• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, April 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

राजधानी में जुटेंगे देश भर के जनजातीय साहित्यकार , बघेल भूपेश 19 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ: महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर : राजधानी रायपुर में देशभर के जनजातीय साहित्यकारों का कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में 19 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्यकार महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। इस महोत्सव में जनजातीय नृत्य प्रदर्शन और कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा पुस्तक मेला, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में राज्य के विभिन्न अंचलों के जनजातीय समुदाय के प्रबुद्ध व्यक्तियों, समाज प्रमुखों, साहित्यकारों एवं कला मर्मज्ञों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें बस्तर बैंड का प्रदर्शन, बाल कलाकार सहदेव नेताम और जनजातीय नृत्य मुख्य आकर्षण होगा। इस आयोजन की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

READ ALSO

G20 Satellite India :भारत की बड़ी उपलब्धि, 2027 में लॉन्च होगा G20 सैटेलाइट, ISRO प्रमुख ने दी अहम जानकारी

Whatsapp:WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा; आ रहा नया धांसू फीचर

महोत्सव का उद्देश्य देशभर में पारम्परिक एवं समकालीन जनजातीय साहित्य से परिचय तथा आधुनिक संदर्भ में उनके विकास की स्थिति ज्ञात करना है। साथ ही छत्तीसगढ़ में जनजातीय साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे शोधार्थियों, साहित्यकारों, रचनाकारों को मंच प्रदान कर जनजातीय साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। जनजातीय साहित्य से संबंधित विभिन्न विषयों के स्थापित एवं नवोदित साहित्यकारों को आमंत्रित कर जनजातीय परम्परा में साहित्य तथा वर्तमान स्थिति, जनजातीय कथाएं, जनजातीय कविताएं, पुरखा साहित्य आदि पर परिचर्चा होगी।

साहित्य महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से जनजातीय विषयों पर लेखन कार्य करने वाले जनजातीय एवं गैरजनजातीय स्थापित एवं विख्यात साहित्यकारों, रचनाकारों, विश्वविद्यालयों के अध्येताओं, शोधार्थियों, विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। शोध पत्रों का प्रकाशन भी किया जाएगा। साहित्य महोत्सव के अंतर्गत कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त हस्तकला के अंतर्गत माटी, बांस, बेलमेटल, काष्ठकला आदि का भी जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार दीवारों पर, पत्थरों पर विभिन्न प्रकार के जनजातीय सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को दर्शाती चित्रकला भी पाई जाती है, जिससे इसकी समृद्ध संस्कृति का पता चलता है। इस प्रतियोगिता में लगभग 350 प्रतियोगी शामिल होंगे।

महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों में किए जाने वाले जनजातीय नृत्य शैला, सरहुल, करमा, सोन्दो, कुडुक, डुंडा, दशहरा करमा, विवाह नृत्य (हुल्की), मड़ई नृत्य, गवरसिंह, गेड़ी, करसाड़, मांदरी, डण्डार आदि नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। पुस्तक स्टालों के लिए ऑडिटोरियम की आंतरिक परिसर की गैलरी में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदर्शन सह विक्रय के 30 स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न हस्तकला बोर्ड एवं माटी कला बोर्ड से स्टॉल लगाए जाएंगे। इन कलाकारों द्वारा निर्मित वस्तुओं एवं सामग्रियों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जाएगी। वन विभाग का संजीवनी, वनोपज एवं वन औषधि, जनजातीय चित्रकला की प्रदर्शनी, गढ़कलेवा, बस्तरिहा व्यंजन, आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रदर्शनी, अंत्याव्यवसायी निगम की विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी, ट्राईफेड आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।

Tags: जनजातीय साहित्यकारपंडित दीनदयाल आडिटोरियमराष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव

Related Posts

G20 Satellite India :भारत की बड़ी उपलब्धि, 2027 में लॉन्च होगा G20 सैटेलाइट, ISRO प्रमुख ने दी अहम जानकारी
देश

G20 Satellite India :भारत की बड़ी उपलब्धि, 2027 में लॉन्च होगा G20 सैटेलाइट, ISRO प्रमुख ने दी अहम जानकारी

April 18, 2026
Whatsapp:WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा; आ रहा नया धांसू फीचर
देश

Whatsapp:WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा; आ रहा नया धांसू फीचर

April 18, 2026
देश में बढ़ते सड़क हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जानें, कौन से नियम लागू करने के दिए आदेश
देश

देश में बढ़ते सड़क हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जानें, कौन से नियम लागू करने के दिए आदेश

April 18, 2026
राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुतला भी जलाया; CM रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेता शामिल
देश

राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुतला भी जलाया; CM रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेता शामिल

April 18, 2026
Q4 Bank Profit:Q4 में प्राइवेट बैंकों का शानदार प्रदर्शन, HDFC, ICICI और YES Bank के मुनाफे में जोरदार उछाल ;निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान
देश

Q4 Bank Profit:Q4 में प्राइवेट बैंकों का शानदार प्रदर्शन, HDFC, ICICI और YES Bank के मुनाफे में जोरदार उछाल ;निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान

April 18, 2026
DA Hike News :सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी हुई; जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा
देश

DA Hike News :सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी हुई; जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

April 18, 2026
Next Post

रायपुर केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड मामले में संचालक पर एफआईआर दर्ज

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी गिरफ्तार

February 7, 2022
दिन भरआने वाले नोटिफिकेशन से परेशान रहते हैं। अपनाइए ये नया फीचर

दिन भरआने वाले नोटिफिकेशन से परेशान रहते हैं। अपनाइए ये नया फीचर

January 9, 2026
CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

April 2, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त

Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त

April 17, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • G20 Satellite India :भारत की बड़ी उपलब्धि, 2027 में लॉन्च होगा G20 सैटेलाइट, ISRO प्रमुख ने दी अहम जानकारी
  • CG Vyapam Exam Update: व्यापमं ने परीक्षा समय में किया बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होंगी प्रमुख परीक्षाएं; जानें ड्रेस कोड और नए निर्देश
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया
  • Raigarh News : जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In