Tata ने दिया झटका! 1 फरवरी से बढ़ जाएंगे कारों के दाम

भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरर कंपनी ने 1 फरवरी से अपनी गाड़ियों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार प्राइस बढ़ाए हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर को पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.9

कंपनी का कहना है कि कंपोनेंट महंगे होने और नए एमिशन नॉम्स के अनुसार कार मैकिंग में ओवरऑल कोस्ट बढ़ रही है। इस कारण पेट्रोल-डीजल पोर्टफोलियो की सभी गाड़ियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बढ़े हुए दाम 1 फरवरी से कंपनी के लाइनअप में शामिल सभी मॉडल्स के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे। कीमतें बढ़ने के बाद यहां हम आपको बता रहे हैं कंपनी के सभी मॉडल्स के बेस वैरिएंट्स की क्या कीमत होगी…0% की बढ़ोतरी की थी।

 

 

दिसंबर 2022 तिमाही में दो साल बाद प्रॉफिट में आई कंपनी

Tata टाटा मोटर्स ने 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3FY23) में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,957.71 करोड़ रुपए रहा। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही (Q3FY22) में कंपनी को 1,516 करोड़ रुपए और पिछले क्वार्टर (Q2FY23) में 944.61 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था।

कंपनी को 2 साल में पहली बार किसी तिमाही में मुनाफा हुआ है। पैसेंजर कारों के साथ-साथ मीडियम और हैवी कमर्शियल वीकल्स की मांग बढ़ने से कंपनी ने यह मुनाफा दर्ज किया है। इससे पहले कंपनी ने आखिरी बार अक्टूबर-दिसंबर 2020 की तिमाही में मुनाफा कमाया था।

Scroll to Top