• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 25, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : अवैध अफीम खेती मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक और फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

25 मार्च, रायगढ़* । जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में तमनार पुलिस ने एक और फरार *आरोपी सिप्रियन भेंगरा (25 वर्ष), पिता सिरिल भेंगरा, निवासी ग्राम जापुद पहाड़टोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखंड)* को उसके गृहग्राम में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

READ ALSO

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर एएनटीएफ टीम को कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका कुल वजन 2877 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने अपने सहयोगियों एमानुएल भेंगरा एवं सिप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध खेती करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद की गई।

इस मामले में थाना तमनार में *अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी), 18 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तमनार एवं साइबर थाना की संयुक्त टीमों को ओडिशा एवं झारखंड रवाना किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपियों का पीछा करते हुए उनके गृहग्राम तक पहुंची, जहां आरोपियों को पुलिस की भनक लगने पर वे पहाड़ी क्षेत्र में छिप गए थे।

दिनांक 22 मार्च को स्थानीय पुलिस के सहयोग से रायगढ़ पुलिस द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जंगल क्षेत्र में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा को पकड़ लिया गया। आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके कब्जे से मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं दूसरे फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा की तलाश लगातार जारी रखते हुए तमनार पुलिस द्वारा उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक नाराजो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी – सिप्रियन भेंगरा पिता सिरिल भेंगरा 25 साल निवासी ग्राम जापुद पहाडटोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखंड)*

पूरे प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, आरक्षक अतुल सिदार एवं अमन टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी पर कार्रवाई जारी है । ऐसे अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त अभियान चलाते हुए सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
Next Post
SECL Recuirment: SECL में 1600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

SECL Recuirment: SECL में 1600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

June 21, 2022

आईएएस टॉपर टीना डाबी की दूसरी शादी चर्चा में

April 4, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

June 20, 2026

रायपुर के शख्स से भी ठगे 50 लाख, उत्तर प्रदेश से 4 आरोपी गिरफ्तार

June 8, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..
  • JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…
  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In