• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 15, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

15 May 2022, Aaj Ka Rashifal  : रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. रविवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोगों को पुराने रोगों से मुक्ति मिलने वाली है.

मेष- व्यापार में उधारी बढ़ गई है तो धीरे-धीरे उसे चुकाना भी शुरू करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है फिर बहुत दिक्कतें आएंगी. युवा अभी तक के अपने मूल स्वभाव के विपरीत अपने अंदर एक शांत आचरण विकसित करेंगे, इसे देखकर लोगों को आश्चर्य भी होगा. भाई बहनों के सहयोगी बनने का प्रयास करें, उन्हें अच्छा लगेगा. स्टोन के मरीजों को दर्द को लेकर अलर्ट रहने की सलाह है, ऐसे दर्द कभी भी उठ जाते हैं इसलिए अपनी दवाई साथ लेकर चलें. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में बेहतर परिणाम ला पाएंगे, ऐसा उनके कड़े परिश्रम के परिणाम स्वरूप होगा.

READ ALSO

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

वृषभ- आपके सहकर्मी विरोधी के रूप में आपके काम में अड़ंगा लगा सकते हैं इसलिए उनसे बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है. खुदरा व्यापारी हैं तो ग्राहकों को लेकर आपको सतर्क रहना है, कुछ भी हो सकता है. ज्यादा माल लेकर कम भुगतान कर सकते हैं. युवाओं को उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल सकती है. उद्देश्य तभी पूरा होता है जब उसे पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम भी किया जाता है. परिवार में बहुत समय के बाद अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा, सभी लोग प्रसन्नचित दिखेंगे. चेस्ट से संबंधित दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं. यदि अस्थमा के मरीज हैं तो रोग उभर सकता है. आपको धन लाभ होने का योग बन रहा है जिससे आर्थिक स्थिति में वृद्धि नजर आएगी. धनाभाव में रुके काम पूरे हो सकेंगे.

मिथुन- ऑफिस में प्रमोशन लिस्ट तो बन रही है और आपको उसमें नाम आने की अपेक्षा भी है. किंतु आपका नाम लिस्ट में आएगा, इसमें संदेह है. अपना प्रदर्शन और बेहतर करें. लकड़ी का कारोबार करने वालों को मुनाफा मिल सकता है. कीमतों के उतार चढ़ाव पर नजर रखें और उसी हिसाब से काम करें. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सारा फोकस पढ़ाई और मेहनत पर करना होगा. मेहनत से पढ़ने पर ही सफलता मिलेगी. जीवनसाथी से तालमेल बिगड़ने के कारण विवाद की आशंका है. विवाद से बचना है तो तालमेल बना कर रखना होगा. चीजों को इग्नोर करना भी सीखें. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पसंदीदा भोजन खाने का अवसर प्राप्त होगा. वर्किंग महिलाओं की घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, तालमेल बनाकर काम करना होगा.

कर्क- आपको अन्य दिनों की भांति आज भी कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. काम है तो उसे निपटाना ही होगा. हार्डवेयर के व्यापारियों के लिए आज खुश होने का दिन है, आज उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगा. युवा क्षमता से अधिक मेहनत करने से पीछे न हटें. ऐसा करने से ही वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे. यदि आपकी मां कई दिनों से बीमार चल रही हैं तो समझिए अब उनका ठीक होने के समय आ गया है, अब उन्हें आराम मिलेगा. अकारण ही स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. ऐसी स्थिति में आपको काम छोड़कर तुरंत रिलैक्स करना ही बेहतर होगा. आस-पड़ोस के विवाद को देखकर मन खराब हो सकता है. आप कर भी क्या सकते हैं, विवाद करने वाले तो सुधरने वाले हैं नहीं

