• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

गुरुवार को इस राशि के लोगों की बिगड़ सकती है तबियत, जानें आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 21, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today, 21 April 2022: पं. शशिशेखर त्रिपाठी से जानते हैं कि आपके लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है. गुरुवार को कन्या राशि वालों को अगर धूप में निकलना हो तो चश्मा लगा कर जाएं. मीन राशि वाले यदि किसी वस्तु की खरीददारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है.

मेष- गुरुवार को आपका दिमाग तो खूब चलेगा किंतु बुद्धि का प्रयोग विनम्रता और विवेक के साथ करना होगा. नौकरी में बदलाव को लेकर प्लानिंग बना सकते हैं, पुराने बॉस से लाभ मिल सकता है. कारोबार बढ़ाने की प्लानिंग करें, लोहे के व्यापारी लाभ कमा सकते हैं. सेहत के लिहाज से आपकी पीठ और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है, संभल कर रहें. जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है जिसे बचाने का प्रयास करें और प्रेम से रहें. सामाजिक क्षेत्र में रुचि बढ़ाएं. किसी के विवाह संस्कार में जो संभव हो योगदान करें.

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

वृषभ – आपको कठोर तप करना होगा. सहयोगियों का साथ मिलेगा लेकिन आपको भी सबका सहयोग करना होगा. आपके ऑफिस में विवाद की आशंका है. सबके साथ प्रेम से रहें और विभागीय पॉलिटिक्स से बचने का प्रयास करें. ग्राहक को भगवान ही समझें. उनसे प्रेम से बात करें झुंझलाएं नहीं वरना ग्राहक टूट जाएंगे जो उचित नहीं है. UTI इंफेक्शन की आशंका है. खूब पानी पिएं और परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें. परिवार के सदस्यों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. समाधान निकालने का प्रयास करें. गुरुवार को आपको बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए क्योंकि आपकी वाणी किसी का दिल दुखा सकती है.

 

मिथुन- अनावश्यक यात्रा से बचने का प्रयास करना चाहिए. बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करना चाहिए. ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है. स्थान परिवर्तन की भी संभावना नजर आ रही है. नया कार्य शुरू हुआ है तो वह आसानी से समाप्त नहीं होगा. धैर्य के साथ व्यापार करें. गला खराब हो सकता है, जुकाम भी होने की संभावना है इसलिए सचेत रहना चाहिए. परिवार में घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी. कोई बड़ी खरीदारी का योग बन रहा है. आर्थिक मामलों के लेकर परेशान न हों. कुछ अच्छा रास्ता निकल सकता है.

कर्क- किसी बात पर आपको क्रोध आ सकता है. तनाव के कारण थकान का अनुभव करेंगे. रिलैक्स रहें. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा. तलाश जारी रखें. कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो गुरुवार को ही प्रयास करें, सफलता मिलेगी. पुरानी बीमारियां जो दबी हुई थीं, फिर से लौटती नजर आएंगी. परहेज करते रहें. परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा, उनके सुझाव आपके लिए आवश्यक हैं इसलिए उनके पास जाकर सुझाव लें. रास्ते में चल रहे हैं तो यातायात नियमों का पालन करें. आपको आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है.

सिंह- अपने मित्रों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए. उनके सभी कार्य टीमवर्क से पूरे होने वाले हैं. ऑफिशियल डाटा पर पैनी निगाह रखना जरूरी है. देखिए कहीं कोई डाटा चुरा तो नहीं रहा है. कारोबार बिगड़ा हुआ है और उसको लेकर परेशान हैं तो उस स्थिति में अब सुधार आएगा. गर्मी का मौसम है, खाली पेट बिल्कुल भी न रहें वरना यही मौसम आपको दिक्कत दे सकता है. ऑफिस का माहौल आपको प्रसन्न कर देगा. कुछ ऐसा होगा कि आपका मूड ठीक रहेगा. छोटे बच्चों का खेलते समय ध्यान रखें. वे खेलते हुए गिर सकते हैं, जिससे घातक चोट भी लग सकती है.

 

कन्या- वाहनों के क्रय-विक्रय का काम करने वाले व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा सकती है. अपने तय लक्ष्य को पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे. जो भी पेंडिंग काम है उसे पूरा करें. व्यापारियों को कारोबार में बदलाव करने के बजाय प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए तभी बिक्री बढ़ेगी. आंखों में दर्द और जलन की समस्या सामने आ सकती है. धूप में निकलना हो तो चश्मा लगा कर जाएं. घर की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है इसके लिए तैयार रहें. घर के बड़े नाराज हों तो मनाने का प्रयास करें. युवा वर्ग को विवादों को लेकर सजग रहने की जरूरत है. मारपीट की स्थिति से तो बहुत ही बचकर रहें.

