• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में आज से कोल्ड वेव का अलर्ट: शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी..

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 26, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में आज से कोल्ड वेव का अलर्ट: शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया एडवाइजरी..
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिसंबर में यह 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे और किन -किन राज्यों पर इसका पड़ेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 2 से 3 डिग्री तक पारा गिर सकता है और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, बेहद जरूरी हो तभी यात्रा करें और पूरी तरह गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

 

इस बदलते मौसम के बीच मैदानी इलाकों की स्थिति पर नजर डालें तो दुर्ग सबसे ठंडा रहा, हालांकि पिछले कुछ दिनों में यहां तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। न्यूनतम तापमान तीन दिनों में 10°C से बढ़कर 15.2°C तक पहुंच गया। वहीं रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर करीब 16.8°C दर्ज किया गया।

 

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7°C दंतेवाड़ा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। खास बात यह है कि पांच दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर में पहली बार दर्ज किया गया इतना कम स्तर है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता या रक्त संचार रुकने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें। बच्चों और बुजुर्गों को (Health Department Advisory) इस मौसम में अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है, क्योंकि वे ठंड से जल्दी प्रभावित होते हैं।

 

अधिकारियों ने आगाह किया कि कई लोग ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में कोयला जलाकर आग तापते हैं, जबकि यह तरीका बेहद खतरनाक है। कोयले से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जहरीली होती है और कई मामलों में जानलेवा साबित हुई है। इसलिए खुले स्थान पर ही आग तापने की सलाह दी गई है।

 

हाइपोथर्मिया के मामलों में शरीर का तापमान तेजी से गिरता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत गर्म जगह पर लेटाएं, कंबल ओढ़ाएं और गर्म कपड़ों से ढंककर शरीर का तापमान सामान्य करने की कोशिश करें। हाइपोथर्मिया के प्रमुख लक्षणों में लगातार कंपकंपी, धीमी सांसें, बोलने में कठिनाई, मांसपेशियों में जकड़न, भ्रम की स्थिति और अत्यधिक कमजोरी शामिल हैं। गंभीर अवस्था में व्यक्ति अचेत भी हो सकता है, जिसमें तुरंत चिकित्सा मदद जरूरी है

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

October 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिसंबर में यह 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे और किन -किन राज्यों पर इसका पड़ेगा असर

October 3, 2026
छत्तीसगढ़

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
Next Post
Naxal Encounter In Sukma: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन खूंखार नक्सली ढेर… रुक-रुककर हो रही फायरिंग

Chhattisgarh latest news: खत्म हो रहा लाल आतंक, छत्तीसगढ़ में 30 से अधिक नक्सली फिर छोड़ेंगे हथियार…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

Share market:शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 350 अंक उछला; निफ्टी में 100 अंक की तेजी, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

April 29, 2026
Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal: आज रविवार, 15 फरवरी जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए

February 15, 2026
Chhattisgarh latest news: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

Chhattisgarh latest news: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

October 15, 2025
RBI ने खोल दिया अपना खजाना! सरकार को मिलेगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड

RBI ने खोल दिया अपना खजाना! सरकार को मिलेगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड

May 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In