• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना की चौथी लहर को रोकने की तैयारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

चौथी लहर की चर्चा अब तेज हो गई है। एक्सपर्ट्स जून में इसके आने के आसार जता रहे हैं। सरकार के एक्सपर्ट डॉ. एनके अरोड़ा का कहना है कि हम अगले कुछ दिनों में गटर के पानी की भी सैंपलिंग करेंगे। इससे कोरोना वायरस को कम्युनिटी लेवल पर फैलने से रोका जा सकेगा।

इसके अलावा चौथी लहर में भारत कितना चाक चौबंद होगा? बूस्टर डोज को लेकर भारत कितना तैयार है? छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन कब तक होगा? कुल मिलाकर हमने पिछली लहरों से क्या सबक लिया और चौथी लहर से लड़ने के लिए हम कितने तैयार हैं? कोविड टास्क फोर्स की नेशनल इम्यूनाइजेशन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (NITAGI) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने दैनिक भास्कर के ऐसे ही कई सवालों के भी जवाब दिए।

READ ALSO

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

सवाल: चौथी लहर से निपटने के लिए क्या हमने अपनी व्यवस्था को कुछ और चाकचौबंद किया है?

जवाब: देखिए, मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में वह लोग बताएंगे जिनका यह काम है। जहां तक हमारी टीम का सवाल है तो हम वायरस को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सीवेज सैंपलिंग भी अगले एक दो हफ्तों में शुरू करने वाले हैं। यानी अब गटर के पानी की भी सैंपलिंग होगी। कुछ वायरस जो हमारे मल के साथ, नहाने-धोने के समय गटर के पानी में मिल जाते हैं, उनकी पहचान इस तरह की सैंपलिंग से आसानी से हो सकेगी।

दरअसल, कई वायरस हमारे शरीर में होते तो हैं, लेकिन वे हमें इन्फेक्ट नहीं कर पाते। ऐसे लोग एसिंप्टोमेटिक की कैटेगरी में आते हैं। इसलिए उनकी पहचान भी नहीं हो पाती। दरअसल सैंपलिंग का यह तरीका कम्युनिटी इन्फेक्शन को जल्द से जल्द पकड़ने का काम करेगा। हम कम्युनिटी इन्फेक्शन की शुरुआती अवस्था में ही अलर्ट हो जाएंगे।

सवाल: बच्चों के लिए वैक्सीन की चर्चा कोविड की पहली लहर से ही चल रही है। कब तक वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है?

जवाब: 12 से 14 वर्ष के टीनएजर्स को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इससे पहले 15 से 18 वर्ष के टीनएजर्स को वैक्सीन लगने लगी थी, लेकिन इससे कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन अभी उपलब्ध नहीं है। हां, ट्रायल चल रहा है।

बिल्कुल छोटे बच्चों जैसे, एक दो साल तक के बच्चों के मां-बाप को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि वैक्सीन फेजेज में ही आएंगी, जैसे अब जब भी वैक्सीन आएगी वह 5-12 साल के बच्चों के लिए होगी। उसके बाद 2-5 साल के बच्चों की वैक्सीन आएगी। तब जाकर दो साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी।

सवाल: भारत में बूस्टर डोज के लिए अब लोगों को कितना इंतजार करना होगा?

जवाब: पहली बात तो हमें यह समझने की जरूरत है कि जिन देशों में बूस्टर डोज दिए गए, वहां क्या लोगों को संक्रमण नहीं हुआ? सिंगापुर और यूरोप में बूस्टर डोज के बाद भी इन्फेक्शन के मामले सामने आए। देश ने अपने ऑब्जर्वेशन के आधार पर यह फैसला किया है कि अभी सबको बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। अभी हमारा जोर देश की पूरी आबादी को प्राइमरी वैक्सीनेशन यानी दोनों डोज देने पर है।

सवाल: आबादी का एक हिस्सा कमजोर इम्यून सिस्टम का भी शिकार है, क्या उनके लिए बूस्टर डोज देने की कोई प्लानिंग है?

