• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ट्रांसपोर्टर का छतीसगढ़ में अपहरण , बोरी में बंद मिली ट्रांसपोर्टर की लाश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 15, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर : बिलासपुर से ट्रांसपोर्टर के अपहरण की बड़ी वारदात सामने आई है। मामला चार राज्यो से जुड़ा है। जिसमे गुजरात के ट्रांसपोर्टर का छतीसगढ़ के बिलासपुर से अपहरण के बाद उड़ीसा में हत्या की आशंका नजर आ रही है। मामले में ट्रक के ड्राइवर को बिलासपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पहुँच कर हिरासत में लिया है। जिससे गायब ट्रांसपोर्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के कच्छ जिले के गड़सिला निवासी अब्दुल रज्जाक ट्रांसपोर्टर है। उनके व्यवसाय मे उनका 22 वर्षीय बेटा मोहम्मद अकरम भी हाथ बटाता है। बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र के गिरनार लॉजिस्टिक में उन्हें कपड़े ट्रांसपोर्ट करने का आर्डर मिला हुआ था। 6 अप्रैल को उनका बेटा मोहम्मद अकरम ट्रक मे आर्डर का माल लोड कर ड्राइवर के साथ कच्छ से निकला।

READ ALSO

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

8 अप्रैल को अकरम बिलासपुर पहुँचा और निर्धारित स्थान में माल की डिलवरी दी। और अपने पिता को इसकी सूचना दी। दूसरे दिन अकरम को भाटापारा निकलना था। दूसरे दिन उसके पिता के द्वारा फोन करने पर अकरम का मोबाइल बंद मिला। बार बार बेटे का मोबाइल बंद आने पर उन्होंने ट्रक ड्राइवर सुरजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार को फोन किया पर उसका भी मोबाइल बंद मिला। जिसके बाद परेशान अब्दुल रज्जाक बेटे की तलाश में बिलासपुर पहुँचे।

सक्रिय हुई पुलिस टीमें पहुँची उड़ीसा व पश्चिम बंगाल

बिलासपुर पहुँच कर अब्दुल रज्जाक ने गिरनार लॉजिस्टिक व आस पास के एरिया में पहले अपने स्तर से बेटे व ट्रक एवम ड्राइवर की तलाश की। पर बेटे का कोई पता नही चल पाया। जिसके बाद अब्दुल मदद की गुहार लेकर एसएसपी पारुल माथुर से मिलने पहुँचे। एसएसपी को जानकारी देते हुए अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उनका बेटा ट्रक में माल लेकर ड्राइवर सुरजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार के साथ बिलासपुर डिलवरी देने आया हुआ था। जिसके बाद 9 अप्रैल से ड्राइवर व उनके पुत्र का नम्बर बंद आ रहा है। अब्दुल रज्जाक ने बताया कि दो माह पहले ही बिलासपुर में डिलवरी देने के लिए आने पर उनकी मुलाकात सुरजीत सिंह उर्फ पप्पू से हुई थी। रायपुर के रहने वाले सुरजीत ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर नौकरी मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने उसे नौकरी दे दी थी।

ट्रक का पीछा करते पुलिस पहुँची पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में मिली अज्ञात लाश

अब्दुल रज्जाक की बातों को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने चकरभाठा थाना में दिनांक 12 अप्रैल को गुम इंसान कायम करने के निर्देश देते हुए गायब ट्रांसपोर्टर के पुत्र की तलाश के निर्देश दिए। एसएसपी ने मामले की संजीदगी को देखते हुए चकरभाठा थाने के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया। 12 अप्रैल की शाम गुम इंसान कायम होने के चंद घण्टो में ही तकनीकी जांच में पुलिस को ट्रक के रायगढ़ रूट से होते हुए उड़ीसा जाने की जानकारी मिली। एसएसपी ने जानकारी के आधार उसी रात ट्रक के पीछे पुलिस टीम रवाना कर दी। ट्रक चालक उड़ीसा से पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ने लगा। तकनीकी जानकारी मिलने पर एसएसपी ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की पुलिस से सम्पर्क किया और ट्रक के रूट की जानकारी देते हुए ट्रक को पकड़ने को कहा। जिसके बाद मालदा पुलिस ने ट्रक को रोक कर ड्राइवर सुरजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार को हिरासत में ले लिया। बिलासपुर पुलिस भी मालदा पहुँच गयी है और ड्राइवर से पूछताछ कर ट्रांसपोर्टर के सम्बंध में जानकारी जुटा रही है।

इस बीच पुलिस को ट्रक के उड़ीसा से गुजरने के रास्ते(सम्बलपुर-बरगढ़) के पास अज्ञात लाश के प्लास्टिक के बोरे में मिलने की सूचना उड़ीसा पुलिस से मिली। उड़ीसा पुलिस अज्ञात लाश मिलने पर मर्ग जांच कर हत्या व साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिलने के बाद एक पुलिस टीम वहां रवाना की गई। पुलिस टीम वहां पहुँच कर लाश की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, लाश के सम्बंध में फिलहाल किसी भी किस्म की पुष्टि नहि हो पाई है।

 

Tags: Gujarat transporter kidnappedअपहरणछतीसगढ़छतीसगढ़ में अपहरणट्रांसपोर्टर की लाश

Related Posts

देश

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

September 17, 2026
देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

September 17, 2026
देश

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

September 17, 2026
देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
Next Post

OMG ! एक रुपये लीटर पेट्रोल ,तेल खरीदने के लिए टूटे लोग, भीड़ इतनी कि पुलिस बुलानी पड़ी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Bank Holiday: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

November 3, 2025
America removed tariffs on India: अमेरिका ने भारत के 200 उत्पादों से हटाया Tarrifs, जानें ट्रंप के इस फैसले के पीछे की वजह..

America removed tariffs on India: अमेरिका ने भारत के 200 उत्पादों से हटाया Tarrifs, जानें ट्रंप के इस फैसले के पीछे की वजह..

November 18, 2025
Monsoon Session 2026: आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

Monsoon Session 2026: आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

July 20, 2026
रोंग साइड चलने से होगा भरी नुकसान। जमा करना होगा अच्छी खासी चलान रकम।

रोंग साइड चलने से होगा भरी नुकसान। जमा करना होगा अच्छी खासी चलान रकम।

January 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति
  • Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In