Weather Update: छत्तीसगढ में पहली बार 12 डिग्री पहुंचा तापमान, रात का पारा दहाई के अंक से नीचे…

CG News शहर में अब शीतलहर जैसे हालात बनने लगे हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। जब पारा सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज होता है तो उसे शीतलहर माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है। ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। उसकी वजह ये है कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण वातावरण ठंडा हो चुका है। सोमवार को तो न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ ही दो साल के नवंबर के न्यूनतम तापमान की बराबरी भी हो गई।

दरअसल 2020 और 2021 में नवंबर माह में 12.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ था। न्यूनतम तापमान उस माह इससे नीचे नहीं लुढ़का था। मौजूदा मौसम को देखते हुए तो यहीं लग रहा है कि इस बार यह रिकॉर्ड टूट जाएगा और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री से नीचे चला जाएगा। इधर, सोमवार को सुबह ही तेज ठंड महसूस हुई। सुबह-सुबह नदी और खुले इलाके में कोहरा छाया रहा। हालांकि धूप निकलने पर कोहरा छंट गया।

वहीं ठंड भी कम लगी। वह इसलिए क्योंकि अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज हुआ जबकि रविवार को 27.4 डिग्री तो शनिवार को 27 डिग्री दर्ज हुआ था। एक दिन पहले अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था लेकिन सोमवार को तापमान सामान्य दर्ज हुआ। रविवार की तरह दोपहर में उतनी ठंड महसूस नहीं हुई लेकिन दोपहर बाद फिर से ठंड ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया। अंधेरा घिरने पर ठंड और बढ़ गई और रात में इसका असर और ज्यादा महसूस हुई।

अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि , 2 दिन पहले था 27 डिग्री
इस माह पहली बार अधिकतम तापमान 19 नवंबर को 27 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। उससे पहले 18 नवंबर को 29 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले 1 व 2 नवंबर को 30.4 व 30.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 6 नवंबर को 31.8 डिग्री, 7 को 29.8, 8 को 30, 9 को 30.4, 10 को 29.8, 11 को 30, 12 को 29.6,13 को 28, 14 को 29.4, 15 को 29.8, 16 को 30.6, 17 नवंबर को 30 डिग्री दर्ज हुआ था।

15 नवंबर के बाद गिरता है पारा
तारीख – न्यूनतम तापमान
17 नवंबर 2012 – 11.3 डिग्री
14 नवंबर 2013 – 11.4 डिग्री
20 नवंबर 2014 – 11.1 डिग्री
27 नवंबर 2015 – 15.4 डिग्री
23 नवंबर 2016 – 11.2 डिग्री
26-28 नवंबर 2017 – 11.4 डिग्री
25-26 नवंबर 2018 – 12.5 डिग्री
26 नवंबर 2019 – 15.5 डिग्री
24 नवंबर 2020 – 12.4 डिग्री
29 नवंबर 2021 – 12.4 डिग्री
(स्रोत-मौसम विभाग रायपुर)

 

Also Read Petrol Price Today: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम! फटाफट चेक करें रेट…

 

CG News नवंबर में दूसरी बार पारा 4 डिग्री कम : इस नवंबर 7 दिन के बाद दूसरी बार शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से पहले 14 नवंबर को ऐसा हुआ था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज