• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 2, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026/ सेवा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत पुसौर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग नेत्र जांच के लिए पहुंचे। शिविर में 3493 लोगों की नेत्र जांच की गई तथा जांच के बाद 3165 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं करीब 800 लोगों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

 

READ ALSO

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

Read More : Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

शिविर में लोगों की सुविधा के लिए 14 पंजीयन काउंटर बनाए गए थे। पुरुष एवं महिलाओं के लिए पृथक पंजीयन की व्यवस्था रही। 10 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों के साथ 38 नेत्र सहायकों ने जांच कार्य में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 9 बजे से लगातार सेवाओं में जुटी रही। एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने वालंटियर के रूप में लोगों को पंजीयन, जांच और चश्मा वितरण तक पहुंचाने में सहयोग किया। शिविर में आने वाले लोगों के लिए छाया, पेयजल, भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

*सेवा को उत्सव नहीं, जरूरतमंदों तक पहुंचाने का माध्यम बनाया: वित्त मंत्री श्री चौधरी*

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने शिविर का अवलोकन किया और नेत्र जांच, चश्मा वितरण सहित उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंखों की समय पर जांच बेहद जरूरी है। विशेषकर बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या कई बार समय पर सामने नहीं आती, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भी 12वीं कक्षा तक अपनी आंखों की कमजोरी का पता नहीं चला था। बाद में जांच कराने पर चश्मे की जरूरत सामने आई। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण सामने आने का इंतजार करने के बजाय समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आदत विकसित करनी चाहिए। आंखों और दांतों की जांच के साथ शरीर के अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों को लेकर भी जागरूकता जरूरी है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गांवों में ऐसे शिविरों की जरूरत है, जहां लोगों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने वाले चिकित्सकों, नेत्र सहायकों, स्वास्थ्य विभाग, एनएसएस, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों और प्रशासनिक अमले के योगदान की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में हितग्राहियों को अपने हाथों से चश्मा पहनाया और 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। साथ ही सुबह से सेवा में जुटे चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर सम्मानित किया। वन विभाग की ओर से पीपल के पौधे भी वितरित किए गए।

*सात दिन तक गांवों में प्रचार, 550 से अधिक पंचायतों से लोगों को लाने की व्यवस्था*

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर के लिए पिछले सात दिनों से ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार किया गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों से लोगों को शिविर तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। निजी चिकित्सकों को भी शिविर से जोड़ा गया, जिन्होंने सुबह से लगातार अपनी सेवाएं दीं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 45 हजार बच्चों की नेत्र जांच का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे की आंख कमजोर होने के बावजूद उसे खुद इसका पता नहीं होता। ऐसे में समय पर जांच कर समस्या की पहचान करना जरूरी है। उन्होंने पालकों से बच्चों से प्रतिदिन कुछ समय पढ़ाई और स्कूल में आने वाली परेशानियों के बारे में बातचीत करने की अपील की।

*हितग्राहियों ने कहा-समय पर मिली जांच और चश्मे की सुविधा*

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर निःशुल्क नेत्र जांच और चश्मा मिलने पर खुशी जताई। झारमुड़ा की सतरूपा पटेल ने बताया कि रोजमर्रा के काम में दूर की चीजें देखने में परेशानी होती थी, लेकिन जांच कराने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। शिविर में जांच के बाद चश्मा मिलने से अब पढ़ने-लिखने और दैनिक कार्यों में सुविधा होगी। बायंग की योगिता महंत ने कहा कि उन्हें कम्प्यूटर चलाने के दौरान सर दर्द होता था। आज आंख की जांच के बाद उन्हें चश्मा मिला, जिससे उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी। ग्राम बुनगा की पार्वती मैत्री ने कहा कि उन्हें आंख से संबंधी परेशानी थी। आज इस शिविर के माध्यम से उनकी आंख की परेशानी दूर हो गई। उन्होंने इस विशाल शिविर आयोजन के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Read More : Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण, श्री जैमिनी गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री उमेश साव एवं पार्षदगण, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में बलवंत तिग्गा हुए निर्वाचित

January 24, 2022
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

June 13, 2026

Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

September 13, 2026

एनटीपीसी लारा में मनाया गया देश का 73 वें गणतंत्र दिवस

January 26, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच
  • Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
  • Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम
  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In