• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कोतवाली पुलिस ट्रक में लोड़ 21.97 लाख रूपये के माल समेत आरोपियों को मध्यप्रदेश के छतरपुर से किया गया गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 29, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*रायगढ़* । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले व सीएसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा नगर निरीक्षक मनीष नागर की सूझबूझ से #कोतवाली पुलिस द्वारा सूरज रोलिंग मिल उर्दना से वाहन मालिक और ड्रायवर द्वारा फर्जी नफबर प्लेट के जरिये मिल से पार किये गये 30 टन सरिया कीमती करीब 21,97,405/- रूपये को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से रिकव्हर किया गया है । वाहन मालिक और ट्रक ड्रायवर सरिया बेचने की पूरी तैयारी कर चुके थे ऐन वक्त पर कोतवाली पुलिस दबिश देकर मय माल आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है जिन्हें अमानत में खयानत के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक रेल्वे बंग्ला पारा रायगढ में रहने वाले प्रशांत शर्मा (30 वर्ष) जो सूरज रोलिंग मिल प्रा0लि0 उर्दना रायगढ़ में बतौर मैनेजर काम करते हैं दिनांक 25.04.2022 को रोलिंग मिल से 30 टन माल लेकर सतना रवाना हुई ट्रक के गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताया कि रोलिंग मिल से ब्रोकर के माध्यम से फर्म एवं ट्रेडिंग कंपनियों को 8 mm और 12 mm का सरिया/छड़ बेचा जाता है । दिनांक 22.04.2022 के सुबह 11.40 बजे 14 चक्का ट्रक *एम.पी. 09 एच.एच. 7918* में 8 mm और 12 mm तक के सरिया कुल वजन 30.800 टन जिसकी कीमत 1834462 रु. एवं जीएसटी, टीसीएस एवं अन्य मद को मिलाकर 21,97,405 रु. के लोहे के सरिया को लेकर ड्रायवर सुनील तिवारी जो एम पी छत्तीसगढ़ ट्रांसर्पोट जे.आर. बिरला रोड यादव गैस एजेंसी के पास सतना (म.प्र.) द्वारा उक्त ट्रक से हंस ट्रेडर्स पटेरी चौक पन्ना मध्यप्रदेश के लिए निकला था और नियत स्थान तक आज दिनांक नहीं पहुंचा है। ड्रायवर सुनील तिवारी एवं ट्रक मालिक राजकुमार शिवहरे निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश है जो एम.पी. छत्तीसगढ़ ट्रासर्पोट जे.आर. बिरला रोड यादव गैस एजेंसी के पास सतना (म.प्र.) के द्वारा किसी अन्य लोगों से मिलकर अमानत में खयानत का काम किया है। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली रायगढ़ में ट्रक क्रमांक एम.पी. 09 एच.एच.- 7918 के चालक पर *अप.क्र. 678/2022 धारा 407 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

विवेचना दरम्यान पाया गया कि रोलिंग मिल से जो सरिया लेकर सतना निकली है, उसमें लगा नम्बर ‌प्‍लेट एम.पी. 09 एच.एच.-7918 गलत नम्बर है जिससे जांच टीम द्वारा पुन: नये सिरे से जांच प्रारंभ किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा घटना दिनांक के समय उक्त ट्रक के मूव्हमेंट की जांच कर तथा जिस माध्यम से सतना के लिये सरिया बुक कराया गया था उस ओर जांच किये जिस पर सस्पेक्ट मोबाइल नम्बर की जानकारी मिली जिसके धारक की तस्दीकी के लिये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस टीम छतरपुर मध्यप्रदेश रवाना हुई । जहां सस्पेक्ट की पतासाजी कर सस्पेक्टेड रामप्रसाद यादव निवासी गोविंदपुरी कॉलोनी छतरपुर को हिरासत में लिया गया जिससे कड़ी पूछताछ करने पर अपने मेमोरेंडम कथन पर अपने षडयंत्र का खुलासा कर बताया कि उसने ही ड्राइवर बबलू तिवारी निवासी धडारी सिविल लाइन छतरपुर को बोला कि सूरज रोलिंग मिल उर्दना रायगढ़ में जाकर ट्रक के सही नंबर प्लेट MP 16 H-1346 को निकालकर गलत नंबर प्लेट एमपी 09 एच.एच. 7918 को लगा देना और अपना नाम (ड्राइवर का नाम) सुनील कुमार तिवारी लिखना जिस पर दिनांक 22.04.2022 को ड्रायवर बबलू तिवारी सरिया छड़ ट्रक में लोडकर हंस ट्रेडर्स सतना के लिए रवाना हुआ रास्ते में दोनों गलत नंबर प्लेट निकाल कर फेंक दिए और सही नंबर प्लेट MP 16 H-1346 लगाकर छतरपुर पहुंचे । वाहन में लोड सरिया, छड़ को छतरपुर शहर के बाहर खड़ी कर माल बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर बताए अनुसार स्थान सागर रोड मतबुआ रिंकू महाराज के गेट के सामने खड़ी 14 चक्का ट्रक MP 16 H-1346 को मय सरिया लोड जप्त किया गया, छड़/सरिया के बंडल पर सूरज रोलिंग का स्टीकर/टैग लगा हुआ था जिसे राज धर्म कांटा नवागांव रोड छतरपुर मध्यप्रदेश से तौल कराने पर 40860 किलोग्राम पाया गया । माल का टैक्स इनवॉइस, बिल्टी पेपर एवं रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आरसी बुक आरोपी बबलू तिवारी के पेश करने पर जब्त किया गया है । जब्तसुदा वाहन क्रमांक MP 16 H-1346 को मय लोड सरिया सुरक्षित थाना मातबुआ जिला छतरपुर मध्यप्रदेश को सुपुर्दनामे पर दिया गया । आरोपी (1) बबलू तिवारी पिता गोवर्धन प्रसाद तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी धडारी सिविल लाइन जिला छतरपुर (MP) (2) राम प्रसाद यादव पिता हलकाइन यादव उम्र 48 वर्ष निवासी गोविंदपुरी कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली छतरपुर जिला छतरपुर (MP) को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को सूचना देकर रायगढ़ लाया गया है जिन्हें अमानत में खयानत के आरोप में आज दिनांक 28.04.2022 को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पताससाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर, उप निरीक्षक नंद लाल पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक लकेश्वर पुरसेठ, कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Related Posts

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

May 2, 2026
Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

May 2, 2026
Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026
Raigarh News : धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं
रायगढ़

Raigarh News : धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं

May 2, 2026
Raigarh News : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
रायगढ़

Raigarh News : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

May 1, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, ₹24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, ₹24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त

May 1, 2026
Next Post

रेत माफियाओं ने जहां पानी कम है वहां रेत निकालने के लिए महिलाओं को लगाया

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Fixed Deposits: SBI ने ब्याज दर बढ़ाकर ग्राहकों को दिया तोहफा!

March 21, 2022

BSNL का प्लान पड़ा Jio, Airtel, Vi पर भारी,कम कीमत में 28 दिन तक रोज पाएं 2GB डेटा

January 3, 2022
अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री श्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री श्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

December 2, 2025

आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा तनावपूर्ण

February 3, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Sex racket news: देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, चार महिलाएं गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल
  • Gold Rate 03 May: शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव?
  • NEET UG 2026: NEET UG 2026 परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In