• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, April 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: किसानों को समर्थन मूल्य पर उनके वास्तविक धान विक्रय करने के कोई परेशानी ना हो–कलेक्टर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 17, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: किसानों को समर्थन मूल्य पर उनके वास्तविक धान विक्रय करने के कोई परेशानी ना हो–कलेक्टर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 17 दिसम्बर 2025। रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। किसानों को उनके वास्तविक धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कलेक्टर ने रकबा समर्पण, धान उठाव तथा भौतिक सत्यापन की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन धान खरीदी योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा प्रत्येक शाम समीक्षा बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के 105 धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर एवं जिला धान खरीदी के नोडल अधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सभी अनुविभागीय अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

READ ALSO

Raigarh News : चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार — जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

Raigarh News : नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बिंदुवार अब तक की धान खरीदी की प्रगति, धान के उठाव की स्थिति, बारदाना की उपलब्धता, किसानों को ऑनलाइन टोकन सुविधा, पोर्टल में प्रविष्टि, रकबा समर्पण, भौतिक सत्यापन तथा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों की बफर लिमिट पूर्ण हो चुकी है, वहां धान के उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसके लिए अधिक से अधिक डिलीवरी ऑर्डर जारी कर समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रभावित न हो।

*रकबा समर्पण एवं भौतिक सत्यापन में लाएं तेजी*

कलेक्टर ने तहसीलवार रकबा समर्पण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है, उनका रकबा समर्पण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भौतिक सत्यापन की कार्यवाही में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कृषि विभाग के अमले का प्रभावी उपयोग किया जाए। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने उपार्जन केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा धान खरीदी की वास्तविक स्थिति की सतत निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की समस्या या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

*अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सख्ती*

बैठक में कलेक्टर ने धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान खरीदी प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। टोकन प्राप्त करने से लेकर धान तौल एवं भुगतान प्रक्रिया तक किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि वास्तविक किसानों को समय पर लाभ मिल सके और खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2025 तक जिले में 19 हजार 578 किसानों से अब तक कुल 1091317.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25853.30 लाख रुपये की भुगतान राशि जारी की गई है। वहीं धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के मामले में अब तक 126 प्रकरण दर्ज करते हुए 28,887 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। जिले में अब तक 9,100 कृषकों द्वारा कुल 859.37 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है।

Related Posts

Raigarh News : चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार — जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार — जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

April 9, 2026
Raigarh News : नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त
रायगढ़

Raigarh News : नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

April 9, 2026
Raigarh News : डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई — एक आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : डायल 112 चालक से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई — एक आरोपी गिरफ्तार

April 9, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

April 8, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

April 8, 2026
Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा
रायगढ़

Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा

April 8, 2026
Next Post
Indian Railway: Indian Railway के नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में फ्री में कर सकते हैं सफर

Indian Railways Reservation Chart: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, अब 10 घंटे पहले पता चलेगा सीट कन्फर्म हुई या नहीं… रेलवे ने लागू किया नया चार्टिंग सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट में एक शख्स ने किया सुसाइड। पढ़िए क्या लिखा सुसाइड नोट में।

राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट में एक शख्स ने किया सुसाइड। पढ़िए क्या लिखा सुसाइड नोट में।

January 9, 2026
Virat Kohli Retirement: क्या Virat Kohli IPL से लेंगे संन्यास ? इस पूर्व भारतीय क्रिकेटरने किया बड़ा खुलासा…

Virat Kohli Retirement: क्या Virat Kohli IPL से लेंगे संन्यास ? इस पूर्व भारतीय क्रिकेटरने किया बड़ा खुलासा…

October 13, 2025

बनरसी के पास पतालू नाला में स्टापडेम बनाने 2.94 करोड़ रूपये स्वीकृत

June 20, 2022
Satish Shah Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 की उम्र में ली आखिरी सांस

Satish Shah Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 की उम्र में ली आखिरी सांस

October 25, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Share Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला; निफ्टी फिर 23,900 के पार
  • CG Board exam: छत्तीसगढ में 12वीं की हिंदी परीक्षा आज, दो लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
  • आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलजला, समीर रिजवी और अंगक्रश रघुवंशी के बाद मुकुल चौधरी का कमाल
  • कांकेर में दो स्विफ्ट कार भिड़ीं, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In