• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

राज ठाकरे कि चेतावनी- 3 तारीख तक मस्जिदों से हटाओ लाउडस्पीकर , नहीं तो…

महाराष्‍ट्र नव निर्माण के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो करना चाहते हैं वह करें

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 13, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार को चेतावनी दी। राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि तीन मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद कर दें।

उन्होंने ठाणे की एक रैली में अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को तीन मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।

READ ALSO

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

राज ठाकरे ने रैली में समान नागरिक संहिता की भी वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। ठाकरे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए।

ठाकरे ने इस मुद्दे को सामाजिक मुद्दा बताते हुए कहा कि वह इस विषय को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने शिवसेना सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि “जो कुछ भी आप करना चाहते हैं, वह कर लें”। मनसे प्रमुख ने कहा, “मस्जिदों में लाउडस्पीकर तीन मई तक बंद होना चाहिए, नहीं तो हम वहां हनुमान चालीसा बजाएंगे। यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे, जो भी आप करना चाहते हैं, करें।”

हाल ही में महाराष्ट्र में गरमाए लाउडस्पीकर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार अदालत के आदेश पर चर्चा करेगी और इस बारे में गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से बात करेगी।

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि अजान के लिए डेसिबल स्तर बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने भी नोटिस दिया है। लेकिन जब राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए और “मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने” की चेतावनी दी तो इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई।

राज ठाकरे ने कहा था, “मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, आप अपने घर पर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने का फैसला लेना चाहिए। मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं… लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाएंगे।”

इसके अतिरिक्त, ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों पर छापा मारने की भी अपील की और कहा कि वहां रहने वाले लोग “पाकिस्तानी समर्थक” हैं।

गोवा में भी उठी मस्जिदों में लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध की मांग

गोवा स्थिति हिंदू जनजागृति समिति ने मंगलवार को मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के अवैध उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। संयोजक मनोज सोलंकी ने बताया कि उत्तरी गोवा के अतिरिक्त कलेक्टर ने गोवा उच्च न्यायालय के आदेश पर अजान के लिए लाउडस्पीकर के अवैध उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश का असर नहीं दिख रहा था। सोलंकी ने बताया कि मार्च 2021 में वरुण प्रोलकर की याचिका पर संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने स्पीकर के अवैध उपयोग को बंद करने के लिए प्रशासन को कदम उठाने का आदेश दिया था।

Tags: Raj Thackeray'मस्जिदों से हटाओ लाउडस्पीकरमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनालाउडस्पीकर

Related Posts

देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
Next Post

ऑनलाइन एग्जाम देने वाले इस यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बड़ी खबर

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

January 3, 2026
CG Dhan Kharidi Limit: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

CG Dhan Kharidi Limit: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

December 25, 2025
Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई

Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई

March 29, 2026
Passport New Rules: सरकार ने पासपोर्ट में बदल दिया नियम, अब नाम बदलवाने के लिए चलेंगे ये डॉक्यूमेंट

Passport New Rules: सरकार ने पासपोर्ट में बदल दिया नियम, अब नाम बदलवाने के लिए चलेंगे ये डॉक्यूमेंट

May 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • eMudhra Share Price: eMudhra के शेयर में आई 14% की बंपर तेजी, जानें इस उछाल की वजह
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा; 24 नए मरीज मिले; एक्टिव केस पहुंचा 108 पर
  • Flipkart: Flipkart पर इस दिन शुरू होगी Flipkart Big Billion Days सेल, ऑफर और डिस्काउंट हुए रिवील
  • Oppo K14 Lite: 7000mAh बैटरी के साथ Oppo ने लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In