• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

18 May 2022, Aaj Ka Rashifal: बुधवार के दिन कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बुधवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोग सारे मामले अपनी सूझबूझ से हल करें.

मेष: कार्यों को लेकर आपने जो प्लानिंग की है उसके सफल होने का समय आ गया है. इसके साथ ही स्थानांतरण की संभावना भी बन रही है. इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले कारोबारी आज लाभ कमाएंगे, कोई बड़ी कंसाइनमेंट मिल सकती है जिसमें लाभ होगा. युवाओं का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा और उन्हें मूड बदलने के लिए किताब पढ़नी चाहिए जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हो. जिन लोगों का आज जन्मदिन है, उन्हें अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, परिजनों के साथ इसे सेलिब्रेट करें. आपके जोड़ों में दर्द रहेगा, सावधानी बरतनी होगी. बहुत अधिक जीना नहीं चढ़ना चाहिए, यदि लिफ्ट हो तो उसका ही उपयोग करें. आज आपको अपनों से मनचाहा उपहार मिल सकता है, एन्जॉय कीजिए.

READ ALSO

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

वृषभ: ऑफिस के काम समय से पूरा करने पर लाभ होगा. ऐसा करने से ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा भी होगी जो आपके लिए उत्साहवर्धक होगा. शिक्षा से संबंधित काम करने वाले व्यापारियों को आज लाभ नहीं होगा. युवाओं को उनके कामों में वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा जिससे उन्हें अपना काम करने की ऊर्जा प्राप्त होगी. परिवार में सबको साथ लेकर चलना चाहिए अन्यथा आपसी संबंधों में दरार आ सकती है, यह परिवार के हित में नहीं है. सेहत के मामले को हल्के में नहीं लेना है. गंभीर बीमारी है तो इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. समाज में भावनात्मक बातें सुनकर किसी की बातों में न आएं, जो भी करना हो सोच समझ कर करें.

मिथुन: अधीनस्थों पर आग बबूला होने की जरूरत नहीं है. किसी ने काम में गड़बड़ी की है तो भी उसे आहिस्ते से समझाएं, पदोन्नति मिलने की पूर्ण संभावना है. व्यापारियों को आज घाटे का सामना करना पड़ेगा इसलिए सोच समझ कर ही बिक्री करें. युवा किसी भी विषय पर आवश्यकता से अधिक चिंतन न करें. मात्र चिंतन करने से कुछ नहीं होता है, असली काम है क्रियान्वयन. परिवार व गुरू का सानिध्य प्राप्त होगा. परिवार के लोगों से मिलकर सुखद लगेगा और गुरू से मिलकर आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा. भगवान भास्कर से अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए योग व ध्यान करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा. भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन शुभ है. आज आपको सभी पहलुओं पर अच्छी तरह से विचार कर सॉलिड प्लानिंग करनी चाहिए.

कर्क: क्रोध और तनाव की स्थिति में सारे काम छोड़कर कुछ देर के लिए रिलैक्स करें और जब सामान्य हो जाएं तब फिर से काम शुरू करें. कारोबारी ध्यान रखें, उन्हें व्यापारिक अवसर तभी प्राप्त होंगे जब वे अपने दिमाग को सक्रिय रखेंगे और इस दिशा में लगातार प्रयास करेंगे. युवा वाणी के मोल को समझें, यदि आप पेशे से शिक्षक या प्रवक्ता हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी है. यदि माता जी कई दिनों से बीमार चल रही थीं तो अब उन्हें आराम मिलेगा. उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखिए. आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है, ठंडे पानी से आंख धोने पर आराम मिलेगा. फिर भी तकलीफ हो तो डॉक्टर को दिखाएं. पुरानी बातों को लेकर अत्यधिक चिंतन से बचें, बार-बार वो बातें दिमाग में आएंगी किंतु उन्हें भुलाने का प्रयास करें.

