CG News छत्तीसगढ़ के पठारी क्षेत्रों में अब ठंड का असर दिखने लगा है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से बस्तर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड के मौसम में अब ठंडक महसूस होने लगी है। शनिवार को कवर्धा में सबसे कम तापमान 13.8 डिसे दर्ज हुआ।
बस्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान दो डिसे गिरकर 15.2 पर पहुंच गया है। इस समय प्रदेश में सबसे अधिक औसत ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 26.8 डिसे व न्यूनतम तापमान 15.2 डिसे के दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्र रायपुर, माना, बिलासपुर, दुर्ग व राजनांदगाव में तापमान में आंशिक परिवर्तन ही हुआ है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान रायपुर में 32.8 डिसे व न्यूनतम तापमान 19.2 डिसे दर्ज किया गया।
Also Read कच्चे तेल की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, जानिए पेट्रोल का नया रेट
CG News शुक्रवार की तुलना में राजधानी के मौसम में दो डिसे बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में लगातार उत्तर से शुष्क हवा आ रही है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। 10 नवंबर के बाद इसका प्रभाव दिखने लगेगा। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा अन्य संभागों में सामान्य रहा