• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जामे आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 19, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

19 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: गुरुवार को सिंह राशि के लोगों को काम शुरू करने के पहले सभी कामों की लिस्ट बना लेनी चाहिए ताकि कामों को जल्दी से पूरा करने में सफलता मिल सके. वहीं कुंभ राशि के युवाओं को अपने उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल सकती है, जिससे वे प्रसन्न रहेंगे.

मेष: मेष राशि वालों को आज अपना काम पूरा करने में कोई ढिलाई नहीं करनी है अन्यथा बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. सजगता के साथ व्यापार में निवेश करने की प्लानिंग करें.  बिना सजगता के किया गया निवेश फंस भी सकता है, तब आप दुखी होंगे. युवाओं के क्रोध में कमी होगी और आत्मविश्वास तथा मनोबल में वृद्धि होगी. इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकेंगे. परिवार में संतान की ओर से शुभ सूचना प्राप्त होगी. पूरे परिवार का वातावरण मंगलमय हो जाएगा. गर्मी की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. तेज धूप में घर से न निकल कर इससे बचा जा सकता है. गुरु अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान करें. आप उन्हें उनकी जरूरत का उपहार देकर उन्हें और भी प्रसन्न कर सकते हैं.

READ ALSO

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को लगाई फटकार, कहा- ‘मुख्यमंत्री लोकतंत्र को खतरे में डाल रही हैं’

Share market:लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 350 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 24,500 के नीचे फिसला निफ्टी; IT और फार्मा शेयरों में हलचल

वृष: इस राशि के लोगों को समझदारी के साथ काम करना चाहिए लेकिन अपने काम का बखान दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए. व्यापारियों को अपने स्टॉक की जांच कर लेना चाहिए. जिस माल की मांग हो वही स्टाक बढ़ाएं, अभी नुकसान का समय चल रहा है. युवाओं को आकस्मिक लड़ाई झगड़ों से बचना चाहिए. झगड़े की स्थिति बनने पर उसे अवॉइड करना चाहिए. परिवार में छोटी बहन की पढ़ाई और कामकाज में मदद करनी पड़ सकती है. परिवार के कामों में सहयोग करना तो अच्छा है. स्टोन के मरीज दर्द से परेशान हो सकते हैं, डॉक्टर की बताई हुई दर्द निवारक दवा अपने पास रखें. कई दिनों से मंदिर न गए हों तो आज मंदिर जा कर देव दर्शन अवश्य करना चाहिए. मन को शांति मिलेगी.

मिथुन: आपका बहुत सा काम पेंडिंग हो गया है तो परेशान न हों, इसे निपटाने के लिए सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. टेली कम्युनिकेशन के व्यापार में बढ़ोत्तरी की संभावना है. इसी स्थिति का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. युवा वर्ग पिताजी की बातों को इग्नोर करने से बचें. वो जो भी कहें, उसे मानने का प्रयास करें तो उनके लिए अच्छा रहेगा. परिवार में प्रेम और मीठी वाणी से विवादों को रोका जा सकता है, मुख्य उद्देश्य विवादों को रोकना है तो इसके लिए प्रयास भी करना होगा. गर्मी का मौसम है, चिकनाई युक्त चीजों के खानपान से आपको दूर रहना चाहिए और हल्का भोजन करें जो सुपाच्य हो. कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान हैं तो इस मामले में आपको सफलता प्राप्त होगी.

कर्क: कर्क राशि के लोग अपनी ईमेल पर नजर बनाए रखें. कहीं ऐसा न हो कि महत्वपूर्ण ईमेल आपकी नजर से निकल जाए और आप ध्यान न दे पाएं. व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रहेगा, कारोबार को ठीक से संचालित करने का प्रयास कीजिए. किसी एक काम में मन नहीं लग रहा है तो युवा काम में ब्रेक लगाकर अपना मनपसंद काम करें, मन हल्का होने पर फिर अपना काम करें. परिवार में वृद्ध महिला के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, उनके स्वास्थ्य की चिंता कीजिए. ठंडे और गर्म की स्थिति से बचें, लापरवाही में समस्या बड़ी हो सकती है. धूप से आएं तो तुरंत एसी में न बैठें और इसका उलट भी न करें. आपके कठोर फैसले दूसरों की भावना को चोट पहुंचा सकते हैं इसलिए बहुत सोच कर विनम्रता के साथ निर्णय करें.