सिंह: सिंह राशि के लोगों को मेहनत के साथ-साथ काम करने के तरीके और आइडियाज से ही जीत हासिल होगी, व्यापारी वर्ग इलेक्ट्रॉनिक सामान से अच्छा लाभ कमा पाएंगे. इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टॉक भी चेक कर लें. विद्यार्थी ऑनलाइन काम करते समय डेटा सिक्योर करते चलें, डेटा उड़ा तो फिर बड़ी परेशानी का सामना करना होगा. परिवार में रिश्तों की डोर को मजबूत रखने के लिए विश्वास को कमजोर न पड़ने दें. शक की बुनियाद पर कभी रिश्ते मजबूत नहीं होते हैं. स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी इसलिए स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें और जरूरत पर इलाज कराएं. इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदने के मूड में हैं तो सोच समझ कर ही खरीददारी करें, जल्दबाजी में कोई काम न करें.

कन्या: करियर की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजें अन्यथा यूं ही करियर के ऊहापोह में उलझे रहेंगे. दवाइयों का कारोबार करने वाले सरकारी दस्तावेज मजबूत कर लें, एक्सपायरी दवाइयों के बॉक्स में ही संबंधित दवाइयां रखें. अध्ययन करने का यही सही समय है, धार्मिक विषयों से संबंधित पुस्तकों को पढ़ें. समझकर कुछ लिखने का मन हो तो लिखें. परिवार में चाचा-ताऊ से कहा सुनी होने की आशंका है, अलर्ट रहने की जरूरत है. बात न बढ़ने दें तो अच्छा है. बीमार चल रहे लोगों को सतर्क रहना चाहिए. बीमारी गंभीर हो तो इलाज में लापरवाही ठीक नहीं है. दिमाग में नकारात्मक बातों को कोई स्थान न दें, सकारात्मक बातें ही सोचें जिनसे आपको ऊर्जा प्राप्त होगी.

तुला: आज आप अपनी बातों को सभी के सामने कह पाने में सफल होंगे. नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को निराशा हाथ लगेगी. लाइफ पार्टनर यदि बिजनेस पार्टनर भी है तो व्यापार में लाभ कमाने की स्थिति है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहें, पाठ तभी याद होगा जब एकाग्रचित हो कर पढ़ेंगे. आप परिवार के विवादों को सुलझाने में सक्षम होंगे. सारे मामले अपनी सूझबूझ से हल करें और जिसकी गलती हो तो उसे प्यार से समझाएं. गला खराब हो सकता है, जुकाम के प्रति भी सचेत रहें और ठंडी चीजों को खाने से बचें. नए रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी न करें, रिश्ते धीरे-धीरे प्रगाढ़ होते हैं. उन्हें उसी रफ्तार से आगे बढ़ने दें.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख, लाभ और उन्नतिदायक रहेगा. कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होगी. कारोबारी रुके हुए कार्य पुनः बना पाएंगे. व्यापारी इस दिशा में सक्रिय रहें. व्यापार के लिए अनुभव अति महत्वपूर्ण है. युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. बस इसी तरह मेहनत से लगे रहिए. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है, साथ बैठिए कुछ गपशप, हंसी-मजाक कर दिन को अच्छा बनाइए. युवाओं का अपनी सेहत पर ध्यान देने का यही उपयुक्त समय है. सुबह समय से उठकर कुछ योग प्राणायाम करें या फिर टहलने जाएं.

धनु: मन इधर-उधर की बातों में भटकेगा. पूरी बात सुने बिना किसी पर इल्जाम न लगाएं. पहले सामने वाले की बात ध्यान से सुनें और विचार करें. मोबाइल या कंप्यूटर में डेटा लॉस होने की संभावना है इसलिए बैकअप लेते रहें. जो भी काम करें, उसे करने में जल्दबाजी से बचें. बिजनेस में सफलता को लेकर चिंतित न हों. सफलता प्राप्त कर सकेंगे किंतु इसके लिए धैर्य बनाए रखना होगा. विद्यार्थी वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें अन्यथा सम्मान खो सकते हैं. अपने सम्मान के लिए सदैव सचेत रहें. परिवार में छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. कभी-कभी राई का पहाड़ भी बन जाता है और बाद में पछतावा होता है. तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान करें. आत्मिक ऊर्जा प्राप्त होने से आत्मबल बढ़ता है. आज आपको होशियारी और कूटनीति के दांव-पेंच की जरूरत है. कभी-कभी सरलता से काम नहीं चलता है.

