• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने कैसा बीतेगा आज का आपका दिन…देखे अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today 28 April 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : गुरुवार  के दिन कुछ राशि वालों को अपने विचारों में सकारात्मकता लानी होगी, उनकी प्रगति के लिए यह आवश्यक है. वृष राशि वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है. वहीं, वृश्चिक राशि के कारोबारियों की जो आर्थिक समस्या चल रही थी, उसके समाधान का समय आ गया है

मेष – मेष राशि के लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो उन्हें विचारों में सकारात्मकता लानी होगी. आपके ऑफिस में जो भी महत्वपूर्ण कार्य है उसे आगे के लिए टालना ठीक नहीं है. काम रोज पूरा करें. व्यापारियों के काम में आज कुछ धीमापन रहेगा. आज के दिन उनकी बिक्री का काम कुछ मंदा रहने वाला है. कहीं यात्रा पर निकलें तो कार में सीट बेल्ट और दो पहिया में सीट बेल्ट आदि सुरक्षा मानकों का पालन जरूर करें. जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें. उनकी बात पूरे ध्यान से सुनें और बाद में अपनी टिप्पणी करें. आज आपका धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा. इच्छा होगी की कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ी जाए या मंदिर में दर्शन करें.

READ ALSO

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

 

वृष – इस राशि वाले आज आत्मबल से भरपूर रहेंगे. वे जो भी काम आएंगे उन्हें पूरे मनोयोग से करने की चेष्टा करेंगे. आप जिस संस्थान में काम कर रहे हैं वहां पर आपकी उन्नति की संभावना है. इन परिस्थितियों का लाभ उठाइए. कारोबारी साथियों के साथ व्यापारिक योजना बना सकते हैं. मित्रों के साथ अपनी योजना शेयर करें और राय लें. सेहत के लिहाज से आपके मेडिकल खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. अचानक किसी रोग का इलाज कराना हो सकता है. आप किसी विषय पर सलाह चाहते हैं तो अपने पिता की सलाह लीजिए. उनकी सलाह आपके लिए हितकारी होगी. आपके दिखावा बाजी करने की क्या जरूरत है. जैसे हैं वैसे रहें और वही करें जो आप करना चाहते हैं.

मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में विचार करना चाहिए. धीरे धीरे प्रयास करें तो हो जाएगा. आप नई नौकरी तलाश कर रहे हैं तो देरी किस बात की. तलाश करें और जहां मांगा जाए आवेदन अवश्य करें. स्टॉक मार्केट के काम से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है. सौदे सोच समझ कर करें. आपको कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है. फाइबर युक्त भोजन लेने के साथ ही अधिक मात्रा में जल पिएं. मित्र हैं तो उनसे किस बात का संकोच. अपने मन की बात कहें और ताकि आपकी समस्या का समाधान भी निकले. युवा वर्ग को अपनी शक्ति और क्षमता को पहचानें. अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करें तो सफलता मिलेगी.

कर्क – आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. ऐसा न हो कि गुस्से में आकर आप कोई गलत फैसला ले लें. आमदनी को लेकर आपके लिए खुशखबरी आने वाली है, आपकी आय के नवीन साधन बनने वाले हैं. व्यापारियों को अपने वार्तालाप में स्पष्टता रखनी होगी. आपकी बात ग्राहकों को समझ में आनी चाहिए.  डायबिटीज के मरीजों को विशेष सतर्क रहना चाहिए. उन्हें अपनी शुगर जांच कर दवा लेना चाहिए, कमजोरी आ सकती है. आपको आपकी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. यह स्वाभाविक है उनकी सेहत का ध्यान रखिए. युवाओं को अपनी योग्यता पर संदेह करने के बजाय निरंतर प्रगति करना चाहिए. सफलता और असफलता साथ चलते हैं.

