• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Third Party Insurance: कार-बाइक इंश्योरेंस में थर्ड-पार्टी कवर अनिवार्य, 15 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 24, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Third Party Insurance अब कार और बाइक इंश्योरेंस में सिर्फ थर्ड-पार्टी और ओनर एक्सीडेंट कवर लेना अनिवार्य होगा।बीमा नियामक संस्था IRDAI मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में 4 बड़े बदलाव लागू करने जा रही है। ये नियम 15 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।

 

READ ALSO

EPFO 3.0 Update: EPFO में दिसंबर से शुरू होगी नई सुविधा? अब UPI और ATM से सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा!

Banking Rules: 1 दिसंबर से सेविंग्स अकाउंट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक लागू होंगे कई नए बैंकिंग नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

इसके तहत अब अलग-अलग पॉलिसियों की जगह सिर्फ एक ही पॉलिसी होगी, जिसे 4 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसमें से इन 2 अनिवार्य कवर के अलावा बाकी 2 विकल्प आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकेंगे।

 

 

1. एक पॉलिसी में 4 सेक्शन: जानिए क्या बदल रहा है?

 

 

इकोनॉमिक टाइम्स वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 दिसंबर 2026 से जारी होने वाली सभी प्राइवेट कार और टू-व्हीलर पॉलिसियों में पुरानी ‘थर्ड-पार्टी ओनली’ और ‘कॉम्प्रिहेंसिव’ पॉलिसियों की जगह एक सिंगल पॉलिसी आएगी। इसके 4 अलग-अलग हिस्से होंगे और हर हिस्से का प्रीमियम अलग दिखेगा:

 

थर्ड-पार्टी कवर (Third-party cover): आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति को चोट लगने, मृत्यु होने या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर यह कवर सुरक्षा देता है।

पैसेंजर लायबिलिटी (Passenger liability): गाड़ी में बैठे यात्रियों और योग्य लोगों से जुड़े कानूनी दावों (Legal claims) को कवर करता है।

पर्सनल एक्सीडेंट कवर (Personal accident cover): यह गाड़ी के मालिक (ओनर) और वैकल्पिक रूप से अन्य यात्रियों को सुरक्षा देता है।

ओन-डैमेज कवर (Own-damage cover): एक्सीडेंट या अन्य कारणों से आपकी खुद की गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई करता है।

 

read more Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 70 लाख की गांजा समेत 4 गिरफ्तार

 

 

2. सिर्फ 2 कवर अनिवार्य, बाकी चुनना आपकी मर्जी पर

 

नए नियमों के तहत, गाड़ी मालिकों के लिए केवल थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस और ओनर का पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेना ही अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य तीन हिस्से- पैसेंजर लायबिलिटी कवर, यात्रियों के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर और ओन-डैमेज कव- पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) होंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रीमियम बचाने के चक्कर में इन वैकल्पिक कवर को छोड़ने से भविष्य में बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

 

3. आपके परिवार को नहीं मिलेगा पैसेंजर लायबिलिटी कवर

 

नई पॉलिसी में एक बेहद महत्वपूर्ण शर्त (Exclusion) रखी गई है, जिसे समझना हर गाड़ी मालिक के लिए जरूरी है। ‘पैसेंजर लायबिलिटी कवर’ के तहत आपके करीबी परिवार के सदस्यों— जैसे माता-पिता, पति या पत्नी और बच्चों— को सुरक्षा नहीं मिलेगी। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कार के एक्सीडेंट में आपके जीवनसाथी या बच्चे को चोट लगती है, तो यह सेक्शन उनके प्रति आपकी कानूनी देनदारी को कवर नहीं करेगा। परिवार की सुरक्षा के लिए आपको अलग से यात्रियों वाला वैकल्पिक ‘पर्सनल एक्सीडेंट कवर’ लेना होगा, जो मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में एक तय रकम देता है।

 

4. गाड़ी न चलाने पर भी मालिक को मिलेगा एक्सीडेंट कवर

 

गाड़ी के मालिक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर तब भी लागू होगा, जब वह खुद गाड़ी नहीं चला रहा हो। यदि मालिक अपनी ही गाड़ी में सफर कर रहा है या गाड़ी में चढ़ते-उतरते समय किसी हादसे का शिकार होता है, तो भी उसे क्लेम मिलेगा। इसमें मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 100% भुगतान और एक आंख की रोशनी या एक अंग खोने पर 50% भुगतान का प्रावधान है। इसके लिए शर्त यह है कि व्यक्ति गाड़ी का रजिस्टर्ड मालिक और पॉलिसीधारक दोनों होना चाहिए, साथ ही उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) होना जरूरी है। कंपनियों या फर्मों के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ियां इस दायरे से बाहर रहेंगी।

