• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

12 May 2022 Aaj Ka Rashifal : गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. गुरुवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोगों को बेवजह अधीनस्थों पर आग बबूला होने की जरूरत नहीं है.

मेष: मेष राशि के लोग काफी समय से नए प्रोजेक्ट के बारे में विचार कर रहे थे. अब वह समय आ गया है, तैयार रहना होगा. कंपनी के काम से टूर पर भी जाना पड़ सकता है. कारोबार में सोचा गया मुनाफा न मिलने पर मन को उदास न होने दें. धंधे में नफा नुकसान तो चलता रहता है, कभी भी इसका सामना करना पड़ सकता है. ग्रहों की शुभ स्थिति युवाओं को सैन्य विभाग में प्लेसमेंट दिला सकती है. आपको इस दिशा में प्रयास करना चाहिए. परिवार में बच्चे का स्कूल में अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं तो आपको उसका सहयोग भी करना चाहिए, उसकी पढ़ाई की जरूरतें पूछिए. पेट में जलन और दर्द की स्थिति पैदा हो सकती है, खानपान में सुधार लाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें. किसी से ऋण लिया है तो उसको चुकता करने का समय आ गया है, प्लानिंग करके पुराने कर्ज को चुकाएं.

READ ALSO

Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

LPG Booking Rule Change :1 मई से गैस सिलेंडर नियम बदलेंगे: बुकिंग और डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

वृषभ: इस राशि के लोगों को काम में कठिनाई तो आएगी लेकिन आपकी सूझबूझ इन कामों को बनाने में देरी नहीं करेगी, सब ठीक हो जाएगा. कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है. सेल्स टीम पर ध्यान देना चाहिए, उनसे सेल्स की रिपोर्ट लेकर देखिए कि क्या गुंजाइश है. युवाओं को अनावश्यक बातों में न पड़ते हुए अपनी ऊर्जा को बचाना चाहिए. इस ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कामों में लगाएं. संतान की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, क्रोधित होने के बजाय संतान को प्यार से पढ़ाई का महत्व समझाएं. जिम और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में अवश्य जोड़ें, सेहत ठीक रहेगी तो आप प्रसन्न और ऊर्जावान रहेंगे. आज कुछ ऐसे लोगों से भेंट होगी जो आपका मनोबल बढ़ाने में सहायक होंगे.

मिथुन: मिथुन राशि के जो लोग आवश्यक सेवाओं (एसेंशियल सर्विसेज) से जुड़े हों उन्हें आज बढ़ चढ़ कर काम करना चाहिए. कारोबार में अभी आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है. भविष्य में आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी, थोड़ा वक्त इंतजार कीजिए. युवाओं को अपने माता-पिता की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए, ये आशीर्वाद ही आपके भविष्य का रास्ता खोलेगा. परिवार को लेकर आपका कोई कठोर फैसला दूसरों की भावना को चोट पहुंचा सकता है, थोड़ा समझ कर फैसला लेना चाहिए. स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी की आशंका है, अपनी सेहत का ध्यान रखिए. भावनात्मक बातों को सुनकर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है, भावनाओं में न बहकर विचार कर काम करें.

कर्क: कर्क राशि के लोगों को अपने कामों का फैलाव न करते हुए किसी एक तरफ फोकस करना चाहिए जिससे वो काम परफेक्शन के साथ कर सकें. रोजमर्रा में उपयोग आने वाली वस्तुओं के व्यापारियों को मुनाफा कमाने का योग दिख रहा है. अपने काम पर ध्यान दें. युवाओं का मन कई जगह विचरण करेगा जिससे किसी भी काम में उनका कम मन लगेगा, अपने को एकाग्रचित्त कर किसी एक काम में मन लगाएं. आज आप कुछ समय अपने घर को देंगे, घर को सुसज्जित करेंगे और कमरों की सेटिंग भी चेंज कर सकते हैं. काफी समय से आपका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है, अब आपको आराम मिलने की पूर्ण संभावना है. जो काम रुके या फंसे हुए हैं उनको पूरा करने में आपको मित्रों की मदद मिलेगी, मित्रों से कह कर तो देखिए.

