Raigarh News अमृत मिशन की लापरवाही से हिंदुओ के आराध्य बजरंग बली को वसूली हेतु नोटिस शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हितग्राही
नेता प्रतिपक्ष उप नेता प्रतिपक्ष सचेतक सहित पार्षद विरोध स्वरूप निकाली गई शव यात्रा में शामिल हुए*
*विरोध स्वरूप जिला भाजपा कार्यालय से निकाली गई शव यात्रा में जमकर नारेबाजी*
*हिंदू देवी देवताओं का अपमान स्वीकार नही*
*निगम परिसर में किया गया अंतिम संस्कार*
चरमराई सफाई व्यवस्था की वजह से बढ़ते डेंगू सहित नगर में स्थित में मुक्तिधाम की व्यवस्था सुदृण करने के अलावा नए मुक्तिधाम बनाए जाने के संबंध में आज जिला भाजपा नेता ने निगम सरकार की शव यात्रा भाजपा कार्यालय से नारे बाजी करते हुए निकाली l विरोध स्वरूप शहर सरकार की निकाली गई अर्थी को जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव सचेतक अशोक यादव ने कंधा दिया l शव यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता महिला नेत्रिया सहित भाजपा के पार्षद भी शामिल थे l विरोध स्वरूप निकाली गई इस शव यात्रा में निगम को बदहाल व्यवस्था को लेकर खिलाफ में जमकर नारेबाजी की है l जिला भाजपा कार्यालय से विरोध स्वरूप निकाली गई शव यात्रा मुखमार्ग से नारे बाजी करते हुए निगम परिसर में सभा के संबोधन के पश्चात अर्थी के दाह संस्कार के बाद समाप्त हुई l जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि बदहाल सड़के गरीबों का आवास अमृत मिशन योजना मे अवैध वसूली हिंदुओ का आराध्य बजरंग बली को नोटिस सहित निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय से लेकर नगर निगम तक विरोध स्वरूप निगम सरकार की शव यात्रा निकाली गई l कांग्रेसी विधायको व मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था बदहाल सड़को के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने भाजपा की सत्ता के दौरान किए गए विकास कार्यों का स्मरण दिलाया l उन्होंने कहा कि विकास कार्यों हेतु धन की कमी आड़े नहीं आई l आज विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार की तिजोरी खाली है l कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है l कांग्रेस की जीत की कीमत आम जनता परेशान होकर चुका रही है l उमेश अग्रवाल ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा बस एक साल का इंतजार करिए पुनः भाजपा आम जनता की उम्मदो में खरा उतर कर दिखाएगी l भाजपा नेता ने भेदभाव का आरोप भी लगाया l
भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास शून्य बताते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा क्या यहाँ की जनता ने कांग्रेस को मत नही दिया ? आम जनता को विकास से अछूता रखने पर जनता माफ नही करेगी l गूंगी बहरी सरकार अपने ही शीतयुद्ध में उलझी नजर आ रही है।
*जनता की उम्मीदों में खरा नहीं उतर पाई शहर सरकार :- उमेश अग्रवाल*
बदहाल सड़के गरीबों का आवास अमृत मिशन योजना मे अवैध वसूली हिंदुओ का आराध्य बजरंग बली को नोटिस सहित निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय से लेकर नगर निगम तक विरोध स्वरूप निगम सरकार की शव यात्रा निकाली गई l जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेसी विधायक मंत्री वाले इस जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था बदहाल सड़को के लिए कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियां जिम्मेदार है l
*जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया :- विजय अग्रवाल*
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भाजपा शासन काल का स्मरण कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान विकास कार्यों हेतु धन की कमी आड़े नहीं आई आज विकास हेतु सरकार को तिजोरी खाली है l कांग्रेस जनता को बताए कि उनकी सत्ता के दौरान कौन से बड़े कार्य हुए
*विपक्ष की मांग अनसुनी इसलिए शव यात्रा :- शीनू राव*
निगम उपनेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद शीनू राव ने निगम सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि
यह भी पढ़ें CG News: दिनदहाड़े झाड़ियों में लेजाकर बिबहित महिला से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी
Raigarh News भाजपा पार्षद दल के बारम्बार आग्रह को भी दरकिनार किया जा रहा l निगम की भ्रष्ट सरकार जन हित की बजाय स्वहित के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है l जनहितों के लिए प्रतिबद्ध विपक्ष की मांगो की अनसुनी करने की वजह से भ्रष्ट सरकार की शव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। जन हित के लिए फैसले नही लेने वाली इस सरकार को नैतिक रूप से पद में बने रहने का अधिकार खो दिया है।उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला भाजपा के प्रवक्ता मनीष शर्मा ने जारी की है।