इस बारे में सूचना दी गई। फिर महिला को पास के अस्पताल में भरी कराया गया था। बाद में महिला की हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तब महिला के मायके वालों ने इस मामले में शिकायत शनिवार को हुई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज