• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह हुए सम्मानित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 25, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में सर्वाधिक फार्म का हुआ निराकरण*

*समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्तियों का भी किया गया निराकरण, प्राप्त दावा-आपत्तियों में 91 फीसदी लिए गए थे ऑनलाईन*

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

*12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ ऑनलाईन आयोजन*

रायगढ़, 25 जनवरी2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2022 को ऑनलाईन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम.के.राउत, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
वर्ष 2021 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में सर्वश्रेष्ठ जिला के रायगढ़ जिला को प्राप्त हुआ है। इसके लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री भीम सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के टीम भावना का परिणाम है, जो हम यह उपलब्धि हासिल कर सके है। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समय-सीमा के भीतर प्राप्त फार्म तथा दावा-आपत्तियों का निराकरण किया गया। साथ ही बूथ लेवल स्तर की सभी जानकारी गरूड़ एप में अपलोड किया गया तथा प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निदान किया गया। इन सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की गई। जिसका परिणाम रहा कि रायगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके फलस्वरूप जिले को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन मांझी, सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक फार्म प्राप्त करने तथा दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले को उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इन गतिविधियों के तहत रायगढ़ में इस अवधि में कुल 59 हजार 323 पुनरीक्षण फार्म प्राप्त हुए, वहीं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि 20 दिसम्बर 2021 तक जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों द्वारा पूर्ण कर लिया गया। प्राप्त दावा-आपत्तियों में कुल 91 प्रतिशत फार्म ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त किए गए तथा शेष फार्म इरो नेट सॉफ्टवेयर में आपरेटर लॉगिन से प्रविष्ट किए गए। पुनरीक्षण अवधि में समस्त बूथ लेवल आफिसर द्वारा गरूड एप में सभी मतदान केन्द्रों अक्षांश देशांश, फोटो व अनिवार्य मूलभूत सुविधाएं भी अपडेट किया गया।
*जिला स्तर पर नोडल आफिसर व बीएलओ को भी मिला सम्मान*
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यरत नोडल अधिकारी व बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। जिसमें लैलूंगा से श्री बलसाय भगत, रायगढ़ से श्रीमती सुषमा सिदार, सारंगढ़ से श्री किशोर कुमार नायक, खरसिया से श्रीमती सुशीला महंत, धरमजयगढ़ से श्री विनय कुमार विश्वास को बीएलओ श्रेणी में पुरस्कार मिला। वहीं घरघोड़ा शासकीय महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ.(श्रीमती)श्रुति श्रीवास्तव को प्रोफेसर नोडल आफिसर पुरस्कार दिया गया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
Next Post

एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर नगर कोतवाल शहर में चलाये सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर अभियान

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Google AI Plus: Google का AI Plus प्लान हुआ लॉन्च, फ्री में पाएं 200GB क्लाउड स्टोरेज से लेकर Nano Banana Pro तक मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Google AI Plus: Google का AI Plus प्लान हुआ लॉन्च, फ्री में पाएं 200GB क्लाउड स्टोरेज से लेकर Nano Banana Pro तक मिलेंगे ये बेनिफिट्स

December 11, 2025

डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर सारंगढ़ की महिला और उसके भतीजे से ठगी

May 14, 2022

आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में प्रेमी गिरफ्तार

May 17, 2022
West Bengal Election Result: बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

West Bengal Election Result: बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

May 5, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला
  • Shaque Trailer: परिणीति चोपड़ा की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
  • Cg Currents News : राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
  • Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In