• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

प्रदेश दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी पहल- नक्सलियों आओ… बातचीत करते हैं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रदेशव्यापी दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों के लिए बातचीत का रास्ता खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नक्सली अगर भारत के संविधान को मानते हुए बातचीत करना चाहते हैं तो सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री का मानना है कि केंद्र सरकार सहयोग करे तो राज्य में नक्सलवाद के खात्मे का अभियान और तेज किया जा सकता है। पर उनका साफ आरोप है कि केंद्र सरकार राज्य को सही ढंग से सहयोग नहीं कर रही है। उल्टे राज्य सरकार पर खर्चों का बोझ लादा जा रहा है। केंद्र सरकार की नीति में कमी बताते हुए भूपेश ने नक्सलवाद के खात्मे का फार्मूला दिया है- विश्वास, विकास और सुरक्षा का। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर स्टेट एडिटर शिव दुबे ने मुख्यमंत्री से विस्तार से बातचीत की :-

READ ALSO

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

Q. नक्सलवाद के खात्मे के लिए केंद्र और राज्य के बीच सोच में क्या गैप आ रहा है? कई सालों के बाद भी हम अभी भी वहीं खड़े हैं?
A.
 देखिए, केंद्र सरकार की अपनी सोच है कि इस समस्या को फोर्स के माध्यम से कंट्रोल किया जाए। राज्य की पिछली सरकार ने भी गोली का जवाब गोली से देने की रणनीति अपनाई। इसका असर यह हुआ कि वहां रहने वाले लोग सरकार से दूर हो गए। गोली का जवाब केवल गोली नहीं हो सकता।

Q. तो इसका रास्ता क्या है?
A.
 नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूर्व में अपनाई गई नीतियों में हमने परिवर्तन किया है। हमने विश्वास, विकास और सुरक्षा का फार्मूला दिया है। पहले हमने विश्वास जीतने का काम किया। इसके लिए लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापस की। दूसरी बात, तेंदूपत्ता का चार हजार भुगतान किया। 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी शुरू की। लोगों की आय बढ़ाने का काम किया। वहां की महिलाओं को रोजगार मिला।

Q. इससे क्या परिणाम मिले?
A.
 पहले जो सड़क बनती थी और अब जो सड़क बन रही है, उसमें अंतर है। पहले लोग सड़क काे अपनी प्रताड़ना का एक कारण मानते थे। अब यह मान रहे हैं कि यह सड़क उनके लिए बन रही है। पीडीएस की दुकानें खुल रहीं, बाजार खुल रहे, स्कूल खुल रहे। बिजली पहुंच रही। इससे वहां के आदिवासियों की पहले की सोच और अब की सोच में बदलाव आया है। लोग अब प्रशासन को अपने नजदीक मान रहे हैं।

Q. केंद्र और राज्य के गैप को दूर करने के लिए क्या किया जा रहा है?
A.
 मेरी बात से केंद्र के लोग सहमत हैं। मुझे रोक नहीं रहे हैं। लेकिन, केंद्र वाले सहायता भी नहीं कर रहे हैं। हम सहयोग मांग रहे, नहीं दे रहे। खर्च का बोझ हम पर लादा जा रहा है। रोजगार के लिए हमें पैसा देना पड़ रहा है। सड़क के लिए पहले अनुपात 90:10 था, अब 50:50 हो गया। 11 हजार करोड़ रुपए पैरामिलिट्री फोर्स का हमारे खाते में डाल दिया गया है। हमारे दावों को सुना नहीं जा रहा है। हमने वहां के युवाओं को रोजगार में लगा दिया है। इस कारण नक्सलियों की भर्ती प्रभावित हुई है। केंद्र सही ढंग से सहयोग करे तो नक्सलवाद के खात्मे के काम में और तेजी लाई जा सकती है।

Q. क्या सरकार बातचीत का रास्ता अख्तियार करेगी?
A. 
सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए तैयार है। बशर्ते कि नक्सली भारत के संविधान को मानें और हथियार छोड़कर बात करने के लिए आएं।

Q. पूरे प्रदेश का आपका दौरा चुनावी तैयारी का हिस्सा है या प्रशासनिक?
A. 
यह तो प्रशासनिक तैयारी है। कोविड के कारण दो साल तक सारे लोग ऑफिस तक सिमट गए थे। कोरोना के दौर में लोगों की जान बचाने की लड़ाई थी। यह ताे किया ही, साथ ही हमने आर्थिक स्थिति को भी संभाले रखने का काम किया है। सभी की जेब में पैसा जाए यह सुनिश्चित किया। अभी चुनाव में डेढ़ साल है। वह तो करेंगे।

पर अभी जो यात्रा है, वह प्रशासनिक कसावट के लिए है। हमने जितनी योजनाएं बनाई हैं, वे आम जनता तक पहुंच रही हैं या नहीं, यह देखना है। पानी, बिजली, पीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ सड़कें बन रही हैं या नहीं, यह सब देखकर कामकाज में और बेहतर करने की कोशिश होती है। सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Q. आपकी राजनीति से भाजपा सहमत नहीं है। भाजपा को आपकी राजनीति रास नहीं आ रही है?
A.
 ये तो अच्छी बात है। भाजपा का काम है, विरोध करना। हमारी राजनीति और हमारी सरकार के कामकाज से वे लगातार मात खा रहे हैं। चाहे पंचायती राज, चाहे नगरीय निकाय या उपचुनाव की बात करें। सबमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। हम सीधे जनता से जुड़कर फैसला करते हैं। हमारी राजनीति तो यही है कि हम जनता से जुड़कर काम करेंगे। हर लड़ाई और हर चुनौती का सामना करते हैं।

