• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

UP Crime News: आगरा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला शब, 18 टुकड़े में मिला शरीर; चेन्नई कनेक्शन तक जांच

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

UP Crime News आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक लाल ट्रॉली बैग मिलने के बाद पुलिस के सामने हत्या की गुत्थी उलझ गई। इस मामले की जांच आगरा से करीब 2,000 किलोमीटर दूर चेन्नई तक जा पहुंची। दरअसल, 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक लाल ट्रॉली बैग बरामद हुआ था। बैग के अंदर एक महिला के शव के कई टुकड़े मिले थे। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि यह महिला कौन है और इसकी हत्या आखिर कहां हुई है? करीब 19 दिनों तक आगरा और चेन्नई पुलिस ने मिलकर मामले की जांच की। इस दौरान लगभग 350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और एक-एक सुराग को जोड़ते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

 

READ ALSO

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

Read more Cg Current News : ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

 

आगरा से चेन्नई तक पहुंचा कनेक्शन

मामले की जांच करते हुए पुलिस की टीम चेन्नई के गुडुवांचेरी तक पहुंच गई। जांच में मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय हयातुन निशा के रूप में हुई, जो मूल रूप से ओडिशा के जगतसिंहपुर की रहने वाली थी और चेन्नई में नौकरी करती थी। जांच में सामने आया कि हयातुन कुछ दिन पहले ही गुडुवांचेरी में असम के रहने वाले माणिकउद्दीन लश्कर के मकान में किराए पर रहने आई थी। उसके साथ उसका 17 वर्षीय बेटा भी रहता था। इसी मकान में माणिकउद्दीन, चेन्नई की रहने वाली भगवती माझी के साथ रह रहा था। पुलिस जांच के अनुसार, इसी दौरान हयातुन और माणिकउद्दीन के बीच भी नजदीकियां बढ़ गई। इसके चलते विवाद की स्थिति पैदा हुई। जांच में पैसों के लेन-देन का एंगल भी सामने आया है।

 

मृतका के बेटे ने दिया अहम बयान

पुलिस ने हयातुन के बेटे से भी पूछताछ की। बेटे ने बताया कि उसे अपनी मां की जीवनशैली पसंद नहीं थी और वह उनसे अलग रहने लगा था। जांच के दौरान चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की CCTV फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग बनी। 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिए। इसके बाद यही बैग तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में रखा गया और 5 अगस्त को आगरा कैंट पहुंच गया। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इस मामले की परतें खुलती गईं। 24 अगस्त को जांच टीम गुडुवांचेरी स्थित उस मकान तक पहुंची, जहां हयातुन रह रही थी। वहां पुलिस को एक बर्तन में मानव अवशेष मिले, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया।

 

 

अभी भी कई मामलों पर उलझी गुत्थी

UP Crime Newsशव को ठिकाने लगाने के तरीके को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने और पहचान छिपाने के लिए आखिर किन तरीकों का इस्तेमाल किया गया। आगरा कैंट पर शव मिलने के बाद उसी दिन GRP थाने में जीरो FIR दर्ज की गई थी। जांच में चेन्नई कनेक्शन सामने आने के बाद मामला चेन्नई से जुड़ी जांच एजेंसियों को ट्रांसफर किया गया। अब पुलिस की तलाश मुख्य रूप से माणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी की है। दोनों के मिलने के बाद ही हत्या की वजह, घटनाक्रम और शव को आगरा तक पहुंचाने की पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एक लाल ट्रॉली बैग से शुरू हुई यह मर्डर मिस्ट्री 350 CCTV कैमरों, रेलवे के लंबे सफर और कई अहम सुरागों को पार करते हुए चेन्नई पहुंच चुकी है। पुलिस को अब इस सनसनीखेज हत्या के आखिरी और सबसे अहम जवाबों का इंतजार है। (इनपुट- अंकुर कुमड़िया)

 

Related Posts

देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
Next Post

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today : आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!

Rashifal: मेष और वृषभ समेत इन राशि वालों के लिए सुख-साधनों में वृद्धि और अकस्मात लाभ के योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

November 28, 2025

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

September 16, 2026
Weather forecast: केरल में कल से मानसून की एंट्री; 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट

Weather forecast: केरल में कल से मानसून की एंट्री; 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट

June 3, 2026
Air India Flight: Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

Air India Flight: Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

June 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
  • PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In