• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, March 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कापू ‍ट्रिपल मर्डर केस में 24 घंटे के भीतर रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना किये हत्याकांड का खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 1, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*रायगढ़* । दिनांक 31.03.2022 के करीब 11-12 बजे के मध्य थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक ए.के. बेक को ग्राम धवईडांड, चाल्हा के निकट फांदापाली जंगल में वृद्ध महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों का शव उनके झाला (लकड़ी,पत्तों से बना झोपड़ी) के बाहर पड़ा है सूचना प्राप्त हुआ । थाना प्रभारी कापू द्वारा तत्काल सूचना से एसपी, एएसपी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके के लिये रवाना हुये । घटनास्थल पर ग्राम धवईडांड महिला दुहनीबाई (65 साल), उसके बेटे अमृत लाल (24 साल) और उसकी नतनी अमृता बाई (13 साल) का शव पड़ा हुआ मिला जिनके सिर एवं शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाये गये। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर तत्काल मर्ग जांच करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के क्रम में मृतकों के वारिशानों एवं गांव के लोगों से पूछताछ प्रांरभ किया गया ।

एक तरफ एसपी श्री अभिषेक मीना द्वारा आवश्यक जिले की सीमाओं की नाकेबंदी का पाइंट देते हुए एफएसएल, फिंगर प्रिंट की टीम तथा डॉग स्क्वॉड के साथ एसडीओपी धरमजयगढ़ एवं थाना प्रभारी घरघोडा को रवाना होने का निर्देश देते हुए स्वयं भी घटनास्थल के लिये रवाना हुये । सभी के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी टीमों को उनके दायित्वों के संबंध में ब्रीफ कर प्रत्येक अधिकारी को जांच के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशाओं में सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया गया ।

READ ALSO

Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश

Raigarh News : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार

एसपी श्री मीना से प्राप्त निर्देशों पर घटनास्थल का सूक्ष्मता से जांच कर रहे एफएसएल टीम एवं थाना प्रभारी कापू द्वारा विस्तृत मुआयना किया गया । जहां खून के काफी छिंटे पत्तों व जमीन पर होते मृतकों के झाला के बाजू वाला झाला जिसमें चाल्हा उरांवपारा में रहने वाला फूलसाय अगरिया जो मृतकों का नाते रिस्तेदार है अपने परिवारवालों के साथ रहकर महुआ बीनने का कार्य करते थे । जांच की टीम पहुंची प्रारंभिक पूछताछ में फूलसाय और उसकी पत्नी टुनी बाई से पृथक-पृथक पूछताछ की गई तब उनके द्वारा गोल मोल जवाब देने पर संदेह होने पर पुलिस की एक टीम उनके मूल गांव चाल्हा पहुंचे । जहां फूलसाय का बेटा विकेश अगरिया और विकेश की पत्नी कौशल्या अगरिया मिले । दोनों पति-पत्नी से हिकम्मत अमली से पूछताछ करने पर घटना का वृतांत व सच सामने आ गया ।

