• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

UP Board Exam 2022: कल से शुरू होंगी यूपी बोर्ड 10वीं,देखें पूरा टाइम टेबल

सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 23, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (UPMSP) कल यानी 24 मार्च 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) सुबह और शाम की शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

छात्र, यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल (UP Board 10th, 12th time table 2022) चेक कर सकते हैं। यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल नीचे भी देख सकते हैं। यूपी सरकार ने राज्य बोर्ड परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं, कोविड-19 दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। जिसके लिए 8000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया है।

READ ALSO

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

सरकार ने जिला मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो सुनिश्चत करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए वो अपने अधीनस्थ अफसरों से बैठकर करके लगातार चर्चा करते रहें। मंगलवार को डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक की। पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल में हुई बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड की तैयारियों, प्रश्नपत्रों के रखरखाव से लेकर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के बारे में बताया गया। मौके पर डीआईओएस के अलावा एडीएम पूर्वी भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि परीक्षा के दौरान किसी को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पेपर की कड़ी सुरक्षा के लिए अलमारी को डबल लॉक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जितनी बार भी अलमारी खोली जाएगी उसकी लिखित सूचना समय और काम के नाम पर देनी होगी। इसके अलावा डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों में सैनिटाइजेशन, सीसीटीवी की दुरुस्त व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।

UP Board 12th Exam Time Table: जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी

हिंदी – 24 मार्च
भूगोल – 26 मार्च
होम साइंस- 28 मार्च
पेंटिंग आर्ट- 30 मार्च
इकोनॉमिक्स – 1 अप्रैल
कंप्यूटर – 4 अप्रैल
अंग्रेजी – 6 अप्रैल
कैमिस्ट्री/हिस्ट्री- 8 अप्रैल
फिजिकल एजुकेशन- 11 अप्रैल
गणित/बायोलॉजी- अप्रैल 13
फिजिक्स – अप्रैल 15
सोशोलॉजी – 18 अप्रैल
संस्कृत – 19 अप्रैलसिटीजन/सिविक्स- 20 अप्रैल

UP Board 12th Exam Time Table: जानें कब-कब होंगे 10वीं के एग्जाम

24 मार्च 2022 – हिंदी, आरंभिक हिंदी
25 मार्च 2022 – पाली, अरबी और फारसी – संगीत
26 मार्च, 2022 – गृह विज्ञान
28 मार्च, 2022 – ड्रॉइंग, रंजन आर्ट्स – कंप्यूटर
29 मार्च, 2022 – संस्कृत – इंस्ट्रीमेंटल म्यूजिक
मार्च 30, 2022 – कॉमर्स – सिलाई
मार्च 31, 2022 – कृषि – मानव विज्ञान, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी, आईटीईएस
अप्रैल 4, 2022 – विज्ञान
अप्रैल 6, 2022 – अंग्रेजी (नया पाठ्यक्रम), अंग्रेजी (पुराना पाठ्यक्रम)
9 अप्रैल, 2022 – सामाजिक विज्ञान
11 अप्रैल, 2022 – गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, नेपाली
12 अप्रैल, 2022 – गणित

51 लाख से ज्यादा छात्र देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

बता दें कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां हैं।

Tags: 12वीं की परीक्षाएंUP Board Exam 2022उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषदयूपी बोर्ड 10वीं

Related Posts

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?
देश

LPG Gas Refilling Rules Change: उज्जवला कनेक्शन धारकों के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिन बाद ही भरवा सकेंगे सिलेंडर

March 12, 2026
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने
देश

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने

March 12, 2026
Next Post

GOOD NEWS: वाहन चलाने वालों के लिए नितिन गडकरी ने फिर दी खुशखबरी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

December 18, 2025

ग्राहक बनकर दुकानों में छापा

April 19, 2022

कई राज्यों में लगातार बढ़ रहा पारा

April 6, 2022
IND-A vs UAE: भारत ने यूएई को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल, 2 प्लेयर्स के आगे नहीं टिकी विरोधी टीम

IND-A vs UAE: भारत ने यूएई को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल, 2 प्लेयर्स के आगे नहीं टिकी विरोधी टीम

November 14, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In