• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 19, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  **रायगढ़।** लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट करने वाली कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस अब सड़क से गांव की चौपाल तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी **“वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान** को छत्तीसगढ़ में व्यापक जनआंदोलन का रूप देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पूर्व महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष श्री नाना पटोले जी के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा चंद्रपुर विधायक **श्री रामकुमार यादव जी को रायगढ़ शहर कांग्रेस व पूर्व विधायक नोबेल वर्मा जी को रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।**

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के तहत विधायक रामकुमार यादव जी एवं नोबेल वर्मा जी जिले में अभियान के सफल संचालन, संगठनात्मक समन्वय और निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। उनकी जिम्मेदारी में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के बीच समन्वय स्थापित करना और अभियान को बूथ तथा गांव स्तर तक पहुंचाना शामिल है।

READ ALSO

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांग्रेस का यह अभियान राजनीतिक से हटकर मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता से जुड़ा महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में अनियमितता और वोट चोरी जैसी आशंकओं ने लोकतंत्र की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण करेगी।

अभियान के दूसरे चरण में 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक एवं जनसंपर्क स्तर पर पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और सार्वजनिक सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता आम नागरिकों के बीच पहुंचकर मतदाता सूची की कथित विसंगतियों और वोट चोरी के मुद्दे को उठाएंगे। संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ, राष्ट्रगान और मताधिकार के महत्व पर चर्चा के माध्यम से जनता को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कांग्रेस का उद्देश्य इस अभियान के जरिए मतदाता सूची की शुद्धता और मतदान की निष्पक्षता को लेकर जनता की आवाज बुलंद करना है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों से अपील करेंगे कि वे मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करें तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए पहल करें।

25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलने वाले तीसरे चरण में अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय किया जाएगा। गांव-गांव चौपाल आयोजित कर मतदाता सूची के प्रारूप पर चर्चा होगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मतदाता सूची में संभावित त्रुटियों, नामों के विलोपन और अन्य विसंगतियों की जानकारी जुटाएंगे। कांग्रेसजन संविधान, मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश लेकर जनता के बीच जाएंगे।

इस चरण में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा राष्ट्रीय रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसमें जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन तथा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

रायगढ़ जिले के पर्यवेक्षक के रूप में विधायक रामकुमार यादव एवं नोबेल वर्मा अभियान की गतिविधियों को दिशा देने और संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनके मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर निर्धारित समयसीमा में उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी। अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनता के अधिकारों से जुड़े व्यापक जनजागरण के रूप में संचालित करने पर जोर रहेगा।

कांग्रेस ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित हो और मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहे। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। **“वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के माध्यम से कांग्रेस मतदाता अधिकारों की रक्षा, कथित वोट चोरी के मुद्दे पर जनजागरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए अपनी लड़ाई को और तेज करेगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

October 17, 2026
Next Post

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026

Chhatisgarh News : विशेष लेख : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

September 18, 2026

वनांचल ग्राम रतनपुर में कापू थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा लगाए पुलिस जन चौपाल….● चौपाल में जमीन बेजा कब्जा, राशन कार्ड बनाने की शिकायतों का तत्काल कराएं निराकरण…..

June 20, 2022
बिलासपुर में 17 किलो सोना, हीरों का हार और भारी मात्रा में कैश जब्त: विवेक अग्रवाल के यहां 22 घंटे तक चली जांच

बिलासपुर में 17 किलो सोना, हीरों का हार और भारी मात्रा में कैश जब्त: विवेक अग्रवाल के यहां 22 घंटे तक चली जांच

May 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In