• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Telangana Accident: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Telangana Accident तेलंगाना के सूर्यापेट ज़िले में बुधवार तड़के कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई। बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब प्राइवेट बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। उस समय बस में 43 यात्री सवार थे।

 

READ ALSO

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

 

यह हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में हुआ। मरने वालों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी, तभी वह खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

 

सीएम ने जताया शोक

 

वहीं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मिले। उन्होंने अधिकारियों को घायलों की हालत पर बारीकी से नज़र रखने का भी निर्देश दिया है।

 

 

पुलिस ने दी ये जानकारी

 

पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक चलते हुए ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे जो हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे। यह दुर्घटना दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई।

 

जगतियाल ज़िले में भी हुआ था एक्सीडेंट

 

Telangana Accidentइससे पहले अभी हाल में ही तेलंगाना के जगतियाल ज़िले के कोंडागट्टू गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रक की TGSRTC बस से टक्कर हो गई थी, जिसमें कम से कम 25 यात्री घायल हो गए थे। लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही यह बस करीमनगर से निज़ामाबाद जा रही थी, तभी शाम करीब 5:45 बजे यह हादसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, सामने से आ रहे ट्रक ने कथित तौर पर बस को टक्कर मार दी, जिससे 25 लोग घायल हो गए। इससे पहले ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे।

 

 

Related Posts

देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
Next Post

pakistan Hospital Fire: अस्पताल में AC का कंप्रेसर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

ISRO Satellite Launch: ISRO ने लॉन्च किया EOS-05, 36 हजार किमी की ऊंचाई से तस्वीरें लेगा ये नया सैटेलाइट, चीन-पाकिस्तान सीमा पर भी रखेगा नजर

September 4, 2026

income tax return: टैक्सपेयर्स ध्यान दें; 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR, वरना लगेगी 5000 रुपये पेनल्टी

August 28, 2026
Thailand New Visa Rules: थाईलैंड जाने वालों को बड़ा झटका! सरकार ने खत्म की 60 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री

Thailand New Visa Rules: थाईलैंड जाने वालों को बड़ा झटका! सरकार ने खत्म की 60 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री

May 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
  • PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In