सिंह: इस राशि के जो लोग रिसर्च के कामों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, उनके सभी काम अच्छे से पूरे होंगे. खुदरा और डेरी के व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिख रही है. अपने ग्राहकों को संतुष्ट रखिए. मन के नकारात्मक विचारों को युवा अपने पर हावी न होने दें. नकारात्मक विचार तो आ सकते हैं किंतु उन पर तवज्जो न दें. पिताजी से कुछ आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद दिख रही है. पैतृक लाभ भी संभव है. पिता जी के पास बैठिए और उनसे मन की बात करिए. सेहत ठीक रखनी है तो फाइबर युक्त भोजन को अधिक महत्व दें. तला और मसालेदार भोजन को अपने से दूर रखें. अपने आसपास की समस्या को लेकर भयग्रस्त होने की जरूरत नहीं है बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए.

कन्या: कन्या राशि के लोगों को बॉस कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं. उसके लिए आपको अपनी उपस्थिति तो दर्ज कराए रखनी होगी. कपड़े के व्यापारियों को मुनाफा कमाने में संदेह है. थोड़ा धैर्य के साथ काम करें. आज नहीं तो कल मुनाफा कमाएंगे ही. युवाओं के दिमाग में लंबे अरसे से उथल-पुथल चल रही है, जिसे लेकर वे परेशान भी थे किंतु अब इस स्थिति में ठहराव आएगा. आज भी मां की सेवा करने का मौका हाथ से न जाने दें. मां की सेवा तो आपका कर्तव्य और दायित्व भी है, इसलिए रोज सेवा करें. इस राशि के लोग आज कमर में दर्द को लेकर परेशान रह सकते हैं, आपको आगे झुक कर कोई काम नहीं करना चाहिए. जानवरों को भोजन कराएं, खास कर गाय की भोजन सेवा करें. ऐसा करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होगी.

तुला: तुला राशि के लोगों को अपने कार्यालय में सामान्य व्यवहार रखना चाहिए. बेवजह अधीनस्थों पर आग बबूला होने की जरूरत नहीं है. लोहे का काम करने वाले व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद है, हो सकता है सस्ती खरीद का माल ऊंचे दामों में बिक जाए. युवाओं को अपने स्वभाव में संयम रखना चाहिए. वैसे भी जिद्दी स्वभाव ठीक नहीं होता है, दूसरों को भी सुनें. परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, कुछ अपनी कहिए कुछ उनकी सुनिए. कुछ बातों पर विवाद की आशंका दिख रही है. धारदार और नुकीली चीजों से बचकर रहने की जरूरत है, चोट भी लग सकती है. घर में भी ध्यान देकर चलें. सामाजिक मेलजोल बढ़ाते हुए कॉन्टेक्ट लिस्ट का विस्तार करें. आपका संपर्क का क्षेत्र कुछ व्यापक होना चाहिए.

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को ऑफिशियल निर्णय लेते समय अहम को बीच में नहीं लाना चाहिए. अहम लाने से गलत निर्णय भी हो सकता है. व्यापारियों के संपर्क सदैव लाभकारी होते हैं इसलिए उन्हें अपने संपर्क बढ़ाने चाहिए और साथ ही सभी से मेल मुलाकात होती रहनी चाहिए. युवा स्वयं ही तनावपूर्ण स्थिति में रहेंगे. तनाव पालने का कोई औचित्य समझ में नहीं आता, उन्हें तनाव से बाहर आना चाहिए. आज आपको अपने ससुराल पक्ष से नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका है, धैर्य से काम लें. सेहत सुधार के बारे में आप सोच तो काफी दिनों से रहे हैं फिर देरी क्यों. आज से ही मेडिटेशन और व्यायाम प्रारंभ कर दें. बाहरी व्यक्ति के भरोसे पर कोई काम न करें, पहले अपने को नाप-तौल लें और योजना बनाकर काम करें

मकर: मकर राशि के लोग आज सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे. दिन की शुरुआत में ही मनचाहा काम मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न होंगे. लोन लेने के लिए अप्लाई करने वाले कारोबारियों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है. हो सकता है उनका लोन स्वीकृत हो जाए. युवाओं को आज अपनी रुचि के कामों को करना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें अच्छा भी लगेगा और मन की अशांति भी दूर होगी. घर के बिजली से संबंधित कामों में लापरवाही न बरतें, जो भी काम हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त करा लें ताकि कोई गड़बड़ी न रहे. शुगर पेशेंट खानपान को लेकर नियमित रहें, मीठे से परहेज रखते हुए अपनी दिनचर्या में थोड़ा टहलना भी शामिल करें. अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और उससे आशीष प्राप्त कर पुण्य कमाएं.