आरोपी विकेश अगरिया पुलिस को दिये अपने मेमोरेंडम बयान में बताया कि पिछले 5-6 साल से धवईडांड के फांदापाली जंगल में अपने मामा सुखसाय के खेत के पास महुआ बिनते आ रहे हैं । बगल में मामा अमृतलाल अगरिया (मृतक) का खेत लगा हुआ है । वहां अमृतलाल अगरिया अपनी मां दुहनीबाई तथा कु. अमृता बाई के साथ इस साल झाला लगाकर रुके हुए थे । सुखसाय जो अमृतलाल का बडा साला है, सुकसाय अपनी बहन टुनी बाई और उसके पति फुलसाय के परिवार को अपने हिस्से की जमीन के आसपास उपयोग करने बोला था । इसके कारण पहले भी अमृत लाल के परिवार के साथ विवाद हुआ था और नानी दुहनीबाई पर शंका था कि कुछ जादू टोना करती है जिसके कारण पत्नी कौशल्या को बच्चा नहीं हो रहा है और मेरा भी हमेशा तबीयत खराब रहता था, चक्कर आता था । बुधवार दिनांक 30 32022 को रात करीब 6-7 बजे अपने पिता फुलसाय मां टुनी बाई और पत्नी कौशल्या के साथ झाला में बैठकर खाना सब्जी बना रहे थे । उसी समय नानी दुहनीबाई उसकी नतनी अमृता को लेकर झाला में घूमने आई । सब लोग बैठकर घरेलू बातचीत कर रहे थे । तभी नानी दुहनीबाई बोली की बहू कौशल्या का बच्चा कैसे नहीं हो रहा है । इस बात पर नानी पर गुस्सा आ गया और तुम्हारे कारण बाल बच्चे नहीं हो रहे हैं कहकर गुस्से में आकर पास रखें टांगी के पासा (टांगी के पीछे का हिस्सा) से नानी दुहनीबाई के सिर में 3-4 बार मारा और उसकी नतनी अमृता बाई को भी टांगी के पास 4-5 बार मारा । दोनों वहीं मर गए जिसके बाद पिताजी फुलसाय के साथ अमृतलाल अगरिया के झाला में गया । जहां अमृतलाल अगरिया महुआ पीकर लेटा था । सोते हालत में उसे टांगी के पासा से 3-4 बार मारा पिताजी फुलसाय लकड़ी के डंडे से अमृतलाल के छाती में मारा जिससे तत्काल उसकी मृत्यु हो गई । उसके तुरंत बाद अपने पिताजी मां और पत्नी के साथ मिलकर अमृतलाल, दुहनीबाई, अमृता के शव को उनके झाला के बाहर ले जाकर लेटा दिए और अमृता के सिर पर वही चूल्हा के पास पड़े पत्थर रख दिए और सब वापस झाला आ गए । मां टुनी बाई और पत्नी कौशल्या हमारे खून लगा कपड़ा और खून लगा चटाई को चूल्हा में जला दिए तथा टांगी को बोर के पास कीचड़ छुपा कर रख दिया था । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एवं आरोपियो से घटना में प्रयुक्त हथियान की जप्ती की गई है ।

*जप्त आलाजरब*- हत्या में प्रयुक्त टांगी, डंडा और पत्थर ।

*गिरफ्तार आरोपी*- (1) विकेश अगरिया पिता फुलसाय 21 वर्ष (2) फुलसाय अगरिया पिता जगर साय 50 वर्ष (3) टुनी बाई अगरिया 46 वर्ष (4) कौशल्या अगरिया पति विकेश उम्र 19 वर्ष सभी ग्राम चाल्हा थाना कापू जिला रायगढ़।

एसपी अभिषेक मीना के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन पर इस अंधे कत्ल का 24 घंटों के भीतर खुलासा करने में एडिशनल एसपी लखन पटेल, एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा, सीएसपी योगेश पटेल, प्रशिक्षु आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व वाली टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा अमित सिंह, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ विजय पैकरा, थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक ए.के. बेक, एफएसएल फिंगर प्रिंट टीम, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड एवं कापू/धरमजयगढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

Related Posts

Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश
रायगढ़

Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश

March 26, 2026
Raigarh News : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार

March 26, 2026
Raigarh News : अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार

March 25, 2026
Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

March 25, 2026
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ — 1 आरोपी व 5 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ — 1 आरोपी व 5 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

March 24, 2026
Raigarh News : रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार

March 24, 2026
Next Post

माह मार्च में 22 नाबालिग हुए गुम 16 की दस्तयाबी में रायगढ़ पुलिस को मिली सफलता

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

Rashifal For Today: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

November 27, 2025

छत्तीसगढ़ में आज आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा

April 24, 2022

5 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या:शराबी बाप ने इतना मारा कि किडनी और दिल फट गया

March 28, 2022
Chhattisgarh daily news: छत्तीसगढ़ में राशन हेराफेरी का बड़ा खुलासा, 65 लाख रुपये का राशन गायब

Chhattisgarh daily news: छत्तीसगढ़ में राशन हेराफेरी का बड़ा खुलासा, 65 लाख रुपये का राशन गायब

October 8, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, CM के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
  • Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश
  • ईरान गिड़गिड़ा रहा है’, गुस्से से तमतमाए ट्रंप ने खामेनेई और नाटो को लेकर भी कह दिया बहुत कुछ, जानें
  • New Income Tax Rule: 1 अप्रैल से ITR-PAN में होगा बड़ा बदलाव, अभी जान लें ये नया अपडेट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In