Raigarh news रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आज होने वाले जनजातीय गौरव दिवस 2026 से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले थे. लेकिन खराब मौसम के चलते नितिन नवीन के चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है. इसके बाद वह सीधे पटना के लिए रवाना हो गए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है.
Raigarh newsधरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की गई है. फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुकी हैं. वहीं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में पहुंचने का सिलसिला जारी है.