Q. गोबर खरीदने पर आपने आलोचना भी झेली है। आज देश में उसकी चर्चा हो रही है। क्या यह देशव्यापी योजना बन जाएगी?
A.
 बिल्कुल। कोई काम शुरू होता है तब उसका विरोध होता है। राजीव जी जब कम्प्यूटर लाए थे, तब अटल जी और आडवाणी जी ने उसका विरोध किया था। आज वही कम्प्यूटर हर आदमी जरूरत बन गया है। इसी प्रकार गोबर की स्कीम से बेचने वाले को फायदा है। डेयरी संचालकों को फायदा है। जानवरों को खुला नहीं छोड़ने से फसल का नुकसान नहीं होगा। रोड एक्सीडेंट कम होंगे। इस योजना का विरोध करने वाले ही अब इसे लागू करने की बात कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में गोबर योजना लागू करने की बात हो रही है। झारखंड ने हमारी गोधन न्याय योजना को जस का तस अपना लिया है। लोकसभा की स्टैंडिंग कमेटी ने इस योजना की तारीफ की है। प्रधानमंत्री जी इस योजना के बारे में उत्तरप्रदेश चुनाव के दौरान उत्साहित बातें की है। अब रिजल्ट अपेक्षित है।

Q. छत्तीसगढ़ मॉडल क्या देशभर में पूरी कांग्रेस के लिए रोल मॉडल होगा?
A. 
यही गांधी जी का रास्ता है। जो ग्राम स्वराज्य, स्वावलंबन, आत्मनिर्भर होने की बात करते थे। हमें राज्य में यही लागू करना है। यही हमारा रास्ता होना चाहिए।

Q. राजभवन से अनबन जारी है?
A. 
राजभवन की लाइन हमसे अलग है। विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर की नियुक्ति पर हमने नियम बनाया। लेकिन, राज्यपाल अपने अधिकारों से नियुक्ति कर रही हैं। कई राज्य अपने नियम बना रहे हैं। गुजरात, तमिलनाडु में ऐसे नियम हैं। यह टकराहट है। आखिर क्यों? इस प्रकार की बातों से टकराहट होती है।

Q. यात्री ट्रेनें बंद की जा रही हैं। यह कैसा निर्णय है?
A.
 कोयले का संकट है। कोयले की मांग बढ़ी है, यह बात सही है। भारत सरकार के सामने बाध्यता है कि अब कोयला केवल पावर प्लांट को देना है। दूसरे उद्योगों को सप्लाई कम कर दिए हैं। कोयले की मांग बढ़ी तो उसकी पूर्ति के लिए रेलवे ट्रैक को खाली कराकर उसकी सप्लाई की जा रही है। यात्री ट्रेनों को बंद किया जा रहा है। यह भारत सरकार की अदूरदर्शिता है। इसके कारण ही वर्तमान रेल संकट खड़ा हुआ है। समय से पहले स्थिति का आंकलन किया जाना चाहिए था। समय रहते कोयले का उत्पादन बढ़ा लेना चाहिए था।

Q. रेल संकट के लिए क्या केंद्र सरकार जिम्मेदार है?
A. 
बिल्कुल। यह मामला पूरी तरह से केंद्र सरकार की असफलता का है। एकतरफा निर्णय लेकर 23 ट्रेनें बंद कर दीं। मार्च में 10 ट्रेनें पहले ही बंद कर दी थी। इस कारण हम इसका विरोध कर रहे हैं। रेल मंत्री से बात की है। आम लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

हमारे फैसलों की हकीकत देखनी है
Q. सरकार-प्रशासन के कामकाज में गैप दिख रहा है?
A.
 मंत्रिमंडल के निर्णय पर क्रियान्वयन किस प्रकार हो रहा है, जमीनी हकीकत क्या है, उसमें कोई अंतर तो नहीं है, यह देखना है। सारी स्थिति को देखकर उसके हिसाब से नीतियां बनाई जाएंगी और संशोधन किया जाएगा। मेरे साथ जिले के प्रभारी मंत्री भी होंगे। जमीनी हकीकत जानने हम लोगों से मिलेंगे।

फेरबदल की हमेशा संभावना
Q. दौरे के बाद क्या मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा?
A.
 हाईकमान से रायशुमारी के बाद ही इस पर निर्णय होगा। जब हाईकमान से बात होगी तो इस पर निर्णय करेंगे। मंत्रिमंडल में फेरबदल और उस पर विचार की संभावना हमेशा बनी रहती है। कामकाज की समीक्षा देनी रहती है। निर्णय लेना पार्टी हाईकमान का काम है।

Related Posts

देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
Next Post

अस्पताल में भर्ती के पहले हर मरीज की कोरोना जांच अनिवार्य की जाएगी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : “ऑपरेशन संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

June 26, 2026
EPFO New Rules 2025: EPFO ने किया बड़ा ऐलान, अब 100% निकाल सकेंगे PF पैसा, सरकार ने बदले नियम

EPFO Rule Change: प्राइवेट नौकरी वालों के लिए GOOD NEWS! EPFO में होंगे बड़ा बदलाव… बढ़ेगी सैलरी लिमिट

November 23, 2025

छत्तीसगढ़: एनआरडीए परिसर में धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया

April 24, 2022
CG Rojgar Mela: बेराेजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 794 पदों पर हाेगी सीधी भर्ती, तुरंत करें आवेदन

SECR Recruitment 2026: रेलवे में 1191 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 19, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी
  • Cg News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In