मकर: मकर राशि के लोगों को दूसरों के साथ ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. सहकर्मियों के प्रति सौम्य व्यवहार और प्रसन्नता रखें. धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में वृद्धि नजर आएगी. धन की कमी से रुके काम अब आप आगे बढ़ा सकेंगे. युवाओं को आजीविका के क्षेत्र में नई-नई चुनौतियां मिल रही हैं. अपनी क्षमता और बुद्धि-कौशल से इन्हें पूरा कीजिए. एकल परिवार में रहने वालों को परेशानियां हो सकती हैं. समझदारी से इन परेशानियों का मुकाबला कीजिए. सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है. खान-पान बिगड़ने से सेहत नरम हो सकती है इसलिए पहले से ही ध्यान रखें.

कुंभ: आज आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपना साथी बनाएं. ऐसा करना आपके हित में रहेगा. यदि आपने हाल ही में नई नौकरी जॉइन की हो तो किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, अपने दायित्व को ठीक से पूरा करें. बर्तन के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा, बीते कुछ समय की अपेक्षा आज कारोबार अच्छा होगा. युवाओं को समय का महत्व समझना चाहिए, समय का सदुपयोग करते हुए ही वे अपने लक्ष्य पूरे कर सकेंगे. साझेदारी में चल रहा व्यापार अच्छे परिणाम देगा. साझेदार के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर रखने चाहिए. रक्त में इंफेक्शन होने की आशंका है. यदि रिपोर्ट में ऐसा निकले तो तुरंत ही डॉक्टर से मिल कर इलाज कराना चाहिए. गरीब की मदद के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, वे लोग भाग्यवान माने जाते हैं जो किसी दूसरे की मदद कर पाते हैं.

मीन: असफलता को देखकर परेशान होने के बजाय कुछ नया सीखें. पहचानिए कहां कमी रही और उसे दूर कर फिर से प्रयास करें. कारोबारी पेंडिंग कामों को जल्द पूरा करने की योजना तैयार कर लें. काम को समय से पूरा न करना ठीक नहीं होता है. युवा उन्हीं कामों के लिए हामी भरें जो स्वयं कर सकते हैं. जिन कामों को करने में असमर्थता है, उनके लिए मना करना ही ठीक होगा. घर के कठोर फैसले भावुकता में कतई न लें, ठंडे दिमाग से सोच समझ कर ही निर्णय लें. पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है, यदि अधिक महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें. आप सामाजिक क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से हंसी के पात्र बन सकते हैं इसलिए सोच समझ कर अपने विचार व्यक्त करें.

Related Posts

देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
देश

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

October 12, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट की डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण फैसला

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी लाइन को अनुमति मिलने पर बोले साय, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति

755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी लाइन को अनुमति मिलने पर बोले साय, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति

June 17, 2026
NPS New Rules 2025: NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अकाउंट खोलते ही निकाल सकते हैं रुपए

NPS New Rules 2025: NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अकाउंट खोलते ही निकाल सकते हैं रुपए

December 17, 2025
Raigarh News : कोतरारोड़ पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा

Raigarh News : कोतरारोड़ पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा

June 15, 2026

Today Cg News: दुलारी देवांगन को मिला विष्णु भैया का दुलार, स्वरोजगार से बनाई अपनी पहचान

August 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट
  • Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • WhatsApp: WhatsApp में बड़ा बदलाब: अब मैसेज, फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल, जानें प्रोसेस
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In