सिंह: आपको काम शुरु करने के पहले सभी कामों की लिस्ट बना लेनी चाहिए ताकि कामों को जल्दी से पूरा करने में सफलता मिल सके. दैनिक उपयोग की वस्तुओं का उत्पाद करने वाले व्यापारियों को आज मुनाफा मिलेगा, रोजमर्रा की वस्तुओं की सबसे अधिक मांग होती है. युवा मन को एकाग्रचित्त कर क्रिएटिव काम को महत्व दें, मन की एकाग्रता के लिए ध्यान का अभ्यास करना चाहिए. अपनी और परिवार की जरूरतों को ख्याल रखें और उन्हें समय समय पर पूरा करते रहें. लीवर के रोगी परेशान हो सकते हैं, उन्हें अपने इलाज में कोताही बरतने की जरूरत नहीं है, डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें. समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में लगे रहना चाहिए. सामाजिक सक्रियता भी जरूरी है.

कन्या: कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां नियंत्रण के बाहर जा सकती हैं, पहले ही बहुत संभाल कर काम करें तो अच्छा रहेगा. मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण है, अपने सभी काम सोच विचार कर करें और कागजात दुरुस्त कर लें. युवाओं को धीरे धीरे कार्य में तेजी देनी चाहिए, एकदम से तेज करना ठीक नहीं और धीमी गति रखना भी उचित नहीं. परिवार में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा, इससे परिवार का वातावरण मंगलमय और ऊर्जावान होगा. सिरदर्द लगातार हो रहा हो तो एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना बेहतर होगा. किसी भी बीमारी को लंबे समय तक नहीं पालना चाहिए. मित्र गण किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं, मित्र हैं तो नाराज होना उनका अधिकार बनता है.

तुला: तुला राशि के फाइनेंस से संबंधित काम करने वालों को आज नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कारोबारियों के व्यापार और मान सम्मान में वृद्धि होगी, इससे व्यापारिक क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ेगी. युवाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे वे अपने उद्देश्य को पूरा कर पाने में सफल होंगे, सुखद अहसास होगा. घर में आज आपको अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा, कोशिश करिए कि रोज ऐसा ही वातावरण बना रहे. चेस्ट से संबंधित दिक्कतें आज परेशान करेंगी, यदि अस्थमा के रोगी हैं तो बहुत अलर्ट हो कर रहें. सामाजिक कामों में मदद करने से पीछे न हटें, अपनी कमाई का एक हिस्सा दान में अवश्य दें.

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को ऑफिशियल यात्रा के समय महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को संभालकर रखना चाहिए, खोने पर बहुत परेशानी होगी. व्यापारियों को निवेश करने के बारे में विचार बनेगा लेकिन निवेश के बारे में ठीक से समझ लें और वहीं करें जहां लाभ की स्थिति हो. युवाओं का काम न बनने की स्थिति में नकारात्मक विचार आ सकते हैं इसलिए सचेत रहें और सकारात्मकता बनाए रखें. परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, सार्वजनिक रूप से एक दूसरे का सम्मान बेहद जरूरी है. यदि स्वास्थ्य में आराम नहीं मिल रहा है तो आपको इलाज की पैथी बदल कर देख लेना चाहिए. हो सकता है इससे आराम मिले. नए कार्य करने की सोचने वालों में आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी, इसलिए पहले उसके बारे में आत्मविश्वास तो मजबूत करें.

धनु: आपको जो भी कार्य करने हैं, उन सबको सुचारु रूप से करना ही बेहतर होगा, वर्तमान में कुछ नया जोड़ने की आवश्यकता नहीं है. कारोबारियों के लिए छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थितियों में राहत देने का काम करेंगे, मुनाफे के साथ ही आपका पैसा भी खड़ा होगा. युवाओं को विष्णु जी की आराधना करने के साथ ही उनके विग्रह का स्मरण करते हुए ध्यान करना चाहिए. इससे उनके काम सफल होंगे. परिवार के लोगों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, समझदारी से काम लेते हुए ऐसी बातों को एवाइड कीजिए. इन दिनों तेज धूप के साथ तापमान बहुत बढ़ा हुआ है ऐसे में हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें तो स्वास्थ्य संतुलित रहेगा. रिसर्च के काम से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें सभी काम अच्छे से करना चाहिए.

मकर: मकर राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे विदेशी नौकरियों के भी आवेदन भर सकते हैं, सर्च करिए भेज दिए एप्लीकेशन. टेलीकम्यूनिकेशन के व्यापारी आज मुनाफा कमाने वाले हैं, आज अपेक्षाकृत अधिक ग्राहकों की आमद हो सकती है. रिसर्च विंग से जुड़े कामों में जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है बल्कि सभी काम सजगता के साथ करना चाहिए. परिवार में यदि आपसी संबंधों में कुछ बिगाड़ आ गया है तो उन्हें सुधारना सबके लिए लाभकारी रहेगा. अग्नि से दुर्घटना की आशंका है, सजग रहें और गैस चूल्हे आदि में अलर्ट होकर काम करें. काम के बाद देख लें नॉब ठीक से बंद है या नहीं. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता ही आपको सफलता और यश की प्राप्ति दिलाएगी.

