• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, April 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

बिलासपुर में कोरोना अलर्ट…आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश:CIMS और जिला अस्पताल सहित 30 प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी; कहा-सभी जरूरी तैयारी करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अब कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। स्थिति यह है कि अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 53 हो गई है। जबकि, मंगलवार को एक ही दिन में 8 नए संक्रमित मिले हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बाद प्रदेश में पहली बार CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने CIMS के साथ ही जिला हॉस्पिटल और कोविड मरीजों के लिए इलाज के लिए चयनित शहर के 30 निजी अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

कोविड मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि (फाइल फोटो)।
कोविड मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि (फाइल फोटो)।

अब रोज औसतन मिल रहे 7 से 8 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि जून के पहले सप्ताह से कोरोना मरीज मिलने शुरू हुए हैं। शुरूआत में रोज दो से तीन मरीज मिल रहे थे, लेकिन यह आंकड़ा अब बढ़ने लगा है। बीते सप्ताह रोज तीन से चार मरीज मिल रहे थे, जो वर्तमान में सात से आठ हो गया है। स्पष्ट है कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है।

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर तीसरी लहर में तैयार किया गया था बेड (फाइल फोटो)।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर तीसरी लहर में तैयार किया गया था बेड (फाइल फोटो)।

आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश
CMHO ने कोरोना के उपचार के लिए चिन्हित निजी अस्पतालों के साथ ही CIMS और जिला अस्पताल प्रबंधन को कोविड वार्ड बनाने, के साथ ही जांच सेंटर, आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए भी कहा है।

READ ALSO

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

जिला अस्पताल में कोविड सेंटर बनाने सिविल सर्जन को दिया गया है आदेश।
जिला अस्पताल में कोविड सेंटर बनाने सिविल सर्जन को दिया गया है आदेश।

ऐसे बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

तारीख (जून माह में) मरीजों की संख्या
13 3
14 4
15 2
16 9
17 11
18 9
19 7
20 2
21 8

एक ही दिन में मिले आठ नए मरीज
मंगलवार को जिले में आठ नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इसमे सरकंडा निवासी 53 वर्षीय पुरूष, बेलमुंडी तखतपुर निवासी 38 वर्षीय महिला, हाईकोर्ट कालोनी चकरभाठा निवासी 51 वर्षीय पुरूष, सन सिटी शुभम विहार निवासी 42 वर्षीय महिला, जूनीलाइन निवासी 13 वर्षीय बालिका, अशोक नगर सरकंडा निवासी 22 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर दो कोटा निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ बसंत विहार निवासी 26 वर्षीय युवक शामिल हैं।

CIMS के अधीक्षक को भी कोविड वार्ड तैयार करने लिखा गया है पत्र।
CIMS के अधीक्षक को भी कोविड वार्ड तैयार करने लिखा गया है पत्र।

इन प्राइवेट अस्पतालों को तैयारी करने दिए आदेश
सन एंड साइन हास्पिटल नेहरू नगर, वासुदेव क्लीनिक एंड नर्सिंग होम तिलक नगर, किम्स हास्पिटल मगरपारा, श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल जरहाभाठा, अपोलो अस्पताल लिंगियाडीह, प्रथम अस्पताल बहतराई, महादेव अस्पताल व्यापार विहार, वेगस हास्पिटल इमलीपारा, गंगा हास्पिटल तखतपुर, जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी, ओमकार हास्पिटल उसलापुर, केयर एंड क्योर हास्पिटल प्रताप चौक, स्टार चिल्ड्रन हास्पिटल अग्रसेन चौक, रैम्बो हास्पिटल तिलक नगर, जेजे हास्पिटल तोरवा, एसकेबी हास्पिटल जरहाभाठा, आरबी हास्पिटल स्वर्ण जयंती नगर, श्रीराम केयर नेहरू नगर, स्वामी विवेकानंद हास्पिटल व्यापार विहार, श्री शिशु भवन ईदगाह चौक, साई बाबा हार्ट एंड किडनी सेंटर रिंग रोड दो, लाइफ केयर हास्पिटल जूना बिलासपुर, स्वास्तिक हास्पिटल तोरवा, मार्क हास्पिटल सरकंडा, न्यू वंदना हास्पिटल उसलापुर, संजीवनी हास्पिटल वेयर हाऊस रोड, न्यू जनता हास्पिटल तिफरा, एमएम हास्पिटल तोरवा, अरोग्य अस्पताल, नारायणी हास्पिटल मंगला चौक।

Related Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

April 30, 2026
फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल
देश

फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

April 29, 2026
Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट
देश

Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट

April 29, 2026
Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर
देश

Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

April 29, 2026
Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब
देश

Fire in Train: भीषण गर्मी के बीच चलती ट्रेन के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची हड़कंप, छत्तीसगढ़ से जा रही थी पंजाब

April 29, 2026
West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
देश

West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक 40% वोटिंग, TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

April 29, 2026
Next Post

फिर जंतर-मंतर पर कांग्रेस:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा को केवल कांग्रेस और राहुल गांधी से खतरा, इसलिए आवाज दबाना चाहती है

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

November 25, 2025

कलेक्टर ने अवैध मदिरा परिवहन में जप्त वाहन किये राजसात

January 21, 2022

इस राशि के लोग गर्मी से रहें अलर्ट, वरना आएगी मुसीबत,जाने अपना राशिफल

April 25, 2022
Tata Capital IPO: शेयर बाजार में आज लिस्ट होगा ये मेगा IPO, यहां जानें GMP समेत जानिए पूरी डिटेल

Studds Accessories: आज से खुल रहा है Studds Accessories का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP की जानकारी तक यहां लीजिए

October 30, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
  • CG 5th 8th Result 2026: इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक
  • Rashifal For Today : कन्या राशि वालों आज पैतृक संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें, पढ़िए दैनिक राशिफल
  • फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In