Stree 2 Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल,जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Stree 2 Box Office Collection मुंबई : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपए की कमाई कर सेंचुरी पूरा किया है। इस सफलता का श्रेय फिल्म के जबरदस्त कंटेंट और स्टार कास्ट को जाता है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने मिल रहा है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा है।

फिल्म के पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार की प्रिव्यू: 9.40 करोड़

गुरुवार: 55.40 करोड़

शुक्रवार: 35.30 करोड़

‘स्त्री 2’ की कास्ट में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और यह 2018 की हिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है।

Read more : विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – श्री अरुण साव

स्त्री 2 ने पहले ही हफ्ते में कमाए 100 करोड़
Stree 2 Box Office Collection दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई है। ‘स्त्री 2’ ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है बल्कि उनके दिलों में भी जगह बनाई है। आने वाले शनिवार और रविवार में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।