• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

अंधे कत्ल का 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश- अज्ञात महिला की शिनाख्तगी, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 16, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*रायगढ़* । *मामले का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 14.01.2022 के देर शाम भूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली कि रायगढ़-खरसिया हाइवे के ग्राम चारभांठा दर्राडोली के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 वर्ष का शव पड़ा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम, सायबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे । ग्राम चारभांठा का घनश्याम पटेल (प्रार्थी/रिपोर्टकर्ता) बताया कि गांव के भूनेश्वर पटेल के खेत के पास जहां पैरा रखा है वहां एक 25-30 वर्ष की महिला पैरा के ऊपर निर्वस्त्र पडी थी, नजदीक जाकर देखे तो गले में कोई धारदार हथियार से गला को काटने का निशान दिखा एवं खून बहकर सूख गया है । शव से कुछ दुरी में रेल्वे टिकिट एवं देशी प्लेन शराब व गोवा अंग्रेजी शराब का खाली शीशी एवं पन्नी पडा है कुछ दूरी में सामान जलने का निशान दिख रहा है । थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी पर *अपराध क्रमांक 08/2022 धारा 302 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर घटना के बाद से एसडीओपी खरसिया थाना भूपदेवपुर, चौकी खरसिसया एवं साइबर सेल स्टाफ के साथ कैम्प कर घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल किया गया । शव के परीक्षण पर मृतिका के दाहिने हाथ में *“अनूप कुमार”* गोदना से लिखा था तथा रेल्वे के टिकट बेलपहाड़ का मिला था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर तत्काल पुलिस की एक टीम बेलपहाड़ ओडिशा रवाना हुई गोदना पर लिखे अनूप कुमार नाम के व्यक्ति एवं मृतिका का फोटो दिखाकर वारिशानों की पतासाजी की गई जिसमें मृतिका के *बसंती भरा सागर पति स्व. अनूप भरा सागर उम्र 37 वर्ष निवासी प्रेमनगर वार्ड क्रमांक 28 चक्रधरनगर जिला रायगढ़ हाल मुकाम बेलपहाड़ वार्ड क्रमांक 07 जिला झारसुगुडा ओडिशा* के होने की जानकारी स्पष्ट हुई, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, गवाहों एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज पर चारभांठा के फत्ते सिंह के साथ मृतिका को देखे जाने के सबूत मिले जिस आधार पर फत्ते सिंह को संदेह पर लेकर पूछताछ किया गया । पुलिस को काफी गुमराह करने के बाद आखिरकार उसने सच कबूला और अंतरंग रिस्ते से परेशान होकर बसंती भरा सागर की हत्या करना कबूल किया ।

READ ALSO

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

आरोपी फत्ते लाल पटेल उर्फ धना सिंह पटेल अपने मेमोरेंडम कथन में पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 से बेलपहाड़ गुमाडेरा टीकेएल कंपनी में मकान पेंटिंग का काम ठेकेदारी पर करता है । पेटिंग ठेकेदारी का काम करते समय *बसंती भरा सागर निवासी बेलपहाड़* कंपनी में साफ सफाई का काम करती थी जिससे जान पहचान हुआ । इसी दरमियान बसंती बताई कि उसके पति का देहांत होने पर बच्चों को लेकर मायके में रहती है और बसंती मोबाइल से बातचीत करने लगी । करीब दो साल से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी जिसका फायदा उठाकर बसंती शादी करने को कहती और दबाव बनाकर मनमाने तरीके से रुपए मांगती थी । फत्ते सिंह बताया कि कई बार वह उसे ₹10000- ₹10000 दे चुका था , उसके पैसे मांगने और शादी करने का दबाव बनाने पर परेशान हो गया था । *11 जनवरी 2022* को बसंती इसे कॉल कर बताई की तबीयत खराब है, मैं रायगढ़ आ रही हूं इलाज करा देना बोली और दूसरे दिन 12 जनवरी 2022 को रायगढ़ आकर अपने रिश्तेदार के यहां रुकना बताई । *13 जनवरी 2022 के सुबह* बसंती फत्ते सिंह को रायगढ़ बुलाई तो फत्ते सिंह रायगढ़ जाकर उसका प्राइवेट हास्पीटल में इलाज कराया और बसंती को घर वापस चले जाने के लिए बोला और फत्ते सिंह अपने घर चारभांठा आ गया । उसी *शाम करीब 4:00 बजे* बसंती फत्ते सिंह को मोबाइल पर कॉल कर बोली कि “रेलवे स्टेशन में हूं तुम स्टेशन आ जाओ नहीं तो बेलपहाड़ में रहने नहीं दूंगी बदनाम कर दूंगी” कहकर धमकी देने लगी । तब फत्ते सिंह बसंती की हत्या के इरादे से घर से एक प्लास्टिक के थैला में *लोहे का कत्ता लेकर मोटरसाइकिल से रायगढ़ गया* । रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास बसंती मिली । बसंती और फत्ते सिंह दोनों शराब पीते थे , फत्ते सिंह रायगढ़ से शराब खरीदकर बसंती को मोटरसाइकिल में बिठाकर *दर्रापाली हाईवे के पास* ले गया जहां दोनों शराब पिए और इसी बीच बसंती के नशे का फायदा उठाकर लोहे के कत्ते से उसके गले को काटकर हत्या कर कत्ते को फत्ते सिंह पैरा के नीचे छिपा दिया और मृतिका के कपड़े वगैरह को पैरा में जलाकर साक्ष्य नष्ट करने किया । आरोपी फत्ते सिंह के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का कत्ता और मोटरसाइकिल की जप्ती की गई है ।

*गिरफ्तार आरोपी* – फत्ते लाल पटेल उर्फ धना सिंह पटेल पिता दिलेश्वर पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी चारभांठा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर इस अंधे कत्ल में मृतिका की शिनाख्तगी, आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला, चौकी प्रभारी खरसिया उनि नंदकिशोर गौतम, सायबर प्रभारी प्र.आर. राजेश पटेल, थाना भूपदेवपुर के सउनि डी.पी. चौहान, सउनि गंगाराम भगत, प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिगस्कर, जगदीश नायक, आरक्षक मिनकेतन पटेल, विकास ठाकुर, सुमित उरांव गोवर्धन सिदार, सत्यवान लकड़ा, गिरधारी खड़िया, चौकी खरसिया के आरक्षक कीर्ति सिदार, राजेश राठौर, सायबर के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुजर की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

September 21, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

September 21, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चक्रधर समारोह में बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन

September 20, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से साकार हुआ नितिन का उद्यमी बनने का सपना

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Life Certificate: डीएलसी 4.0 से अब घर बैठे अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऐसे कर सकते हैं जमा, जानें पूरा प्रोसेस

Life Certificate: डीएलसी 4.0 से अब घर बैठे अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऐसे कर सकते हैं जमा, जानें पूरा प्रोसेस

November 11, 2025

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम

Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” थीम पर होगा “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम

July 3, 2026
Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

January 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Dupahiya 2 Trailer: ‘दुपहिया’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
  • Indian railway: दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; चेक करें पूरा शेड्यूल
  • Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : संपत्ति विक्रय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रचा नया कीर्तिमान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In