rojgar mela पीएम मोदी ने आज 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटें। देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत, उन्होंने युवाओं को वर्चुअली संबोधित भी किया। बता दें कि अब तक के रोजगार मेलों में कुल मिलाकर 12 लाख 75 हजार युवाओं को अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों के नियुक्ति पत्र मिले हैं।
PM मोदी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को ये नियुक्ति पत्र मिले हैं। ये कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ और देश के 45 स्थानों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में चयनित युवाओं को पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित भी किया।
युवाओं को किन विभागों में मिली है नौकरियां?
rojgar melaजिन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन्हें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत अन्य विभागों में नौकरियां मिली हैं। सरकार का प्रयास है कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को मोटिवेट किया जाए और रोजगार पाने की दिशा में युवाओं को भरपूर मौका मिले।