कुंभ: किसी भी काम में मन न लगने से परेशान रहेंगे, कोई बात नहीं सभी काम छोड़कर कोई पसंदीदा काम करिए ताकि मन लगे. नया व्यवसाय शुरू किया है तो पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है, खरीद और बिक्री सहित अन्य चीजें रिव्यू करते रहें. युवाओं को अपना उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल सकती है, इससे वे प्रसन्न भी होंगे. आज आपको किसी अपने से उपहार मिल सकता है जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही मन को भी प्रसन्न करेगा. बीमार चल रहे लोगों को अनावश्यक चिंता और यात्रा से बचाव करना चाहिए, इससे उनका स्वास्थ्य और बिगड़ सकता है. दूसरों के साथ तर्क वितर्क की स्थिति से बचना चाहिए, किसी को आपकी बात नहीं समझ आ रही है तो शांत हो जाइए.

मीन: ऑफिस में छोटी छोटी बातों को लेकर तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है, इस तरह की परिस्थितियों को एवाइड करना चाहिए. कारोबारियों को अचानक मिला कोई सुखद संदेश व्यापार के लिए अच्छा होगा, आप उत्साहित और प्रसन्न हो जाएंगे. युवाओं के कंधे पर एक साथ कई काम आ सकते हैं, इसे लेकर परेशान न हों बल्कि सहजता के साथ एक एक कर निपटाएं. घर में यदि कोई बदलाव करना चाहते हैं तो काम शुरु कराने के पहले सभी सदस्यों का विचार जान लेना बेहतर होगा. सर्वाइकल के मरीजों को अलर्ट रहना चाहिए, गर्दन को सही पोस्चर में रख कर ही कोई काम करना चाहिए. विद्यार्थियों की समय की कीमत समझते हुए कीमती समय को बचाते हुए उसे अपने अध्ययन में लगाना चाहिए.

 

 

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को लगाई फटकार, कहा- ‘मुख्यमंत्री लोकतंत्र को खतरे में डाल रही हैं’
देश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को लगाई फटकार, कहा- ‘मुख्यमंत्री लोकतंत्र को खतरे में डाल रही हैं’

April 22, 2026
Share market:शुरुआती तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स लाल निशान में; निफ्टी 24,300 के करीब,इन शेयरों में गिरावट
देश

Share market:लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 350 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 24,500 के नीचे फिसला निफ्टी; IT और फार्मा शेयरों में हलचल

April 22, 2026
Kedarnath Temple Opens :केदारनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुई चारधाम यात्रा; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
देश

Kedarnath Temple Opens :केदारनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुई चारधाम यात्रा; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

April 22, 2026
World Earth Day: हर साल 22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास और महत्व
देश

World Earth Day: हर साल 22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका इतिहास और महत्व

April 22, 2026
India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ भारत की बड़ी डील तय होने के करीब, वॉशिंगटन में पॉजिटिव संकेत; पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी!
देश

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ भारत की बड़ी डील तय होने के करीब, वॉशिंगटन में पॉजिटिव संकेत; पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी!

April 22, 2026
Whatsapp: WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब फ्री नहीं मिलेंगे! जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें संभावित सब्सक्रिप्शन कीमत
देश

Whatsapp: WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब फ्री नहीं मिलेंगे! जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें संभावित सब्सक्रिप्शन कीमत

April 21, 2026
Next Post

बीजापुर में सीएम भूपेश बघेल: कुछ देर में लेंगे अधिकारियो की बैठक

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: रायपुर बना हाई-सिक्योरिटी जोन DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी शामिल होंगे, SPG ने संभालेगी आज से रायपुर का कमान

Chhattisgarh latest news: रायपुर बना हाई-सिक्योरिटी जोन DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी शामिल होंगे, SPG ने संभालेगी आज से रायपुर का कमान

November 25, 2025

उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की ताबड़तोड़ कार्यवाही में 20 किलो गांजा के साथ सरिया का अमित पटेल गिरफ्तार: जेल दाखिल

January 19, 2022
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
छत्तीसगढ़ बोर्ड: पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा; ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ बोर्ड: पेपर लीक के बाद 12वीं हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा; ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

April 4, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
  • सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
  • Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In