 

5. ओन-डैमेज कवर छोड़ना पड़ सकता है भारी

 

थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस में आपकी खुद की गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई नहीं होती। इसलिए अपनी गाड़ी की मरम्मत या पार्ट्स बदलने के खर्च से बचने के लिए ‘ओन-डैमेज कवर’ बेहद जरूरी है। गाड़ी के पूरी तरह क्षतिग्रस्त (Total Loss) होने पर बीमा कंपनी गाड़ी की मौजूदा बाजार कीमत (IDV) में से कबाड़ (Wreck) की कीमत घटाकर भुगतान करती है। बेहतर सुरक्षा के लिए आप इसके साथ ‘जीरो डेप्रिसिएशन’ जैसे ऐड-ऑन कवर भी ले सकते हैं।

 

क्या नए नियमों से सस्ता होगा इंश्योरेंस प्रीमियम?

 

Third Party Insuranceनए नियमों के लागू होने से इंश्योरेंस प्रीमियम कम होने की उम्मीद कम है। यह बदलाव मुख्य रूप से मौजूदा कवर्स को अलग-अलग करके दिखाने के लिए किया गया है, ताकि ग्राहक को पता रहे कि वह किस सुविधा के लिए कितना पैसा दे रहा है। थर्ड-पार्टी प्रीमियम पहले की तरह सरकार ही तय करेगी, जबकि बाकी हिस्सों की कीमत बीमा कंपनियां तय करेंगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप पहले जितने ही कवर चुनते हैं, तो प्रीमियम में किसी बड़ी कटौती की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

 

पॉलिसी खरीदने से पहले चेक करें ये 5 बातें:

 

पैसेंजर कवर: जांचें कि आपने साथ सफर करने वालों के लिए जरूरी कवर चुना है या नहीं।

परिवार की सुरक्षा: ध्यान रखें कि पैसेंजर लायबिलिटी में आपके माता-पिता, पत्नी और बच्चे कवर नहीं हैं।

अपनी गाड़ी का कवर: तय करें कि आपकी गाड़ी को अलग से ओन-डैमेज कवर की जरूरत है या नहीं।

प्रीमियम की तुलना: पॉलिसी के हर सेक्शन की अलग-अलग कीमत की तुलना करें।

शर्तें और ऐड-ऑन: पॉलिसी की शर्तों (Exclusions) और जीरो डेप्रिसिएशन जैसे फायदों को ध्यान से पढ़ें।

 

Related Posts

बिजनेस

EPFO 3.0 Update: EPFO में दिसंबर से शुरू होगी नई सुविधा? अब UPI और ATM से सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा!

November 24, 2026
बिजनेस

Banking Rules: 1 दिसंबर से सेविंग्स अकाउंट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक लागू होंगे कई नए बैंकिंग नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

November 24, 2026
बिजनेस

RBI: RBI का बड़ा ऐलान, डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में होगा बदलाव, इस दिन से होगा लागू

November 24, 2026
बिजनेस

Bank holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर आज 18 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगी छुट्टी

November 24, 2026
बिजनेस

Share market: कल गुरु नानक जयंती पर बंद रहेगा भारतीय शेयर बाजार, जानें MCX टाइमिंग और सेटलमेंट नियम

November 23, 2026
बिजनेस

gold price today: एक झटके में 3100 रुपए तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी 3800 रुपए की बढ़ोतरी- चेक करें आज के ताजा

November 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

January 27, 2026
PM Modi launches RDI Fund: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 1 लाख करोड़ का RDI फंड, जानिए आम आदमी को क्या फायदा?

PM Modi launches RDI Fund: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 1 लाख करोड़ का RDI फंड, जानिए आम आदमी को क्या फायदा?

November 3, 2025
सरकारी कर्मचारियों की मौज! बैठकों का दौर शुरू, मिनिमम सैलरी सीधे ₹69,000 होगी? जानें हर अपडेट

सरकारी कर्मचारियों की मौज! बैठकों का दौर शुरू, मिनिमम सैलरी सीधे ₹69,000 होगी? जानें हर अपडेट

April 28, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

February 8, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Third Party Insurance: कार-बाइक इंश्योरेंस में थर्ड-पार्टी कवर अनिवार्य, 15 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 70 लाख की गांजा समेत 4 गिरफ्तार
  • Diljit Dosanjh Aura India Tour: दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो का भी जिक्र
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In