सिंह – इस राशि के लोगों का आज का दिन खुशियों और प्रसन्नता से भरपूर रहने वाला है. मस्त रहिए. ऑफिस के माहौल को अच्छा रखना चाहिए. इससे आपका काम में मन भी लगेगा और दूसरे भी प्रसन्न रहेंगे. कारोबारियों को व्यापारिक प्लानिंग बनाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है, अपनी प्लानिंग बनाइए. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है सेहत का ध्यान रखते हुए ही काम करें. आपकी गलतियों के चलते ही घर में आपका महत्व कुछ कम होगा. अपनी गलतियों को पहचानें और सुधार करें. पढ़ने लिखने वाले छात्र छात्राओं की बुद्धि और प्रखर होगी. यह उनके भविष्य के लिए अच्छा है, मन लगा कर पढ़ें.

कन्या – कन्या राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने की संभावना है, आपको आज दिन भर सामान्य ही रहना चाहिए. ऑफिस में आज आपको बातचीत की सौम्यता का ध्यान रखना चाहिए. सौम्यता आपको विशिष्ट स्थान देगी. कारोबारियों के लिए यह समय स्टॉक करने का है. उन्हें इसका फायदा मार्केट चढ़ने पर मिलने वाला है. सेहत के लिहाज से खानपान में लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है. यह आपको महंगी पड़ सकती है. संतान की गलत बातों का कतई समर्थन न करें क्योंकि ऐसा करना संतान के लिए ही ठीक नहीं होगा. आपको सामाजिक रूप से नशेबाज लोगों से दूरी बनाकर चलना चाहिए क्योंकि यह आपकी अच्छी छवि में दाग लगाएगी.

तुला – इस राशि के लोगों को दिन की अच्छी शुरुआत के लिए लोगों के साथ तालमेल करते हुए चलना चाहिए. ऐसा जरूरी है. आपके जो काम भी रुके हैं उन्हें आप आसानी से पूरा कर सकेंगे क्योंकि आप शेड्यूलिंग करके चलते हैं. होटल रेस्टोरेंट का  कारोबार करने वाले व्यापारियों को अपने यहां का मैनेजमेंट दुरुस्त रखने की जरूरत है. यदि आप अपनी सेहत ठीक रखना चाहते हैं तो जंक फूड का सेवन कतई नहीं करना चाहिए. सेहत के लिए ठीक नहीं है. बहुत दिनों से आप अपने लोगों के साथ कहीं बाहर नहीं गए हैं तो अब आप अपनों के साथ प्लानिंग बना सकते हैं. अभिभावकों को अपने बच्चों की बदलती हुई आदतों पर पैनी निगाह रखना चाहिए ताकि गलती होने पर समझा सकें.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों का शंका के कारण काम प्रभावित रहेगा. उन्हें निश्चिंत होकर पूरे मन से काम करना चाहिए. कार्यस्थल में सभी लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. इससे वहां का वातावरण अच्छा होने के साथ ही काम में मन लगेगा. कारोबार में जो आर्थिक समस्या चल रही है उसका अब समाधान का समय आ गया है. मौसम के चलते थकान और बुखार जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. कुछ घरेलू उपचार ले लेना चाहिए. परिवार के सदस्यों पर अनावश्यक रूप से क्रोध करने से वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है. इससे बचाव करना चाहिए. विद्यार्थियों को हर तरफ से मुंह मोड़ कर इस समय केवल पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए. परीक्षाएं आ रही हैं.

धनु – आपकी मौज मस्ती के दिन हैं, अच्छी बात है लेकिन टारगेट से किसी तरह का भटकाव नहीं होना चाहिए. कहीं रिजेक्शन हो गया है तो इसे असफलता मान निराश न हों बल्कि लक्ष्य पाने के लिए और मेहनत करें. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए रास्ते तलाशने होंगे, परम्परागत तरीका यहां तक तो ले ही आया. सेहत के मामले में छोटी छोटी बातों में राई का पहाड़ बनाने की जरूरत नहीं. जो जितना है उतना ही समझें और शांत रहें. आज का दिन परिवार के साथ आनंद का है. परिवार के लोगों के साथ समय दें, कुछ सुनें और कुछ सुनाएं. छात्र छात्राओं को अपना कोर्स लिख लिख कर याद करना चाहिए. इससे उन्हें परीक्षा के समय बहुत मदद मिलने वाली है.

