• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 10 साल पहले जमीन ली, वादे किए… अब फिर 7 गांवों की बारी!बरौद खदान विस्तार पर ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- पहले पुराने वादों का हिसाब दो, फिर नई जमीन की बात करो

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 30, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : RGHNEWS @ PRASHANT TIWARI | रायगढ़।पहले जमीन ली… नौकरी का भरोसा दिया… गांवों के विकास की बात कही… और अब 10 साल बाद फिर 7 गांवों की जमीन लेने की तैयारी। बरौद कोयला खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीणों में इसी बात को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी है।

READ ALSO

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

Read More : Cabinet Decisions: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! गेहूं समेत छह फसलों का MSP बढ़ा, जानिए क्या है नया रेट

SECL की बरौद खदान विस्तार परियोजना के लिए करीब 1856 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित है। इस विस्तार से 7 गांव प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। परियोजना को लेकर जनसुनवाई प्रस्तावित है, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब 10 साल पहले जमीन ली गई थी, तब जो वादे किए गए थे, उनका आज तक पूरा हिसाब नहीं मिला। ऐसे में अब दोबारा जमीन देने से पहले पुराने वादों को पूरा करने की मांग उठ रही है।

*10 साल पहले क्या कहा था SECL ने?*

ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 साल पहले हुई जनसुनवाई में प्रभावित परिवारों को रोजगार और गांवों के विकास को लेकर कई आश्वासन दिए गए थे।

जमीन के बदले नौकरी

ग्रामीणों के अनुसार 1.5 एकड़ जमीन के बदले परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की बात कही गई थी।

गांवों का विकास

प्रभावित गांवों में CSR के पैसे से सड़क, स्कूल, पानी समेत जरूरी सुविधाएं विकसित करने का भरोसा दिया गया था।

भूमिहीनों के लिए रोजगार

भूमिहीन परिवारों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के दूसरे साधन उपलब्ध कराने की बात भी कही गई थी।

लेकिन अब ग्रामीणों का सवाल है कि इन वादों में कितना पूरा हुआ और कितना सिर्फ कागजों में रह गया?

ग्रामीण बोले- हमारी जमीन चली गई, अब बच्चों के भविष्य का क्या?

एक प्रभावित ग्रामीण का कहना है कि जमीन जाने के बाद सबसे बड़ी चिंता परिवार के बच्चों के भविष्य की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस नौकरी और रोजगार के भरोसे जमीन दी गई थी, उसका फायदा हर प्रभावित परिवार तक नहीं पहुंचा। कई परिवार आज भी रोजगार और स्थायी आय के साधन तलाश रहे हैं।

एक ग्रामीण ने कहा, “10 साल पहले कहा गया था कि जमीन जाएगी तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी। अब 10 साल गुजर गए। आज फिर नए गांवों की जमीन लेने की बात हो रही है। पहले हमारा हिसाब तो करो।”

SECL कहता है- 344 लोगों को रोजगार दिया

दूसरी तरफ SECL की ओर से जारी एक आधिकारिक जवाब में स्थानीय रोजगार और विकास को लेकर कंपनी ने अपना पक्ष रखा है।

कंपनी के अनुसार 344 लोगों को रोजगार दिया गया, जबकि संबंधित दस्तावेज में कुल 639 का आंकड़ा दर्ज होने का उल्लेख है।

SECL ने CSR के तहत किए गए कामों में सड़क निर्माण, 13 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा और पेयजल के लिए बोरवेल जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख किया है।

यानी कंपनी के पास अपने कामों का हिसाब है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जाकर देखा जाए तो तस्वीर अलग दिखाई देती है।

यही वजह है कि अब ग्रामीण दावे और जमीन पर दिख रहे विकास के बीच का अंतर सामने रखने की मांग कर रहे हैं।

छाल की कहानी भी ग्रामीणों के सवालों में

बरौद से पहले SECL के छाल प्रोजेक्ट को लेकर भी ग्रामीण पर्यावरण और खनन के असर पर सवाल उठाते रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि डस्ट और ओवरबर्डन के कारण नदी के बहाव क्षेत्र में टापू जैसी स्थिति बन गई है और पानी भी प्रभावित हुआ है।

इस मामले में ग्रामीण NGT के पुराने आदेशों का भी हवाला देते हैं। उनका सवाल है कि जब पुराने खनन क्षेत्र में पर्यावरण को लेकर शिकायतें बनी हुई हैं, तो नए विस्तार से पहले इन समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया जाता?

एक तरफ पुराने गांवों की चिंता, दूसरी तरफ 7 नए गांवों पर नजर

बरौद विस्तार का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस क्षेत्र में पहले से प्रभावित परिवार अपने अधिकारों और रोजगार को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहां नए गांवों की जमीन लेने की जरूरत और प्रक्रिया पर पहले पूरी जानकारी क्यों नहीं दी जाती?

ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर जमीन लेना गलत नहीं है, लेकिन जमीन देने वाले परिवारों को उनका हक, रोजगार, पुनर्वास और सम्मान मिलना भी उतना ही जरूरी है।

उनका कहना है कि पहले पुराने प्रभावित परिवारों की समस्या सुलझाई जाए, फिर नए गांवों की जमीन की बात की जाए।

जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों ने साफ किया रुख

प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर प्रभावित गांवों में विरोध की तैयारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी आपत्तियां और सवाल प्रशासन व SECL के सामने रखेंगे।

ग्रामीणों की मांग है कि जनसुनवाई में सिर्फ परियोजना के फायदे नहीं बताए जाएं, बल्कि पिछले 10 साल में किए गए वादों और कामों का भी पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।

—

ग्रामीणों के 5 सीधे सवाल

01. जमीन देने वाले परिवारों में कितने लोगों को स्थायी नौकरी मिली?

02. 10 साल में CSR के तहत गांववार कितना पैसा खर्च हुआ?

03. भूमिहीन परिवारों को रोजगार देने के लिए क्या ठोस व्यवस्था हुई?

04. पुराने प्रभावित गांवों की मौजूदा स्थिति की स्वतंत्र जांच क्यों नहीं?

05. पुराने सवालों का समाधान किए बिना नए 7 गांवों की जमीन लेने की जरूरत क्यों?

Read More : Chhattisgarh News: साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानिए अन्य निर्णय

—

अब असली परीक्षा जनसुनवाई में

बरौद खदान विस्तार को लेकर अब निगाहें प्रस्तावित जनसुनवाई पर हैं। एक तरफ SECL अपने रोजगार और CSR के कामों का दावा कर रहा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीण पुराने वादों और जमीन पर दिखने वाले विकास का हिसाब मांग रहे हैं।

अब देखना यह है कि जनसुनवाई में ग्रामीणों के सवालों पर SECL और प्रशासन क्या जवाब देते हैं और प्रभावित परिवारों की आपत्तियों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से ओडिशा से बरामद हुई नाबालिग, आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा के ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

September 29, 2026
Next Post

EPFO New Rule: अक्टूबर से बदल जाएगा सैलरी का हिसाब, EPFO के 25 हजार वाले नए नियम से कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 27, 2026
नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सरकार का प्रयास। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 29 माओवादियों ने किया सरेंडर।

झारखंड के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़।

January 22, 2026

CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE के तहत दाखिले की प्रोसेस में बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

September 6, 2026
E85 Fuel launch: देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता

E85 Fuel launch: देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता

June 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश
  • Cement Price hike: घर बनाने वालों को झटका; अक्टूबर में ₹20 तक महंगी हो सकती है बोरी
  • Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
  • WhatsApp: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 October से Business यूजर्स को देना होगा चार्ज

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In