Railway Employees Diwali Bonus केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले देश के लाखों रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने तीन बड़े फैसले लिए हैं। पियूष गोयल ने बताया कि, रेलवे के कर्मचारियों के लिए 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी गई। दीवाली से पहले तकरीबन साढ़े ग्यारह लाख कर्मचारियों को ये बोनस दिया जाएगा, जिसके लिए 2009 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।खबरें पढ़ें
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, ‘सरकार ने आज तीन बेहद महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इनमें से पहला फैसला रेलवे के लगभग 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का है। उन्होंने इसे दिन-रात मेहनत करने वाले रेल कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया, जो त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर पटरियों, ट्रेनों और वर्कशॉप में लगातार काम करते हैं। इस बोनस के लिए सरकार कुल मिलाकर लगभग 2,009 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
सोशल सिक्योरिटी नेट 2031 तक बढ़ेगा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘दूसरा फैसला देश के सामाजिक सुरक्षा दायरे (सोशल सिक्योरिटी नेट) को 2031 तक बढ़ाने और उसका विस्तार करने का है, जिसके लिए 53,428 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। तीसरे फैसले के तहत विकलांगता पेंशन के नियमों को आसान बनाया गया है। पहले कम से कम 80 फीसदी विकलांगता होने पर ही यह पेंशन मिलती थी, लेकिन अब इस सीमा को आधा घटाकर 40 फीसदी कर दिया गया है, यानी अब 40 फीसदी विकलांगता वाले व्यक्ति भी पेंशन के हकदार होंगे।
read more Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा
दिव्यांगों को जन्म से ही पेंशन
Railway Employees Diwali Bonusकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब विकलांग व्यक्तियों को जन्म से ही पेंशन योजना के तहत कवर किया जाएगा। इसका मतलब है कि दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा दो तरह से बढ़ेगा: पहला, पेंशन पाने की पात्रता की सीमा (विकलांगता प्रतिशत) को कम करके और दूसरा, इसके लाभार्थियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी करके।