सिंह- आज आपके बॉस आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएंगे, जिसे पूरा करने पर भविष्य में पदोन्नति का आश्वासन भी मिल सकता है. होटल रेस्टोरेंट के कारोबारी आज अच्छा लाभ कमाएंगे. रविवार का दिन है परिवार सहित लोग बाहर निकलेंगे तो खाएंगे पिएंगे भी. युवा को मनचाही सफलता न मिले तो कोई बात नहीं, निराशा के भंवर में नहीं फंसना है. फिर से मेहनत करिए और मनचाहा फल पाइए. संतान के विवाह को लेकर चिंतित नजर आएंगे. चिंता करने के बजाय आपको उसके लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश में जुटना चाहिए. वाहन संभालकर चलाएं और गति धीमी ही रखें क्योंकि गिरकर चोट लगने की आशंका है, याद रखिए सावधानी हटी दुर्घटना घटी. किसी भी जानवर की सेवा करें. गाय या कुत्ते की सेवा भी कर सकते हैं. उसे कुछ खाने को दें और यदि कहीं चोट चपेट हो तो दवाई लगा दें.

कन्या- सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों के बोरिया बिस्तर बांधने का टाइम आ गया है. उन्हें ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. कारोबारियों के मन में कई विचार उत्पन्न होंगे. ऐसे में बदलाव को लेकर भी दिमाग में कई आइडिए आएंगे, फैसला सोच समझ कर लें. युवाओं के लिए अपने टैलेंट को हथियार बनाकर आगे बढ़ने का समय आ गया है. अपनी प्रतिभा को पहचानिए और उपयोग कीजिए. परिवार के सदस्यों की गलतियों को बहुत बड़ा न बनाएं बल्कि उन्हें समझाकर माफ कर दें कि आगे से ऐसी गलती न करें. आंतों में सूजन जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. डॉक्टर सलाह दें तो अल्ट्रासाउंड कराएं और इलाज करें. विवाह या धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना होगा. प्रसन्नता के साथ ऐसे किसी समारोह में शामिल हों. लोगों से मिल कर अच्छा लगेगा.

तुला- करियर के मामले में नई शुरुआत करने वाले किसी के सानिध्य में रहकर उनसे मार्गदर्शन लेते हुए कार्य करें तो बेहतर रहेगा. स्टील का कारोबार करने वाले व्यापारियों को मुनाफा होगा. वैसे भी मेटल की कीमतें इधर काफी तेजी से बढ़ रही हैं. युवा अपने सलाहकारों को अपने आसपास ही रखें या उनके आसपास रहें ताकि कभी कोई सलाह लेनी हो तो दिक्कत न आए. घरेलू मामले में आपको राय देनी पड़ सकती है, आपके हिसाब से परिवार के हित में जो उचित राय हो वह अवश्य दें. पुराने रोगों से अब मुक्ति मिलने वाली है. आपने जो इलाज किया था उसका असर अब होना शुरू हुआ है. लेखन से जुड़े लोग अपनी कलम पर ध्यान दें, समाज उपयोगी लेख लिखें.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को उच्च अधिकारी वर्ग से अच्छा संपर्क बनाए रखना चाहिए. उच्चाधिकारियों से संपर्क ही आपका मार्ग प्रशस्त करेगा. अनाज के व्यापारियों की आर्थिक आय में वृद्धि की संभावना है. अचानक कुछ अनाजों की कीमत बढ़ने का फायदा भी मिल सकता है. युवा वर्ग साहस और पराक्रम से सफल हो सकेंगे, उन्हें इसके लिए अपनी मनःस्थिति बनानी होगी. पारिवारिक वाद-विवाद के कारण कठिनाइयां आएंगी. ऐसे मामले को अवॉइड करने का प्रयास करें क्योंकि इससे तनाव बढ़ता है. पेट में यदि कोई सिस्ट है तो सजग हो जाइए, प्रॉपर तरीके से जांच करानी चाहिए कहीं कोई चिंताजनक मामला तो नहीं है. आज आपको अनाज का दान करना चाहिए. अनाज का दान आपके पुण्यों को बढ़ाएगा.

धनु- धनु राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. जिन्होंने नई नौकरी के लिए आवेदन किया है उनका नाम आ सकता है. आज इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री अच्छी होगी. बिक्री अच्छी होने पर मुनाफा भी अच्छा ही मिलेगा. युवाओं को अपनी गोपनीय बातें किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए. हो सकता है जिससे आप शेयर करें वही आपका मजाक उड़ाए. पुराने रिश्तेदारों से संपर्क स्थापित होगा. पुराने रिश्तेदारों से मिलकर प्रसन्नता होगी. सेहत के मामले में बीमार चल रहे लोगों को सजग रहने की जरूरत है. जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाकर दवाई लें. दूसरों से तर्क वितर्क की स्थिति से अपने को दूर रखें. हो सकता है आपकी सही बात भी लोग न मानें लेकिन फिर भी तर्क न करें.

