• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 21, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : *21 अक्टूबर, रायगढ़* । देश की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को रक्षित केंद्र उर्दना, रायगढ़ स्थित शहीद परेड ग्राउंड में गरिमामय शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम निहारिया, विशिष्ट अतिथि रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बब्बन पठारे, वार्ड पार्षद श्री आनंद भगत तथा शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Read More : Share market today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Infosys और TCS के शेयरों में जोरदार तेजी

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में शहीद परेड की कार्यवाही प्रारंभ हुई। इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभिन्न रैंक के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया। शहीद परेड में दो प्लाटून शामिल रहीं, जिनमें छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक प्लाटून तथा जिला पुलिस बल रायगढ़ एवं जिला पुलिस बल सारंगढ़ की संयुक्त प्लाटून सम्मिलित थी। प्रशिक्षु सूबेदार श्री उदय चंद कोसले ने प्लाटून कमांडर की जिम्मेदारी निभाई। परेड कमांडर के निर्देश पर शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न हुई और उपस्थित जवानों ने शीश झुकाकर अमर शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं शहीद परिवारों के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परेड निष्क्रमण की कार्यवाही के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं का ध्यान रखेंगे। शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और उनके कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। कार्यक्रम में जिले के शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उनसे सम्मानपूर्वक आत्मीय चर्चा की गई। इस दौरान परिवारों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में शहीद परिवारों के आवागमन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा सभी परिवारों को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।

Read More : Rashifal For Today : मेष, सिंह समेत इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, धन और तरक्की के बनेंगे योग, पढ़िए दैनिक राशिफल!b

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, सीएसपी श्री राहुल उइके, श्री उत्तम प्रताप सिंह, श्री सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, प्रभारी जिविशा निरीक्षक किशोर कुमार केरकेट्टा, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अमित तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Marigold Farming: किसानों के लिए खुशखबरी, इस खेती पर किसानों को मिल रही 50 फीसदी तक की सब्सिडी, आज ही करें आवदेन

Marigold Farming: किसानों के लिए खुशखबरी, इस खेती पर किसानों को मिल रही 50 फीसदी तक की सब्सिडी, आज ही करें आवदेन

November 8, 2025

Cabinet Decisions: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! गेहूं समेत छह फसलों का MSP बढ़ा, जानिए क्या है नया रेट

September 30, 2026
Mumbai BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, 20 साल बाद साथ आए उद्धव-राज…

Mumbai BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, 20 साल बाद साथ आए उद्धव-राज…

December 24, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

December 9, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन
  • JIO Ipo: Jio Platforms के IPO को पहले दिन शानदार शुरुआत, QIB कैटेगरी हुई फुल सब्सक्राइब; जानें रिटेल निवेशकों का हाल
  • Share market today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Infosys और TCS के शेयरों में जोरदार तेजी
  • Papankusha Ekadashi: आज या कल, कब है पापांकुशा एकादशी व्रत? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण समय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In