• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 7 अक्टूबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कांटाहरदी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ सिदार उम्र 64 वर्ष के बैंक खाते से करीब 6 वर्षों के दौरान ₹47,05,000 की राशि धोखाधड़ीपूर्वक ऑनलाइन ट्रांसफर करने वाले आरोपी छत्रपाल सिदार को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित का परिचित एवं विश्वासपात्र था और लंबे समय से उसके बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग करता था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने अलग-अलग समय में पीड़ित के बैंक खाते से लाखों रुपये अपने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।

READ ALSO

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

Read More : Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

पीड़ित रघुनाथ सिदार ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुआ है। वर्ष 2020 से गांव का छत्रपाल सिदार जाति समाज का होने के कारण उसके संपर्क में था और बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग करता था। वह चेकबुक के माध्यम से राशि आहरण कराने के लिए उसके साथ बैंक जाता था। धीरे-धीरे छत्रपाल पीड़ित का विश्वासपात्र बन गया तथा उसका घर आना-जाना भी था। आरोपी पीड़ित के मोबाइल का भी उपयोग करता था, जिसके कारण उस पर किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित के एसबीआई कोतरारोड़ स्थित बचत बैंक खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण सहित अन्य देय राशि जमा हुई थी।

मकान निर्माण के लिए भूमि खरीदने के उद्देश्य से बैंक पहुंचकर पीड़ित ने जब अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसके होश उड़ गए। खाते की जांच करने पर पता चला कि जनवरी 2020 से जून 2026 तक कुल ₹47,05,000 की राशि उसके खाते से अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। इसमें ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी। पीड़ित को मामले की जानकारी होने पर उसने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर 05 अक्टूबर 2026 को थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम को आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने पीड़ित के बैंक खाते से रकम अपने अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित के खाते से राशि अपने एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया एवं अपेक्स बैंक के खातों में ट्रांसफर की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खेलकर खर्च कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों से संबंधित जानकारी, एटीएम एवं मोबाइल फोन जप्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी – छत्रपाल सिदार पिता शोभनाथ सिदार उम्र 34 साल निवासी कांटाहरदी थाना कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमति उन्नति ठाकुर के सुपरविजन पर मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एएसआई मन मोहन बैरागी, आरक्षक शुभम तिवारी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More: LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, फटाफट चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में LPG की कीमत

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नागरिक अपने बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक खाते में होने वाले प्रत्येक लेन-देन की नियमित रूप से जांच करें और किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार

October 6, 2026
Next Post

Airtel Postpaid Plan: Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान, अब देने होंगे ₹50 ज्यादा, बदले में मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग

Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग

May 26, 2026

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

March 31, 2021

Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूबर में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

October 2, 2026
Election Commission: चुनाव आयोग ने पूरे देश में “SIR” तैयारियों को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश!

Election Commission: चुनाव आयोग ने पूरे देश में “SIR” तैयारियों को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश!

October 23, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Airtel Postpaid Plan: Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान, अब देने होंगे ₹50 ज्यादा, बदले में मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग
  • Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज
  • Gold -Silver Price: त्योहारों से पहले सोने के बढ़े भाव, चांदी की कीमतों मे आई नरमी , जानिए आज का ताजा भाव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In