जवाब: बिल्कुल है, बल्कि कोविड टास्क फोर्स की नेशनल इम्यूनाइजेशन टेक्निकल टीम ने एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। उसमें सप्रेस्ड इम्यून सिस्टम और इम्यूनो कंप्रोमाइज कैटेगरी में आने वाले लोगों को बूस्टर डोज देने का सुझाव दिया गया है।

इस कैटेगरी में कमजोर इम्यून सिस्टम वाले और इन्फेक्शन के प्रति लड़ने की क्षमता न रखने वाले और लगातार स्टेरॉयड लेने के कारण कमजोर हो चुके इम्यून सिस्टम वाले लोगों को रखा जाता है। टीम की तरफ से ऐसे लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए एक रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट सरकार को भी सौंपी जा चुकी है।

मोटे तौर पर इसमें कैंसर, एचआईवी, रयूमेटाइड अर्थराइटिस, डायबिटीज, कुपोषण, कुछ खास तरह के जेनेटिक डिसऑर्डर वाले लोगों के अलावा लंबे समय से स्टेरॉयड और दवाइयां ले रहे लोग आते हैं।

सवाल: केवल कैंसर से पीड़ित 14 लाख से ज्यादा लोग हैं, अगर सभी बीमारियों को इसमें जोड़ें तो यह आंकड़ा काफी बड़ा हो जाता है। इन सभी को बूस्टर डोज देने में भारत सक्षम है?

जवाब: भारत दुनिया की आधी आबादी को वैक्सीन लगाने में सक्षम है। चैलेंज वैक्सीन की उपलब्धता नहीं बल्कि इन सारे लोगों को खोज निकालना है। अस्पतालों में दर्ज आंकड़ों के अलावा भी ऐसे लोग देशभर में हैं। उनको कैसे ट्रेस करेंगे।

दूसरी बात जो आंकड़ा आपके पास है भी वह पूरे देश में बिखरा होगा। हजारों शहर, लाखों गांव, कस्बों वाले देश में इन लोगों तक पहुंचना हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा। सरकार को रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है, अब सरकार ऐसे लोगों तक पहुंच बनाने की क्या रणनीति तैयार करती है, यह देखने वाली बात होगी।

सवाल: ऐसा कहा जा रहा है कि चौथी लहर पिछली लहरों से कम घातक होगी। क्या लोग थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं?

जवाब: देखिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अलर्ट रहने की जरूरत है। यह तय है कि चौथी लहर पुराने वैरिएंट से नहीं आएगी। इसलिए यह लहर कैसी होगी यह आने के बाद ही पता चलेगा।

तीसरी लहर में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट का सबसे ज्यादा हिस्सा था। भारत में अपेक्षाकृत नुकसान कम हुआ। पर अब जो वैरिएंट होगा वह कितनी पॉवर वाला होगा, यह उसके आने के बाद ही पता चलेगा। इसलिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अभी बनाए रखना है। यही हमारे पास सबसे बड़ा हथियार है।

Related Posts

देश

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

September 10, 2026
देश

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
देश

lalu prasad yadav: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय

September 10, 2026
देश

China Ship Accident: कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत, पांच लापता

September 10, 2026
देश

BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

September 10, 2026
देश

Gandhinagar building collapse: बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 10 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे

September 10, 2026
Next Post

बिहार दिवस समारोह का आगाज आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

IND vs SA: प्लेइंग इलेवन के पेच में फंसे केएल राहुल, किसे ​मौका दें और किसको बिठाएं बाहर

IND vs SA: प्लेइंग इलेवन के पेच में फंसे केएल राहुल, किसे ​मौका दें और किसको बिठाएं बाहर

November 28, 2025
Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026
Car Price Hike: 1 जनवरी 2026 से महंगी हो रही हैं इस कम्पनियों की कार, हर मॉडल पर 2 प्रतिशत बढ़ जाएंगे दाम

Car Price Hike: 1 जनवरी 2026 से महंगी हो रही हैं इस कम्पनियों की कार, हर मॉडल पर 2 प्रतिशत बढ़ जाएंगे दाम

December 27, 2025
EPFO New Rules 2025: EPFO ने किया बड़ा ऐलान, अब 100% निकाल सकेंगे PF पैसा, सरकार ने बदले नियम

EPFO: सरकार ने लॉन्च की नई कर्मचारी नामांकन योजना, अब PF रजिस्ट्रेशन होगा आसान…

November 2, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!
  • CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In