• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, June 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 12, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

12 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन अंकुश”* के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 11 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी में एक बर्तन दुकान के भीतर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Raigarh News : पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

मौके पर आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल अपने साथी सुरेश अग्रवाल के साथ मोबाइल फोन के जरिए रुपये-पैसों का हार-जीत आधारित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और नगद 17,000 रुपये तथा आरोपी सुरेश अग्रवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,400 रुपये बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया।

पूछताछ और मेमोरेण्डम कथन में आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह अपने साथी सुरेश अग्रवाल के साथ अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन और बारकोड भुगतान प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते थे। आरोपियों ने बताया कि सट्टे की राशि ग्राम गेरवानी निवासी खाईवाल रामफल अग्रवाल को नगद और डिजिटल भुगतान के जरिए पहुंचाई जाती थी। पुलिस टीम को देखकर रामफल अग्रवाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना पूंजीपथरा में आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*गिरफ्तार आरोपी*-
1- श्याम कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय बजरंग अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़।
2- सुरेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, रायगढ़।

*जप्ती* – नकदी रकम 18400 रूपये, 4 मोबाइल (विवो, रीयल मी)

*फरार आरोपी* –
रामफल अग्रवाल, निवासी ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, बृजलाल गुर्जर तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवार, हेमसागर पटेल और आदिकंद प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*“रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप या अन्य माध्यमों से अवैध सट्टा संचालित करने वाले, नेटवर्क से जुड़े सहयोगी और इसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन ऐसे अपराधों की सूचना पुलिस को देकर इस मुहिम में सहभागी बनें।”*

Related Posts

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

June 28, 2026
Raigarh News : पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज
रायगढ़

Raigarh News : पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

June 28, 2026
Raigarh News : ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़

Raigarh News : ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026
Apple Price Hike in India: Apple Fans को बड़ा झटका; MacBook और iPad के कई मॉडल्स पर सीधे 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत
रायगढ़

Apple Price Hike in India: Apple Fans को बड़ा झटका; MacBook और iPad के कई मॉडल्स पर सीधे 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

June 26, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

June 26, 2026
Next Post
Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In