कुंभ: कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को धैर्य के साथ काम करना चाहिए. खुद को किसी भी तरह के षडयंत्र से बचाकर रखना चाहिए. स्क्रैप का बिजनेस करने वाले आज बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं, आपके पास जो माल पहले से रखा है उसकी कीमत बढ़ सकती है. युवा अपने मन को शांत बनाए रखें और प्रभु का स्मरण करें, एक वही है जो सबकी नाव को पार लगाता है. पारिवारिक स्थितियां रोज की तरह ही सामान्य रहने वाली हैं. आपको परिवार के सभी सदस्यों के साथ कुछ देर बैठना चाहिए. ठंडी चीजें खाने पीने से परहेज ही करें, इस मामले में छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है. किसी ऐसे रिश्तेदार को फोन करें जिससे लंबे समय से बात नहीं हुई है लेकिन मन ही मन याद आती है. आप उन्हें कॉल कर सरप्राइज दे सकते हैं.

मीन: इस राशि के लोग बॉस द्वारा दिए गए उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे जिससे उन्हें बॉस की शाबाशी भी मिल सकती है. मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, किंतु तनाव न लें इससे काम और बिगड़ता है. आज तो आपकी मौज-मस्ती का दिन है, खुश रहिए और मन पसंद काम करिए. आपको अचानक पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बिना धैर्य खोए उनका समाधान निकालने का प्रयास कीजिए. आप पुरानी बीमारी के चलते परेशान हो सकते हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए इलाज कराना चाहिए. सामाजिक क्षेत्र में योग्यता के अनुसार सफलता मिलने में संदेह है, प्रयास जारी रखिए.

Related Posts

Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
देश

Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

April 29, 2026
Gas Rules Update :1 मई से गैस सिलेंडर के नियम बदलने की तैयारी, बुकिंग और डिलीवरी में आएगा बड़ा बदलाव ; पढ़े पूरी खबर।
देश

LPG Booking Rule Change :1 मई से गैस सिलेंडर नियम बदलेंगे: बुकिंग और डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

April 29, 2026
Gujarat BJP Win :गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, पीएम मोदी बोले—जनता का भरोसा बरकरार
देश

Gujarat BJP Win :गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, पीएम मोदी बोले—जनता का भरोसा बरकरार

April 29, 2026
NIA in Bengal Elections :पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली बार NIA की तैनाती, बमबाजी रोकने के लिए कड़ा सुरक्षा इंतजाम
देश

NIA in Bengal Elections :पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली बार NIA की तैनाती, बमबाजी रोकने के लिए कड़ा सुरक्षा इंतजाम

April 28, 2026
चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं’, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज
देश

चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं’, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज

April 28, 2026
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, लेकिन कोर्ट ने रख दी शर्त
देश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, लेकिन कोर्ट ने रख दी शर्त

April 28, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ के बाहर भी होगी अब रागी की खेती

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CG ACCIDENT: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत

April 9, 2022
पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय

पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय

October 25, 2025
Loan Interest Rate: दिवाली से पहले मिला तोहफा; HDFC, BOI समेत इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें…

Loan Interest Rate: दिवाली से पहले मिला तोहफा; HDFC, BOI समेत इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें…

October 16, 2025
छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का सरेंडर; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जानिए कितना था इनाम?

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का सरेंडर; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जानिए कितना था इनाम?

March 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पंजाब को हराकर राजस्थान ने मारी टॉप-3 में एंट्री, SRH को हुआ नुकसान
  • छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत नहीं, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; बारिश और अंधड़ के संकेत
  • CG News Raipur: रायपुर में 1 मई को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम ने जारी किया आदेश…
  • Cg latest news:छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री पर बड़ा फैसला, 0.60% उपकर खत्म; आम लोगों को मिली राहत, अब सस्ती होगी संपत्ति खरीद

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In