• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मल्टी एक्टिविटी संचालित हो ऐसी जगहों पर बनाये वन गौठान-कलेक्टर श्री भीम सिंह कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप


रायगढ़, 15 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने डीएफओ को निर्देशित किया कि गोधन न्याय योजना के लिए चयनित वन गोठानों के लिए स्थान चयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे उन गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने इन गोठानों में पर्याप्त शेड, वर्मी पिट एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को चयनित गोठानों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत एप के माध्यम से खरीदी किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गौठानों के वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में गुणवत्ता तथा मात्रा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व सैंपल की रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से कम्पोस्ट सैम्पल की जांच करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डीडीए को परीक्षण लैब की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे गुणवत्ता की स्थानीय स्तर पर नियमित जांच की जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय में खरीदी बढ़ाने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री ङ्क्षसह ने कहा कि धान के बदले अन्य फसलों के बीज की पर्याप्त उपलब्धता एवं किसानों को इसकी जानकारी प्रदान कर उठाव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोठानों में पशु चिकित्सा व नियमित जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला समूहों तथा कम्पोस्ट उठाव के भुगतान के बारे में जानकारी लेते हुए नियमित भुगतान भुगतान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने स्व-सहायता समूह के उत्पादको की लिंकेज व ब्रिकी की मॉनिटरिग करनें को कहा।  कलेक्टर श्री सिंह ने लोक सेवा गारंटी के तहत प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए प्राप्त प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा की बैठक में जन समस्या निवारण शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण के बारे में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने मांग तथा समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवेदन पर की गयी कार्यवाही से आवेदक को लिखित रूप में सूचित कर अवगत करायें। उन्होने सभी जनपद सीईओ को पेंशन एवं परिवार सहायता के प्रकरणों के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने मितान योजना के बारे में चर्चा करते हुए लाभ लेने वाले हितग्राहियों को जरूरी दस्तावेज के बारे में पूर्व सूचना देकर तथा आवश्यक दस्तावेज लेते हुए समय-सीमा में उन्हें सर्टिफिकेट बना कर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन हेतु प्राप्त नामों का वेरीफिकेशन पूर्ण कर राजीव युवा मितान क्लब का बैंक में खाता खुलवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने गत दिवस आयोजित रक्तदान दाता दिवस की जानकारी लेते हुए, जिले में वृहत स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्री धन्वतरी मेडिकल स्टोर में प्रति सप्ताह की दवाईयों की ब्रिकी की समीक्षा की। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिया कि डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवाईयॉ लिखा जाए। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की समीक्षा करते हुए लैब टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए समय निर्धारित कर कैंप के माध्यम से राशन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेशम विभाग की कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने उप संचालक रेशम से कहा कि कार्यरत समूह के आय बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए एवं मनरेगा के माध्यम से मलबरी प्लांटेशन का कार्य भी पूर्ण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने मछली पालन विभाग की समीक्षा करते हुए, संबंधित अधिकारी को गोठानों में नियमित मॉनिटिरिंग एवं पीएचई को पानी के व्यवस्था के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने गांवों में आयोजित होने वाले ग्राम सभा शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों पर की गयी कार्यवाही का वाचन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर वनाधिकार पत्र से संबधित जानकारी देने के साथ वनधिकार से लाभान्वितों की संख्या की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाए।
बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री संबित मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार श्री उदय मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

EPFO New Scheme 2026: जानिए क्या है EPFO की नई योजना, किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई

EPFO: PF की ऑनलाइन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

August 4, 2026
Bangladeshi Arrested in Gujarat: अवैध घुसपैठियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रेड में 84 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Bangladeshi Arrested in Gujarat: अवैध घुसपैठियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रेड में 84 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

June 3, 2026
Chhattisgarh latest news: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़: डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हुए निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को देंगे नई मजबूती- मुख्यमंत्री श्री साय

November 30, 2025
Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

July 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
  • PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In