• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

– जिंदल स्टील एंड पाॅवर में मनाया गया गणतंत्र दिवस – सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने किया ध्वजारोहण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 26, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय: नवीन जिंदल

– जिंदल स्टील एंड पाॅवर में मनाया गया गणतंत्र दिवस
– सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने किया ध्वजारोहण

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पाॅवर के रायगढ़ संयंत्र में 73वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने ध्वजारोहण कर समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल का संदेश सुनाया। अपने संदेश मेें श्री जिंदल ने कहा कि अब अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने सभी देशवासियों से आत्मनिर्भर, मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए साथ जुटने का आह्वान किया।
जेएसपी में मुख्य समारोह का आयोजन संयंत्र परिसर स्थित पोलो मैदान में आयोजित किया गया। कोविड-19 महामारी से जुड़ी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सिर्फ चुनिंदा विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में ही ध्वजारोहण किया गया। सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने ध्वजारोहण के बाद सुरक्षाकर्मियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने स्वाधीनता सेनानियों औैर संविधान निर्माताओं के साथ देश के अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान पूरी कर्मठता से अपना योगदान देने वाले कोरोना वारियर्स का भी आभार जताया। संयंत्र की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बीते साल रायगढ़ संयंत्र की समर्पित टीम ने प्रोडक्शन और डिस्पैच दोनों ही मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया। नई तकनीकों की मदद से कंपनी लगातार अपनी उत्पादन लागत कम करने पर जोर दे रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास किया गया। जेएसपी के आॅक्सीजन संयंत्र से रायगढ़ के शासकीय कोविड केयर केंद्र में आॅक्सीजन सिलेेंडर की सतत आपूर्ति की गई, ताकि आॅक्सीजन की कमी से किसी की जान न जाए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित देश के कई राज्यों में यहां से जीवनदायिनी आॅक्सीजन की आपूर्ति की गई। संयंत्र के आसपास के गांवों सहित पूरे अंचल में सैकड़ों परिवारों को सूखा राशन एवं जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। शासन के कोविड केयर केंद्रों में भर्ती 12 हजार से अधिक मरीजों को पोषक आहार उपलब्ध कराए गए। रायगढ़ में चार कोविड केयर केंद्र शुरू किए गए। फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तर की क्षमता बढ़ाई गई। साथ ही स्वास्थ्य जांच के लिए नई विंग का निर्माण किया गया। इस अस्पताल में अब तक 22 हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जेएसपी परिवार के 100 प्रतिशत सदस्यों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। अब शासन की नीति के अनुसार बूस्टर डोज लगवाने के लिए भी सभी को प्रेरित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जेएसपी फाउंडेशन को एचआईवी-एड्स की रोकथाम में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया। युवा प्रतिभाओं को निखारने की भी कंपनी लगातार कोशिश कर रही है। साइकिलिंग, किक बाॅक्सिंग, क्रिकेट, कबड्डी सहित कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने जेएसपी फाउंडेशन की मदद से प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। कंपनी आसपास के गांवों के साथ ही पूरे अंचल में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, खेल और आधारभूत संरचनाओं के विकास में लगातार काम कर रही है।

Related Posts

देश

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

October 11, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
देश

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026
देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
Next Post

शराब बंदी के दिन बिक्री हेतु रखे भारी मात्रा में अवैध शराब पर राजनांदगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

पुलिस चौकी कनकबीरा की कार्यवाही से बोलेरो वाहन में की जा रही शराब तस्करी विफल…..सरायपाली से सारंगढ़ लाई जा रही थी महुआ शराब, बोलेरो वाहन समेत 20 लीटर महुआ शराब की जप्ती…..

March 27, 2021
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

June 4, 2026
विशेष लेख : सुशासन, संवेदना और सुरक्षा : श्रमिक हित में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष

विशेष लेख : सुशासन, संवेदना और सुरक्षा : श्रमिक हित में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष

December 23, 2025

Puc Rule change: आज से बिना PUC में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए PUC टेस्ट के नए न‍ियम

October 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत
  • Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत
  • Chhattisgarh current news: दिल्ली में SIR और CEC के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों को आया बुलावा; आज होंगे रवाना
  • Chhattisgarh news: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला; पूर्व अग्निवीरों को नौकरी का मौका, इस विभाग का बदलेगा नाम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In