मकर – मकर राशि वालों को चीजों को व्यवस्थित करने के लिए अपने दिमाग का अत्यधिक प्रयोग करना होगा. ऑफिस में असंतोष पूर्ण वातावरण रहने की संभावना है, ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम करना चाहिए. व्यापारियों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, आर्थिक लेन देन करने के पहले एक बार विचार कर लें. कमर व गर्दन में दर्द की परेशानी हो सकती है. आगे झुक कर वजन उठाने से बचना चाहिए. गर्दन सीधी रखें. यदि आप संतान को लेकर परेशान हैं तो अब न होइए. संतान संबंधी परेशानी अब समाप्त होने वाली हैं. आपके आसपास जो जरूरतमंद लोग हैं उन्हें खाने पीने की वस्तुएं भेंट में दें ताकि वे प्रसन्नता अनुभव करें.

कुंभ – यदि आपका किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो भगवान का भजन करना शुरु कर दें. मन कुछ देर बाद ठीक हो जाएगा. आपके ऑफिस में आपके काम की गलती पर बॉस आपके साथ टोका टाकी कर सकते हैं. पहले ही समझ कर काम करें. फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य फल देने वाला है. आपको सारी व्यवस्थाओं पर निगाह घुमानी चाहिए. आपको थकावट महसूस हो रही है तो थोड़ा आराम और व्यायाम करें, दवा लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. आज आपके परिवार का वातावरण रोज की अपेक्षा प्रफुल्लित रहने वाला है, इसका परिवार के साथ आनंद लीजिए. सामाजिक तौर पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिए. यह आपके लिए अत्याधिक नुकसानदेह है.

मीन –  मीन राशि के लोगों को अपना भविष्य उज्जवल रखना है तो आपको प्रयासों को प्राथमिकता देना चाहिए. पेंडिंग कामों को समाप्त करने के लिए आपको अधिक समय देना चाहिए. काम की पेंडेंसी रखना ठीक नहीं है. कारोबारियों को अपने स्टॉक की बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करना चाहिए. इसके लिए वे ऑफर दे सकते हैं. चेस्ट इंफेक्शन की संभावना है. खांसी जुकाम से सचेत रहने की जरूरत है तेज धूप और एसी कूलर से ऐसा हो रहा है. परिवार में किसी भी प्रकार की कलह को बचाना चाहिए. कोई विवाद है तो उसे तूल न पकड़ने दें, शांत रहें. आपके बैंक खाते में रकम होना ही चाहिए. यह तभी संभव है जब आपकी पुख्ता प्लानिंग हो.

 

Related Posts

देश

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

September 17, 2026
देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

September 17, 2026
देश

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

September 17, 2026
देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
Next Post

प्रदेश दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी पहल- नक्सलियों आओ... बातचीत करते हैं

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका

Chhattisgarh top news: रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका

June 2, 2026
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में ‘लू’ का अलर्ट, अगले 5 दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में ‘लू’ का अलर्ट, अगले 5 दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

May 20, 2026

Durg Swine Flu Case: दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल 11 महीने की बच्ची में H1N1 की पुष्टि

August 27, 2026
पंजाब को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़, BKI के आतंकी गिरोह के लोग गिरफ्तार, 5 ग्रेनेड, डेटोनेटर समेत कई हथियार बरामद

पंजाब को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़, BKI के आतंकी गिरोह के लोग गिरफ्तार, 5 ग्रेनेड, डेटोनेटर समेत कई हथियार बरामद

April 9, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In