तुला- अपने कामकाज में तेजी लाएं ताकि सारा काम समय से पूरा हो. आलस्य करना कतई ठीक नहीं है. बॉस की बताई बातों को प्राथमिकता से पूरा करें. बहस न कर उनसे तालमेल बना कर काम करें तो अच्छा रहेगा. स्टेशनरी के व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं. कोई ग्राहक पुराना स्टॉक मांगे तो सौदा कर पैसा खड़ा करें. लंबी बीमारी से परेशान हैं तो अब आपके लिए राहत मिलने का समय आने वाला है. बीमारी में कमी महसूस करेंगे. किसी बड़े मामले में निर्णय लेना है तो पिता की सलाह को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए. रास्ते में कोई दिव्यांग मिल जाए तो उसकी मदद अवश्य करें, उसकी प्रसन्नता आपका मार्ग सुगम करेगी.

वृश्चिक- किसी व्यक्ति की कमियों को देखकर उसका मजाक न उड़ाएं क्योंकि कमियां तो सभी लोगों में होती हैं. अपने अधीनस्थ पर बेवजह का हुक्म चलाना ठीक नहीं है. कोई गलती हो गई है तो समझा दीजिए. जो लोग आपके अधीन काम करते हैं, उनके लिए आप प्रेरणा स्रोत हैं. अपनी भूमिका का ध्यान रखिए. ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो सचेत रहें. जांच कराएं, दवा लें और परहेज का सख्ती से पालन करें. आपकी ननिहाल पास में है तो वहां जाकर सबसे मिलने का प्रयास करें वरना फोन पर हालचाल लें. शोध परक कामों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है. शोध करिए और पूरा होने पर लेख लिखिए.

धनु- बेवजह दिमाग में कोई शंका न रखें. यदि है तो संबंधित व्यक्ति से बात कर क्लियर करें. ऑफिस के कामों में ज्यादा समय देना पड़ सकता है. कभी-कभी तो ऐसा करना ही चाहिए. प्लास्टिक के कारोबारियों को नुकसान की आशंका है. सोच समझ कर सौदे करने चाहिए. डिहाइड्रेशन की संभावना दिख रही है. साफ-सुथरा और ताजा भोजन करें तो बचे रहेंगे. घरेलू मनमुटाव तो सबके यहां होता है. इसे आपसी बातचीत से दूर करने का प्रयास करना चाहिए. कला और साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए करियर बनाने का यही उचित समय है.

मकर- इस राशि के लोगों के मन में आ रहे सकारात्मक विचार पूर्ण होंगे जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे. कार्य करने के लिए ऊर्जा की प्राप्ति होगी. नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे जिनसे मन और भी उत्साहित होगा. किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपना साथी बनाएं. दवा कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है. किन्हीं कारणों से जो लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हैं उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. घर परिवार के किसी भी फैसले को भावुकता में आकर न करें बल्कि सोच समझ कर करें तो ठीक रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में बहुत ही सावधानी बरतना चाहिए. पढ़ लिख कर हस्ताक्षर करें.

कुंभ- अनावश्यक खर्चों को लेकर सचेत रहें क्योंकि बड़े खर्च आपकी राह देख रहे हैं. जरूरी खर्च ही करें. ऑफिस की जिम्मेदारियां यदि आपके कंधों पर हैं तो अपने काम में गलती की कोई गुंजाइश न रखें. उधारी में दिया गया सामान व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. उधारी से बचें. रीढ़ की हड्डी व कमर के दर्द को लेकर परेशान रह सकते हैं. अपनी सेहत की देखभाल ठीक से करें. घर के सभी सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें और अपने पिता की सेवा कर उन्हें प्रसन्न रखें. विद्यार्थी वर्ग के लोगों को गणित विषय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. गणित को ठीक से समझें.

मीन- यदि आप किसी वस्तु की खरीददारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा है. उनका मूड अच्छा रहेगा आईटी सेक्टर में काम करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. वाहन दुर्घटना को लेकर सतर्क रहना चाहिए क्योंकि सामने वाला किसी को भी चोट पहुंचा सकता है. घर में किसी अपने का आगमन होने वाला है. उनके आगमन से आप प्रसन्न होंगे. रिश्ते तो सभी निभाते हैं किंतु आप जिस तरह से निभाते हैं उसके चलते आप सबके चहेते बने हुए हैं.

 

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

इस राशि के लोग आप अपनी प्रतिभा को निखारें,जाने आज का अपना राशिफल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rahul gandhi protest: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, PM आवास के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

Rahul gandhi protest: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, PM आवास के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

July 21, 2026

LIC आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपये तय, अगले हफ्ते खुलेगा इश्यू

April 27, 2022

SP Santosh Singh द्वारा क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि की गई समीक्षा

January 30, 2022
IRCTC Account Update 2026: IRCTC का बड़ा एक्शन! 3 करोड़ से अधिक अकाउंट किया ब्‍लाक, जानें कैसे दोबारा होगा चालू

IRCTC Account Update 2026: IRCTC का बड़ा एक्शन! 3 करोड़ से अधिक अकाउंट किया ब्‍लाक, जानें कैसे दोबारा होगा चालू

June 7, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
  • Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त
  • Love Lottery Trailer Launch: अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘लव लॉटरी’ का टीजर हुआ रिलीज, पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच सस्पेंस की झलक
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In