• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस में होंगे शामिल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 3, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार एवं माटी-पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से पूजा अर्चना कर खेत में ट्रेक्टर चलाकर बीज बुआई भी करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और जैविक दूध उत्पादन हेतु डेयरी का लोकार्पण के साथ ही डॉपलर वेदर राडर की स्थापना का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में वे किसानों को उन्नत बीज, बायो फर्टीलाईजर एवं कृषि यंत्रों का वितरण भी करेंगे। साथ ही अक्ती तिहार गीत की कवि श्री मीर अली मीर को सम्मानित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री अक्ती तिहार पर आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कृत करने के साथ ही कृषि में नवाचार एवं बीजों के संरक्षण के लिए किसानों को पुरस्कृत भी करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसलों की कृषि लागत की अध्ययन के लिए परियोजना, मिलेट्स की जिनोम सिक्वेसिंग के लिए अनुसंधान कार्ययोजना का शुभारंभ करेंगे। वे कृषि रोजगार मोबाइल एप को भी लांच करेंगे। इस दिन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों सहित लगभग 60 स्थानों पर अक्ती तिहार कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित ”अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस” के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री श्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव गृह श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री कुलदीप जुनेजा एवं श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, बीज निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चन्द्राकर, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा अनुसंधान संस्थान के 6.23 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस महाविद्यालय भवन में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पी.एच.डी. स्तर की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। यहां वर्चुअल क्लासरूम की सुविधा भी उपलब्ध होगी जहां देश-विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिक सीधे छात्रों से जुड सकेंगे तथा उन्हें विषय वस्तु की जानकारी दे सकेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत स्थापित उस जिले के प्रमुख गौठानों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। गौठान समितियाँ, स्व-सहायता समूहों की सहभागिता भी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न खाद्यान-दलहन, तिलहन, सब्जी, चारा आदि फसलों के बीज एवं पौध सामग्री विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एवं प्रचलित लघु कृषि यंत्रों तथा औजारों का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें कृषकों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस में कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को फल-फूल एवं सब्जी फसलों की पौध सामग्री का वितरण किया जाएगा। बीजों के साथ ही तकनीकी जानकारी भी मुद्रित रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-समूहों के सदस्यों को महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में आमंत्रित कर उन्हें नवीन बीजों एवं कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ बायोइन्क्यूबेशन प्रमोशन सोसायटी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 हजार लीटर बायोफर्टिलाइजर का वितरण गौठानों में तैयार वर्मिकम्पोस्ट को समृद्ध बनाने हेतु किया जाएगा। कम्पोस्ट एनरिचमैन्ट हेतु विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा गौठान समितियों के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

जाने क्या है आज बुधवार को खास, देखे अपना राशिफल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

India Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर जारी किया NOTAM, भारत पर एयरस्पेस बैन 23 अगस्त तक बढ़ाया

India Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर जारी किया NOTAM, भारत पर एयरस्पेस बैन 23 अगस्त तक बढ़ाया

July 19, 2026
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से तेज होंगी मानसून की गतिविधियां, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से तेज होंगी मानसून की गतिविधियां, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

June 30, 2026
Bihar election: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ी रैली, जनता के बीच जाने का किया ऐलान…

Bihar election: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ी रैली, जनता के बीच जाने का किया ऐलान…

November 7, 2025
Rashifal For Today: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

Rashifal 2025: आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!

November 29, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: रायपुर DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In