• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

आंगनबाड़ी बंद के दौरान भी गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों तक नियमित पहुंचे गर्म भोजन-कलेक्टर श्री भीम सिंह

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 20, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 20 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय कार्यो की योजनावार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेक्टरवार कुपोषण में आयी कमी की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ ग्राम पंचायत शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। जिससे प्रेरणा लेकर अन्य सेक्टरों के ग्राम पंचायत एवं वार्डो को भी शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में कोविड के मद्देनजर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद किया गया है। ऐसे में गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित गर्म भोजन प्रदाय किया जाए। इसकी विभागीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान नवंबर एवं दिसम्बर माह तक कुपोषण मुक्ति की समीक्षा करते हुए अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में प्रगति और बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने बरगढ़, सिसरिंगा, मदनपुर, बीरसिंहा, डूमरपाली, हाटी, फरकानारा, धरमजयगढ़, मुनुंद, बड़ेभंडार आदि सेक्टरों में कुपोषण मुक्त की दिशा किये गए कार्यो की प्रशांसा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुपोषण से बाहर आए बच्चों के अलावा सामान्य बच्चों की भी पूरी देखभाल किया जाए ताकि उनका स्वास्थ्य और बेहतर किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सुपोषण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने गंभीर कुपोषण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को दिए जा रहे आहार की समीक्षा की। उन्होंने गर्म भोजन, अण्डा, रेडी-टू-ईट एवं रागी लड्डू की वितरण की स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गर्म भोजन सभी कुपोषित बच्चों एवं एनीमिक महिलाओं को प्रदाय किया जा रहा है, इसी तरह अण्डा व रागी के लड्डू का वितरण सप्ताह में दो बार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने महतारी जतन योजनांतर्गत रेडी-टू-ईट एवं गर्म भोजन से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों के प्रतिशत में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पहले से ट्रेस करें। उनका स्वास्थ्य कैसा है इसकी जानकारी रखें ताकि उनको पोषक आहार प्रदान कर बच्चे के कुपोषित होने से बचाया जा सके। उन्होंने सभी सेक्टर सुपरवाईजर को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं से मिलकर गर्म भोजन सेवन करने के लिए समझाईश दें तथा उनका वैक्सीनेशन भी करवाए। कलेक्टर श्री सिंह मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से लाभांवित बच्चों की संख्या, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति एवं देखभाल के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि एनआरसी में बच्चों की बेहतर देखभाल की जा रही है लेकिन वर्तमान में एनआरसी में कम बच्चे है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एनआरसी में बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय की नियमित भुगतान की भी जानकारी ली। जिस पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि सभी को नियमित भुगतान किया जा रहा है।
बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.के.जाटवर, समस्त सीडीपीओ, सुपरवाईजर उपस्थित रहे।
*कॉलेज, स्कूलों एवं आश्रमों में उपलब्ध कराया जाए सेनेटरी पैड*
कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान माहवारी स्वच्छता अभियान पावना की अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने माहवारी जागरूकता व पैड उपयोगिता बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायतों में महिलाओं की संख्या पर उतने पैड की पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न समूहों द्वारा पैड निर्माण क्षमता एवं वितरण को बेहतर करने के निर्देश दिए। जिससे महिलाओं तक पैड की पहुंच आसान हो सके। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों, कॉलेज एवं आश्रमों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*12 ग्राम पंचायत हुए शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त*
कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषण दर की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.के.जाटवर ने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में कुपोषण मुक्ति के दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप विभिन्न परियोजना के अंतर्गत 12 ग्राम पंचायत शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त हो चुके है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
Next Post

मिलर्स के बनाये रोस्टर अनुसार चावल गोदामों में होता है जमा-जिला खाद्य अधिकारी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

LPG cylinder e-KYC Deadline: LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

LPG cylinder e-KYC Deadline: LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

August 17, 2026

अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन

May 7, 2022
Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

November 25, 2025
Rashifal For Today : तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा, जाने अन्य राशियों का हाल

Rashifal: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल

October 16, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • lalu prasad yadav: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय
  • Latest Cg News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली उपचार की नई उम्मीद,एम्स रायपुर में उपचार शुरू
  • Cg News Today : विष्णु भैया का संबल, एनीमा खलखो की बचत से संवर रहा बच्चे का भविष्य
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In