मकर- आप यदि कोई आवश्यक कार्य कर रहे हैं तो जल्दबाजी में न करते हुए धैर्यपूर्वक करें. जल्दबाजी का काम अच्छा नहीं होता. टेलीकम्युनिकेशन के व्यापारियों के लिए आज मुनाफा कमाने का योग है. आपके पास अच्छी डिमांड आ सकती है. आज के दिन युवा हनुमान जी की आराधना करें, संकट दूर होगा. हनुमान जी को संकट मोचक भी कहा जाता है. परिवार में वरिष्ठ के क्रोध से बचें. हो सकता है परिवार का कोई वरिष्ठ आपके किसी काम से नाराज हो जाए. आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें और धूप में न निकलें. सामाजिक कार्यों में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी.

कुंभ- कुंभ राशि के जो लोग रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें अपने काम पर और भी फोकस करना चाहिए. ऐसा करने से ही वे आगे बढ़ेंगे. कारोबार में कर्मचारियों से काम लेना है तो अपने व्यवहार को नरम रखना होगा. रूखा व्यवहार किसी को भी अच्छा नहीं लगता है. आज युवाओं का मन किसी भी काम में नहीं लगेगा जिससे वे परेशानी का अनुभव करेंगे. ऐसे में मनपसंद काम ही करना चाहिए. परिवार से दूर रहने वाले सदस्य का घर वापसी का प्लान बनेगा. परिवार में सब साथ मिलकर रहें तो सबको अच्छा लगता है. गर्भवती महिलाओं को सेहत को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. यदि किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह लें. समाज में सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहकर उनसे लाभ लेना होगा. सकारात्मक व्यक्ति हमेशा अच्छी बात ही बोलेगा.

मीन- जिस पुरानी कंपनी में कभी आप काम करते थे और फिर छोड़ दी थी, वहां से फिर से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है. दूध के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. हो सकता है कोई ग्राहक बल्क सप्लाई का ऑर्डर देने के लिए आपके व्यापार स्थल पर आ जाए. युवा वर्ग अपने मनोबल के आधार पर ही आगे बढ़ेंगे. अपने मनोबल को सदैव ऊंचा रखिए. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का मौका मिलेगा. ऐसे मौकों का उपयोग हर हाल में करना चाहिए. कोई तकलीफ न हो तो भी रूटीन चेकअप कराना बेहतर रहेगा, शंकाएं तो दूर हो जाएंगी और यदि कोई बीमारी निकली तो उसका इलाज शुरू हो जाएगा. वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए दिन की प्लानिंग करनी चाहिए.

 

Related Posts

देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़िया गमछा पहनकर बॉलीवुड सिंगर ने गया-ओ सनम मोहब्बत की कसम...

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raipur Flight Diverted: खराब मौसम के कारण दिल्ली से आ रहा विमान नागपुर डायवर्ट! भूपेश बघेल, अरुण साव समेत कई नेता थे सवार

Raipur Flight Diverted: खराब मौसम के कारण दिल्ली से आ रहा विमान नागपुर डायवर्ट! भूपेश बघेल, अरुण साव समेत कई नेता थे सवार

June 12, 2026
Bilaspur Train News: बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें, इस दौरान यात्रियों में मचा हड़कंप… लोगों के ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी थी मालगाड़ियां

Bilaspur Train News: बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें, इस दौरान यात्रियों में मचा हड़कंप… लोगों के ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी थी मालगाड़ियां

November 6, 2025

भयावह हुई कोरोना की नई लहर, CSIR का बड़ा दावा

April 25, 2021

Health Care: शरीर में फाइबर की कमी होने पर दिखते है ये संकेत, डॉक्टर ने बताया कमी कैसे होगी पूरी?

September 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
  • PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In